Ram Mandir GK Question in Hindi : कितना जानते हैं आप अयोध्या नगरी और राम मंदिर के बारे में?

1 minute read
Ram Mandir GK Question in Hindi

Ram Mandir GK Question in Hindi : 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाना है। भव्य राम मंदिर का निर्माण 107 एकड़ में किया जा रहा है। अयोध्या में 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की नींव रख दी थी। वहीं प्राण प्रतिष्ठा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित अन्य हस्तियां शामिल होंगी। राम मंदिर को लेकर लोगों में कई तरह के प्रश्न घूम रहे होगें। ऐसे ही प्रश्नों को जवाब हम इस आर्टिकल में दे रहे हैं….


राम मंदिर से जुड़े प्रश्न 


प्रश्न 1 : राम मंदिर में सोने के कितने दरवाजे हैं?

उत्तर : 13 दरवाजे होंगे। 


प्रश्न 2 : राम मंदिर कितने एकड़ में बना है?

उत्तर : 107 एकड़ के क्षेत्र में बनाया गया है। 


प्रश्न 3 : राम मंदिर का निर्माण करे वाली कंपनी कौन सी है?

उत्तर : लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड। 


प्रश्न 4 : श्री राम की बहन का नाम क्या था?

उत्तर : श्री राम की बहन का नाम शांता देवी था। 


प्रश्न 5 : राम के गुरु कौन थे?

उत्तर : ऋषि वशिष्ठ राम के गुरु थे। 


प्रश्न 6 : रामायण के रचयिता का नाम क्या है?

उत्तर : महर्षि वाल्मीकि है। 


प्रश्न 7 : श्रीराम मंदिर के गर्भगृह की आसन शिला किस मार्बल (संगमरमर) से बनी है?

उत्तर : मकराना मार्बल (संगमरमर) से बनी है?


प्रश्न 8 : अयोध्या के राम मंदिर का प्रवेश द्वार कैसा है?

उत्तर : अयोध्या के राम मंदिर में प्रवेश द्वार पूर्व दिशा की ओर है, सिंह द्वार से 32 सीढ़ियां चढ़कर प्रवेश होगा।


प्रश्न 9 : अयोध्या में बनने वाली सीता झील की लंबाई और चौड़ाई कितनी होगी?

उत्तर : झील की लंबाई 4 किलोमीटर तथा चौड़ाई 500 मीटर है। 


प्रश्न 10 : राम मंदिर के वास्तुकार  कौन हैं ?

उत्तर : चंद्रकांत सोमपुरा ने। 


प्रश्न 11 : राम जन्मभूमि अयोध्या को और किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर : साकेत के नाम से जाना जाता है।  


प्रश्न 12 : अयोध्या किस नदी के किनारे बसा है।

उत्तर :  अयोध्या सरयू नदी के किनारे बसा है?


प्रश्न 13 : राम मंदिर भूमि पूजन कब किया गया था?

उत्तर : 2020 में राम मंदिर भूमि पूजन हुआ था। 


प्रश्न 14 : राम मंदिर में द्वारों की कितनी संख्या होगी ?

उत्तर : मंदिर में कुल 44 द्वार का निर्माण किया गया है। 


प्रश्न 15 : अयोध्‍या में राम मंदिर की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ कब होनी है ?

उत्तर :   22 जनवरी 2024 को। 


प्रश्न 16 : राम मंदिर की ऊंचाई कितनी होगी?

उत्तर : ट्रस्ट के अनुसार राम मंदिर की लंबाई (पूर्व से पश्चिम) करीब 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट तथा ऊंचाई 161 फीट रहेगी।


प्रश्न 17 : अयोध्या के राम मंदिर में कितने मंडप होंगे?

उत्तर :  05 मंडप होंगे। 


प्रश्न 18 : अयोध्या के राम मंदिर की वेबसाइट क्या है?

उत्तर :  srjbtkshetra.org है। 


प्रश्न 19 : अयोध्या के राम मंदिर को किस शैली में तैयार किया गया है?

उत्तर : परंपरागत नागर शैली में।


प्रश्न 20 : किस मटेरियल से तैयार किया गया है अयोध्या में रामलला का सिंहासन?

उत्तर : संगमरमर से जिसमें सिंहासन पर सोना मढ़ा गया है।



अयोध्या से जुड़े प्रश्न 


प्रश्न 21 : सरयू नदी कहां से निकलती है?

उत्तर : मानसरोवर से निकलती है। 


प्रश्न 22 : किस वेद में सरयू नदी के बारे में बताया गया है?

उत्तर :  ऋग्वेद में किया गया है। 


प्रश्न 23 : अयोध्या का पुराना नाम क्या है?

उत्तर : अयोध्या का पुराना नाम साकेत नगर था।


प्रश्न 24 : अयोध्या की फेमस चीज क्या है?

उत्तर : महाकाव्य रामायण व श्री रामचरितमानस है। 


प्रश्न 25 : अयोध्या कितने साल पुराना है?

उत्तर : ई. पू. 2200 के आसपास है। 


प्रश्न 26 :  अयोध्या में कितने घाट हैं?

उत्तर : करीब 51 घाट। 


प्रश्न 27 : अयोध्या किस राज्य में है?

उत्तर : उत्तर प्रदेश राज्य में है। 


प्रश्न 28 : अयोध्या क्यों प्रसिद्ध है??

उत्तर : भगवान राम की नगरी के लिए । 


प्रश्न 29 : अयोध्या कितने किलोमीटर में फैला है?

उत्तर : अयोध्या क्षेत्रफल: 2,522 Sq. Km. में फैला है। 


प्रश्न 30 : अयोध्या के एयरपोर्ट का क्या नाम है?

उत्तर : महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम है। 


प्रश्न 31 : अयोध्या की कितनी जनसंख्या है?

उत्तर : अयोध्या की जनसंख्या लगभग 24,70,996 है। 


प्रश्न 32 : अयोध्या की भाषा है?

उत्तर : अयोध्या की भाषा अवधी है। 


प्रश्न 33 : अयोध्या में कितने गांव हैं? 

उत्तर : अयोध्या में करीब 1,272 गांव है। 


प्रश्न 34 : अयोध्या राम मंदिर में भक्ति का केंद्रीय पात्र किसे माना जाता है?

उत्तर : भगवान राम को। 


प्रश्न 35 : अयोध्या राम मंदिर का शिलान्यास समारोह कब आयोजित किया गया था?

उत्तर : वर्ष 2020 में। 


प्रश्न 36 : भगवान राम के जीवन से कौन सा महाकाव्य सम्बंधित है?

उत्तर : रामायण से। 


प्रश्न 37 : अयोध्या में एयरपोर्ट का उद्घाटन कब हुआ?

उत्तर : 30 दिसंबर 2023 को पीएम मोदी ने एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। 


प्रश्न 38 : अयोध्या के रामलला की मूर्ति किसने बनाई ? 

उत्तर : कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है। 


प्रश्न 39 : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल कौन है?

उत्तर : आनंदीबेन पटेल है। 


प्रश्न 40 : अयोध्या में कितने बैंक और कितने पुलिस स्टेशन हैं?

उत्तर : अयोध्या में करीब 10 बैंक और लगभग 19 पुलिस स्टेशन हैं। 


भगवान राम से जुड़े प्रश्न 


प्रश्न 41 : मूल रामायण की रचना किसने की थी?

उत्तर : महर्षि वाल्मिकी ने। 


प्रश्न 42 : लक्ष्मण को किसका अवतार माना जाता है?

उत्तर : शेषनाग का अवतार माना जाता है। 


प्रश्न 43 : उस जंगल का क्या नाम था जहाँ भगवान राम, लक्ष्मण और सीता वनवास के दौरान रहे थे?

उत्तर : दंडकारण्य वन था। 


प्रश्न 44 : भगवान राम के पिता का नाम क्या था?

उत्तर : भगवान राम के पिता का दशरथ था। 


प्रश्न 45 : भावार्थ रामायण किसने लिखी है?

उत्तर : एकनाथ ने लिखी थी। 


प्रश्न 46 : उस धनुष का क्या नाम था जिसको भगवान राम ने देवी सीता स्वयंवर में उनसे विवाह करने के लिए तोड़ा था?

उत्तर : पिनाक धनुष।


प्रश्न 47 : भगवान राम की पत्नी कौन है?

उत्तर : भगवान राम की पत्नी सीता है। 


प्रश्न 48 : भगवान राम का जन्म कहाँ हुआ था?

उत्तर : अयोध्या में। 


प्रश्न 49 : भगवान राम के कितने पुत्र थे?

उत्तर : भगवान राम के दो पुत्र थे, लव और कुश। 


प्रश्न 50 : भगवान राम को कितने वर्ष का वनवास हुआ था?

उत्तर : भगवान राम 14 वर्ष का। 


ये भी पढ़ें

आशा है आपको Ram Mandir GK Question in Hindi पर हमारा आर्टिकल प्रतियोगी परीक्षा के लिए उपयोगी लगा होगा। इसी तरह के अन्य जनरल नॉलेज आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*