CUET PG 2024: 4.6 लाख छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें किस राज्य से हैं सर्वाधिक कैंडिडेट्स?

1 minute read
CUET PG 2024 46 lakh chatron ne karaya registration

इस वर्ष कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG 2024) परीक्षा के लिए कुल 4.6 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जबकि पिछले वर्ष 4.5 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वर्ष 2022 में 6 लाख से अधिक छात्रों ने PG एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 3.57 लाख ऐसे कैंडिडेट्स थे, जिन्होंने पहली बारी रजिस्ट्रेशन किया था।

यह भी पढ़ें: CUET in Hindi: जानिए CUET परीक्षा क्या है और कब होगा यह एग्जाम

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल की तरह फीमेल रजिस्ट्रेशन की संख्या मेल रजिस्ट्रेशन की तुलना में अधिक है। इस बार कुल 4,62,586 रेजिस्ट्रेशन्स में से 2,47,990 फीमेल कैंडिडेट्स हैं, 2,14,587 मेल कैंडिडेट्स हैं और नौ रजिस्ट्रेशन थर्ड जेंडर केटेगरी के तहत किए गए हैं।

2022 में फीमेल कैंडिडेट्स की संख्या 2,49,332 थी, जो 2,09,740 मेल कैंडिडेट्स और थर्ड जेंडर केटेगरी के 11 कैंडिडेट्स से अधिक थी। CUET PG के पहले वर्ष में मेल कैंडिडेट्स की कुल संख्या (3,05,478) और फीमेल रजिस्ट्रेशन की कुल संख्या (3,02,155) थी।

स्टेट वाइज रजिस्ट्रेशन्स

स्टेट/UTरजिस्ट्रेशन्स
उत्तर प्रदेश99,717
दिल्ली65,275
केरल30,462
बिहार28,181
ओडिशा20,873
मध्यप्रदेश19,799
महाराष्ट्र19,036
हरियाणा18,420
पश्चिम बंगाल17,692
झारखंड16,122
राजस्थान14,514
असम14,243
तेलंगाना13,060
जम्मू और कश्मीर9,982
आंध्र प्रदेश7,902
मेघालय7,696
तमिल नाडु7,625
उत्तराखंड7,294
छत्तीसगढ़6,875
कर्नाटक6,082

CUET PG 2024 में हुए कई बदलाव

CUET PG का आयोजन 11 मार्च, 2024 से 28 मार्च, 2024 तक होगा। इस बार, NTA ने CUET PG के लिए एक नई वेबसाइट – pgcuet.samarth.ac.in लॉन्च की है।

इस साल NTA ने पिछले साल की तुलना में सभी कैटेगरीज़ के लिए रजिस्ट्रेशन फीस में INR 200 की बढ़ोतरी की है। जनरल क्लास के कैंडिडेट्स को INR 1,200 और ओबीसी-एनसीएल/जनरल-ईडब्ल्यूएस के तहत कैंडिडेट्स को INR 1,000 का भुगतान करना होगा।

इस वर्ष इतनी है एडिशनल टेस्ट पेपर्स देने की फीस

पिछले साल, कैंडिडेट्स को एडिशनल टेस्ट पेपर्स के लिए INR 500 का भुगतान करना पड़ा था। हालाँकि, इस वर्ष उन्हें प्रत्येक एडिशनल टेस्ट पेपर के लिए INR 600 का भुगतान करना होगा। दो परीक्षाओं तक के लिए आवेदन करने वाले भारत के बाहर के आवेदकों को एडिशनल पेपर के लिए INR 6,000 और INR 2,000 का भुगतान करना होगा। पहले यह क्रमश: INR 5,000 और INR 1,500 रुपये थी।

वहीं अब कैंडिडेट्स को कुल मिलाकर अधिकतम चार टेस्ट पेपर कोड चुनने की अनुमति दी गई थी। कैंडिडेट्स एक विषय के रूप में सामान्य पेपर चुन सकते हैं क्योंकि पिछले वर्षों के विपरीत, प्रत्येक पेपर के साथ कोई सामान्य परीक्षा नहीं होगी। इन दोनों कॉमन क्वेश्चन पेपर का कम्प्रेहेंसिबल पार्ट रजिस्ट्रेशन के दौरान कैंडिडेट द्वारा चुने गए अंग्रेजी या हिंदी में होगा।

प्रश्नों की संख्या भी 100 से घटाकर 75 मल्टीपल टाइप क्वेश्चन (MCQs) कर दी गई है, और CUET PG परीक्षा की अवधि जो पहले 120 मिनट थी, अब घटाकर 105 मिनट कर दी गई है।

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*