27 जनवरी का इतिहास (27 January Ka Itihas) – 1988 में आज ही के दिन किया गया था हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन

1 minute read
27 जनवरी का इतिहास (27 January Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 27 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 27 जनवरी का इतिहास (27 January Ka Itihas) जानेंगे।

27 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1988 में आज ही के दिन पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया था। 1974 में 27 जनवरी के दिन ही राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नई दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

27 जनवरी का इतिहास (27 January Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में आज ही के दिन पश्चिम बंगाल के 13 जिलों में बर्ड फ्लू फैला था।
  • 1988 में 27 जनवरी के दिन ही पहली बार हेलीकॉप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया था।
  • 1974 में आज ही के दिन राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नई दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया था।
  • 1967 में 27 जनवरी के दिन ही ‘अपोलो 1’ की हुई दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई थी।
  • 1948 में आज ही के दिन पहला टेप रिकॉर्डर बिका था।
  • 1943 में 27 जनवरी के दिन ही अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया था।
  • 1915 में आज ही के दिन अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया था।
  • 1905 में 27 जनवरी के दिन ही मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनाई थी।
  • 1897 में आज ही के दिन ब्रिटिश सैनिकों ने घाना के बीडा गोल्ड कॉस्ट पर कब्जा किया था।
  • 1888 में 27 जनवरी के दिन ही वाशिंगटन में नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी का आयोजन किया गया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

27 जनवरी का इतिहास (27 January Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1922 में आज ही के दिन भारतीय हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता अजीत का जन्म।
  • 1907 में 27 जनवरी के दिन हप्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार पण्डित सीताराम चतुर्वेदी का जन्म।
  • 1886 में आज ही के दिन टोक्यो, जापान युद्ध अपराध न्यायाधिकरण में भारतीय न्यायाधीश राधाबिनोद पाल का जन्म हुआ था।

27 जनवरी को हुए निधन

  • 2010 में आज ही के दिन तेलुगु चलचित्र अभिनेता गुम्माडी वेंकटेश्वर राव जी का निधन हुआ था।
  • 2009 में 27 जनवरी के दिन ही भारत के आठवें राष्ट्रपति रहे श्री. आर. वेंकटरमण (रामस्वामी वेंकटरमण) जी का निधन हो गया था।
  • 2008 में आज ही के दिन इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति हाजी मुहम्मद सुहार्तो का निधन हुआ था।
  • 2007 में 27 जनवरी के दिन हिंदी भाषा के कथाकार, उपन्यासकार, पत्रकार तथा पटकथा लेखक श्री कमलेश्वर जी का निधन हुआ था।
  • 1992 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता श्री भारत भूषण जी का निधन हो गया था।
  • 1986 में 27 जनवरी के दिन ही 20वीं सदी में भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक निखिल बैनर्जी जी का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 26 जनवरी का इतिहास (26 January Ka Itihas) – 1950 में आज ही के दिन देश में संविधान लागू होने पर ‘गणतंत्र’ बना था भारत

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 27 जनवरी का इतिहास (27 January Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*