RBSE 12th Science Result 2024 : राजस्थान साइंस स्ट्रीम का रिसल्ट जारी, 97.73 फीसदी रहा पास प्रतिशत

1 minute read
RBSE 12th Science Result 2024

RBSE 12th Science Result 2024 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) शीघ्र ही rbse 12th science result 2024 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

इस बार साइंस स्ट्रीम में कुल 26,0078 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 258071 स्टूडेंट्स सफलता प्राप्त की। साइंस स्ट्रीम का कुल पास प्रतिशत 97.73 रहा है, जिसमें से लड़कों का पास प्रतिशत 97.08 और लड़कियों का 97.73 रहा।

RBSE 12th Science Result 2024: रिजल्ट चेक करने के लिए इस डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत

RBSE 12th Science Result 2024 चेक करने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों के पास अपना रोल नंबर और जन्मतिथि होनी चाहिए। कैंडिडेट को इसकी जानकारी अपने प्रवेश पत्र या हॉल टिकट पर मिलेगी। अगर किसी छात्र का प्रवेश पत्र या हाल टिकट खो गया है तो वो अपने स्कूल से संपर्क कर सकता है। 

RBSE 12th Science Result 2024 : इतने नंबर आने पर होंगे सफल

आरबीएसई कक्षा 12 परिणाम 2024 में सफलता प्राप्त करने के लिए  प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने चाहिए। कला, वाणिज्य और विज्ञान सहित सभी स्ट्रीम के लिए मानदंड समान हैं। जो कोई भी न्यूनतम मानदंड से एक अंक भी कम अंक लाते हैं तो, उसे असफल माना जाएगा और उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी।

Rajasthan Board 12th Science Result Direct Link Here

पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में 12वीं के कला वर्ग के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 92.35 प्रतिशत था, जबकि विज्ञान स्ट्रीम के लिए यह 95.65 प्रतिशत और वाणिज्य के लिए 96.60 प्रतिशत था।

RBSE 12th Science Result 2024 : इन स्टेप से कर पाएंगे रिजल्ट चेक

  • स्टेप 1. कैंडिडेट सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं
  • स्टेप 2. होमपेज पर कक्षा 12 परिणाम 2024 का लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3. स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपसे रोल नंबर और जन्म तिथि आदि जानकारी दर्ज करें।
  • स्टेप 4. इसके बाद कैप्चा कोड डालें।
  • स्टेप 5. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका rbse 12th science result 2024 सामने होगा।
  • स्टेप 6. अपना रिजल्ट चेक करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।

गौरतलब है कि आरबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा 29 फरवरी, 2024 को शुरू हुई और 4 अप्रैल, 2024 को समाप्त हुई। दूसरी ओर, आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा 7 मार्च को शुरू हुई और 30 मार्च को समाप्त हुई।

ये भी पढ़ें :

उम्मीद है आप सभी को RBSE 12th Science Result 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*