Rajasthan Board Exam 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE), अजमेर द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। जबकि कक्षा 10वीं के एग्जाम 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित होंगे। परीक्षार्थी RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी संशोधित टाइम टेबल चेक कर सकते हैं।
ध्यान दें कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले एग्जाम हाॅल में पहुंचना होगा। परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले वितरित की जाएंगी। प्रश्न पत्र परीक्षा शुरू होने से पांच मिनट पहले दिए जाएंगे। परीक्षार्थियों को एग्जाम हाॅल में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पेजर या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है। इस ब्लॉग में परीक्षार्थियों को डिजिलॉकर से 10वीं, 12वीं बोर्ड की ऑनलाइन मार्कशीट कैसे चेक करें (Digilocker RBSE) की विस्तृत जानकारी दी गई है।
RBSE 12th Date Sheet: राजस्थान बोर्ड 12वीं का टाइम टेबल
परीक्षा तिथि | विषय |
6 मार्च, 2025 | मनोविज्ञान |
7 मार्च, 2025 | ड्राइंग |
8 मार्च, 2025 | भूगोल, अकाउंटिंग, फिजिक्स |
10 मार्च, 2025 | अंग्रेजी (अनिवार्य) |
11 मार्च, 2025 | व्यावसायिक विषय |
12 मार्च, 2025 | लोक प्रशासन |
15 मार्च, 2025 | स्वर संगीत (16) / नृत्य कथक (59) / वाद्य संगीत [(तबला-63), (पखावज-64), (सितार-65), (सरोद-66), (वायलिन-67), (दिलरूआ 68), (बांसुरी-69), (गिटार-70) |
17 मार्च, 2025 | सामान्य विज्ञान, दर्शनशास्त्र |
18 मार्च, 2025 | अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, आशुलिपि हिंदी, कृषि जीव विज्ञान |
21 मार्च, 2025 | पर्यावरण विज्ञान |
22 मार्च, 2025 | संस्कृत साहित्य, संस्कृत भाषा |
24 मार्च, 2025 | हिंदी (अनिवार्य) |
25 मार्च, 2025 | गृह विज्ञान |
26 मार्च, 2025 | शारीरिक शिक्षा |
27 मार्च, 2025 | समाजशास्त्र |
28 मार्च, 2025 | राजनीति विज्ञान, भूविज्ञान, कृषि विज्ञान |
29 मार्च, 2025 | गणित |
1 अप्रैल, 2025 | ऋग्वेद, शुक्ल यजुर्वेद, कृष्ण यजुर्वेद, सामवेद, अथर्वेद, न्याय दर्शन, वेदांत दर्शन, मीमांसा दर्शन, जैन दर्शन, निम्बार्क दर्शन, वल्लभ दर्शन, सामान्य दर्शन, रामानंद दर्शन, व्याकरण शास्त्र, साहित्य शास्त्र, पुरान्तिहस, धर्मशास्त्र, ज्योतिष शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु विज्ञान, पुरोहित शास्त्र |
2 अप्रैल, 2025 | अंग्रेजी साहित्य, टाइपिंग स्क्रिप्ट (हिंदी) |
3 अप्रैल, 2025 | इतिहास, व्यावसायिक अध्ययन, कृषि रसायन विज्ञान, रसायन विज्ञान |
5 अप्रैल, 2025 | हिंदी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य,राजस्थानी साहित्य, फारसी, प्राकृत भाषा, टंकण लिपि (अंग्रेजी) |
7 अप्रैल, 2025 | कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी |
RBSE 10th Date Sheet: राजस्थान बोर्ड 10वीं का टाइम टेबल
परीक्षा तिथि | विषय |
6 मार्च, 2025 | अंग्रेजी विषय (सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक) |
11 मार्च, 2025 | ऑटोमोटिव, ब्यूटी एंड हेल्थ, हेल्थ केयर |
11 मार्च, 2025 | परिधान मेड-अप एवं होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर, कृषि, प्लंबर, दूरसंचार, बैंकिंग वित्तीय सेवा एवं बीमा, निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण |
12 मार्च, 2025 | हिंदी |
17 मार्च, 2025 | सामाजिक विज्ञान |
21 मार्च, 2025 | विज्ञान |
26 मार्च, 2025 | गणित |
29 मार्च, 2025 | संस्कृत (प्रथम प्रश्न पत्र) |
4 अप्रैल, 2025 | संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी, संस्कृत (द्वितीय प्रश्न पत्र) |
Digilocker RBSE 10th, 12th Result 2025 कैसे चेक करें?
- स्टेप 1- डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं।
- स्टेप 2- वेबसाइट के होमपेज पर साइन-अप लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3- अपना नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- स्टेप 4- अब डिजिलॉकर पर आरबीएसई परिणाम 2025 चेक किया जा सकता है।
- स्टेप 5- इसके बाद ‘Board of Secondary Education, Rajasthan’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- स्टेप 6- कक्षा 10वीं पास मार्कशीट/रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करें।
- स्टेप 7- अब रोल नंबर या आरबीएसई-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- स्टेप 8- अब आपके सामने स्क्रीन पर RBSE 10th Result 2025/मार्कशीट/सर्टिफिकेट ओपन होगा, जिसे स्टूडेंट्स चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर उसका लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स प्रोविजनल मार्कशीट भी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
- स्टेप 1- आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- स्टेप 2- अब स्टूडेंट्स रिजल्ट लॉगइन विंडो में रोल नंबर एंटर करें।
- स्टेप 3- रोल नंबर दर्ज करते ही स्टूडेंट्स को उनकी प्रोविजनल मार्कशीट मिल जाएगी।
- स्टेप 4- राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 को चेक करके उसे डाउनलोड कर लें।
- स्टेप 5- आगे की प्रक्रिया के लिए उसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।
Rajasthan Board 10वीं पिछले 5 वर्षों के पास प्रतिशत
पिछले 5 वर्षों में बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र की संख्या, पास प्रतिशत-
बोर्ड परीक्षा का वर्ष | लड़कों पास प्रतिशत | लड़कियों पास प्रतिशत | कुल पास प्रतिशत |
2023 | 89.78 | 91.3 | 90.49 |
2022 | 81.62 | 84.38 | 82.89 |
2021 | 99.51 | 99.62 | 99.56 |
2020 | 78.99 | 81.41 | 80.63 |
2019 | 79.45 | 80.45 | 79.85 |
आशा है कि आपको इस ब्लॉग में राजस्थान बोर्ड डिजिलॉकर मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें (Rajasthan Board Digilocker Marksheet) से संबंधित सभी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।