SSC CHSL 2023: SSC CHSL की फाइनल आंसर की हुई जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड 

1 minute read
ssc chsl ki final answer key hui jari

कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा कम्बाइंड हायर सेकंडरी लेवल (CHSL) के टायर 2 एग्जाम 2023 के लिए फाइनल आंसर की और क्वेश्चन पेपर जारी कर दिया गया है।  कैंडिडेट्स एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।  

22 मार्च से लेकर 8 अप्रैल के बीच आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे कैंडिडेट्स 

कैंडिडेट्स को सूचित किया जाता है कि वे कैंडिडेट्स जिन्होंने SSC CHSL टायर 2 एग्जाम 2023 की परीक्षा दी थी वे 22 मार्च 2024 से लेकर 8 अप्रैल 2024 के बीच एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर SSC CHSL टायर 2 एग्जाम 2023 की ऑफिशियल आंसर की डाउनलोड कर लें। 8 अप्रैल 2024 SSC CHSL टायर 2 एग्जाम 2023 की आंसर की डाउनलोड करने का अंतिम दिन है। इसके बाद आंसर की का डाउनलोडिंग लिंक आयोग द्वारा वेबसाइट से हटा दिया जाएगा। अत: कैंडिडेट्स को 8 अप्रैल से पहले ही SSC CHSL टायर 2 एग्जाम 2023 की आंसर की डाउनलोड कर लेने की सलाह दी जाती है।  

यह भी पढ़ें : शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भारत सरकार ने शुरू की ये पांच बड़ी योजनाएं 

इस लिंक से करें SSC CHSL टायर 2 एग्जाम 2023 की आंसर की डाउनलोड  

वे सभी कैंडिडेट्स जिन्होंने SSC CHSL टायर 2 एग्जाम 2023 की परीक्षा दी थी वे एसएससी की ऑफिशियल  वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाकर SSC CHSL टायर 2 एग्जाम 2023 की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की दो परीक्षाएं स्थगित हुईं 

ऐसे करें SSC CHSL टायर 2 एग्जाम 2023 की आंसर की डाउनलोड

यहाँ SSC CHSL टायर 2 एग्जाम 2023 की परीक्षा की आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया बताई जा रही है : 

  • एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
  • होमपेज पर जाएं। 
  • अब  SSC CHSL टायर 2 एग्जाम 2023 फाइनल आंसर की के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ फ़ाइल का लिंक प्रदर्शित होगा।  
  • पीडीएफ के भीतर  SSC CHSL टायर 2 एग्जाम 2023 के आंसर की के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। 
  • अब आपके सामने  SSC CHSL टायर 2 एग्जाम 2023 की फाइनल आंसर की प्रदर्शित होगी। 
  • कैंडिडेट्स चाहे तो आंसर की डाउनलोड करने के बाद भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट भी निकालकर रख सकते हैं। 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*