CBSE Board Exam 2024 : CBSE के 10वीं-12वीं के प्राइवेट स्कूलों के छात्रों के लिए 12 सितंबर से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

1 minute read
CBSE Board Exam 2024

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने बोर्ड एग्जाम (CBSE Board Exam 2024) से जुड़ी तैयारियां तेज कर दी हैं। CBSE प्राइवेट छात्रों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन 12 सितंबर से शुरू करेगा। 

वर्ष 2024 की CBSE की परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट से भरे जाएंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 11 अक्टूबर है और लेट फीस के साथ फाॅर्म 19 अक्टूबर तक भरे जाएंगे।

नोटिस चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक-10वीं 

बोर्ड की ओर से बताया गया है कि एग्जाम उपलब्ध सिलेबस के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। केवल फॉर्म जमा करने और शुल्क का भुगतान करने से कैंडिडेट्स को एग्जाम में बैठने का मौका नहीं मिलेगा, बल्कि उनकी पात्रता बोर्ड द्वारा निर्धारित एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पर निर्भर करेगी। 

नोटिस चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक-12वीं

फॉर्म सबमिट करने वाले कैंडिडेट्स की लिस्ट में वे छात्र शामिल हैं जिन्हें पहली बार परीक्षा में कंपार्टमेंट में रखा गया है। फेल/ जरूरी रिपीट 2018, 2019, 2020, 2021 और 2022 के पास छात्र, 2023 के पास छात्र जो एक या अधिक सब्जेक्ट्स में अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए एग्जाम देना चाहते हैं, 2022, 2023 के पास छात्र जो एक अतिरिक्त विषय में उपस्थित होना चाहते हैं आदि को भी शामिल किया गया है। 

यह भी पढ़ें- अब हिंदी के साथ दूसरी भाषाओं में भी पढ़ेंगे CBSE स्कूल के स्टूडेंट, जानें बोर्ड के सर्कुलर में क्या नया?

2024 में इस समय होंगी परीक्षाएं

प्राइवेट कैंडिडेट्स के लिए CBSE बोर्ड परीक्षाएं 2024 फरवरी/मार्च/अप्रैल 2024 में आयोजित की जाएंगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

News 2023 09

2023 में भी 15 फरवरी से हुई थीं परीक्षाएं

इस साल यानी 2023 में भी CBSE 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 5 अप्रैल के बीच हुई थीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक हुई थीं। इस साल 10वीं के छात्रों का कुल पास प्रतिशत 93.12 प्रतिशत था और 12वीं में 87.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*