त्रिपुरा के प्रसिद्ध भोजन कौन-कौनसे हैं?

1 minute read
त्रिपुरा का प्रसिद्ध भोजन

त्रिपुरा उत्तरपूर्वी भारत में एक पहाड़ी राज्य है। यह राज्य अपनी प्रकृति, संस्कृति और पर्यटन के लिए जाना जाता है। वहीं इंडियन स्टेटिस्टिकल इंस्टीट्यूट के अनुसार त्रिपुरा में लिटरेसी रेट 94.65% है जो कि किसी भी भारतीय राज्य में सबसे ज्यादा है। वहीं यहां का भोजन भी भारत और दुनिया में काफी प्रसिद्द है। क्या आपको पता है कि त्रिपुरा का प्रसिद्ध भोजन कौनसा है? चलिए इस ब्लॉग में विस्तार से जानते हैं कि त्रिपुरा का प्रसिद्ध भोजन कौनसा है?

जानिए त्रिपुरा का प्रसिद्ध भोजन कौन-कौनसा है?

त्रिपुरा के प्रसिद्ध भोजन के नाम क्या-क्या हैं इसके नाम नीचे दिए गए हैं-

मुई बोरोक

त्रिपुरा का प्रसिद्ध भोजन

त्रिपुरा में मुई बोरोक एक लज़ीज़ व्यंजन है जिसे यहां बड़े चाव से खाया जाता है। इस भोजन में सब्जियां जैसे टमाटर, आलू, प्याज लॉकी, करेला का उपयोग होता है। इसके बाद सबको साथ काटकर उसे दो छोटी मछलियों के साथ ऊबाला दिया जाता है। जब सब उबाल जाता है तो इसमें नमक डालकर इसे परोसा जाता है।

मॉसडेंग सेरमा

त्रिपुरा का प्रसिद्ध भोजन

मॉसडेंग सेरमा त्रिपुरा में एक उम्दा व्यंजन है। दरअसल यह एक तरह की सॉस होती है। यह अमूमन हर सब्जी में डालकर खाई जाने वाली तरी होती है। इस सॉस को बनाने के लिए जो सामान चाहिए होता है वह इस प्रकार है: लाल सूखी मिर्च, टमाटर, प्याज, लहसुन, सरसों का तेल और नमक।

व्हान मॉसडेंग

त्रिपुरा का प्रसिद्ध भोजन

व्हान मॉसडेंग पोर्क से बनाए जाने वाला व्यंजन होता है। इसमें भारी संख्या में हरी मिर्च डाली जाती है। इस डिश को यहां की बोली में मीट वाली सॉस भी कहते हैं। इसे बनाने के लिए पहले पोर्क को ऊबाल लेते हैं और उसके बाद हरी मिर्च को आग पर भूनते हैं। जब हरी मिर्च भून जाती तो उसे फिर कूट लिया जाता है। अब ऊबली हुई मीट के छोटे-छोटे टुकड़े करने का समय होता है। उसके इसे मिर्च के पेस्ट, प्याज और नमक में मिलाकर एक साथ तैयार कर लेते हैं।

कोसोई ब्वबटी

त्रिपुरा का प्रसिद्ध भोजन

यह एक शाकाहारी व्यंजन होता है। इसे बीन्स की सब्जी के साथ बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे उबले गर्म पानी में बीन्स और लहसुन के साथ उबालते हैं। अब जब यह उबाल जाए तो इसमें नमक डालके इसे अच्छे से पकने देने के लिए छोड़ देते हैं। जब समक पक जाए तो अब समय है इसे चावल के साथ परोसे जाने का।

गुडोक

त्रिपुरा का प्रसिद्ध भोजन

त्रिपुरा के अक्सर हर त्यौहार में गुडोक को खाया जाता है। इसे बनाने के लिए मछली को आलू के साथ पकाते हैं। बाहर से आने वाले पर्यटक इसे खाने में बहुत चाव से खाते हैं।

चुआक

त्रिपुरा का प्रसिद्ध भोजन

चुआक होती है चावल से बननी बियर। इस डिश को त्रिपुरा में यहां के लोग रोज़ खाते हैं। यह चावल को सड़ा कर तैयार किया जाता है। वहीं चुआक को दुनिय की सबसे सुरक्षित मदिरा माना जाता है।

भांनगुई

त्रिपुरा का प्रसिद्ध भोजन

चावल से बनाए जाने वाला यह व्यंजन बहुत ही चाव से यहां खाया जाता है। इसमें घी का उपयोग होता है। इसके साथ-साथ अदरअस और प्याज का भी उपयोग होता है। इसे केले के पत्ते में रख कर बनाया जाता है।

पंच फोड़न तरकारी

त्रिपुरा का प्रसिद्ध भोजन

पंच फोड़न तरकारी एक बंगाली भोजन है। इसको त्रिपुरा में भी लोग खाते हैं। इसे बनाने के लिए बैंगन, आलू, प्याज, टमाटर, तेज पत्ता, हरी मिर्च, हल्दी और कद्दू का उपयोग होता है। यह पंच फोड़न पांच तरह के मसालों से बनाते हैं।

मोमो

त्रिपुरा का प्रसिद्ध भोजन

मोमोज़ वैसे तो अब भारत के कोने-कोने में मिल जाएंगे। लेकिन त्रिपुरा में मोमोज़ का अपना ही महत्वपूर्ण स्वाद है। यहां वेज और नॉन-वेज दोनों तरह के मोमोज़ खाए जाते हैं। नॉन-वेज मोमोज़ में पोर्क वाले मोमोज़ सबसे लोकप्रिय हैं। वेज मोमोज़ में तोफू का उपयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें

जानिए गुजरात का प्रसिद्ध भोजन क्या है?असम का प्रसिद्ध भोजन, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए
राजस्थान का प्रसिद्ध भोजन : दाल बाटी चूरमाजानिए क्या है आंध्र प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन
सिक्किम का प्रसिद्ध भोजन, जिसे आपको जरूर जानना चाहिएजानें क्या है पंजाब का प्रसिद्ध भोजन और क्यों लोग हैं यहां के खाने के दिवाने
कर्नाटक का प्रसिद्ध भोजन क्या है?

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको त्रिपुरा का प्रसिद्ध भोजन पता चला होगा। इसी तरह के अन्य जीके के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*