RBSE 10th, 12th Result 2023 : 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट हो रहा जारी, यहां से कर सकते हैं चेक

1 minute read
RBSE result 2023

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की ओर से 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 19 मई को जारी हो सकता है। आरबीएसई ने 12वीं साइंस और काॅमर्स सट्रीम का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर पहले ही घोषित कर दिया है। 

RBSE 10th, 12th Result 2023 : 2022 में 6 जून को आया था रिजल्ट

यूपी, सीबीएसई और राजस्थान बोर्ड के 12वीं के साइंस और काॅमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आने के बाद अब आर्ट्स के स्टूडेंट्स का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। 2022 में राजस्थान बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे 6 जून को जारी किए थे। रिजल्ट की डेट शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने ट्वीट कर दी थी और 12वीं आर्ट्स में 3 लाख से अधिक स्टूडेंट्स पास हुए थे।

RBSE 10th, 12th Result 2023 : 2022 में आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट में लड़कियां रहीं थीं आगे

इस बार राजस्थान बोर्ड में 12वीं की साइंस स्ट्रीम में 95.65 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल हुए हैं और काॅमर्स में 96.60 प्रतिशत रहा। 2022 में आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट को देखा जाए तो उसमें लड़किया आगे रही थीं। 97.21 प्रतिशत लड़कियां और 95.44 प्रतिशत लड़के पास हुए थे। 

RBSE 10th, 12th Result 2023 : रोल नंबर से 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कैसे चेक करें?

रोल नंबर से 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे प्वाइंट्स में बताया गया हैः

  • स्टूडेंट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
  • संबंधित स्ट्रीम का चयन करें और रोल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर सेव करते ही राजस्थान बोर्ड 12वीं कला रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*