राजा पोरस की पत्नी का नाम : जानिए कौन थी राजा पोरस की पत्नी 

1 minute read
राजा पोरस की पत्नी का नाम

पोरस का नाम इतिहास के महान राजाओं में गिना जाता है। वह पोरस ही था जिसकी वीरता से प्रभावित होकर विश्वविजेता सिकंदर ने उसे उसका जीता हुआ राज्य वापस लौटा दिया था। राजा पोरस पंजाब-सिंध क्षेत्र के राजा थे। उनके राज्य का नाम पुरुवास था, जो पंजाब में झेलम नदी से चेनाब नदी तक फैला था। पोरस भारतीय इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उनसे जुड़े प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते रहे हैं। अत: पोरस की पत्नी का नाम बताया जा रहा है। इसके अलावा यहाँ पोरस के जीवन के बारे में भी संक्षिप्त जानकारी दी जा रही है।  

यह भी पढ़ें : सिकंदर भारत कब आया था? 

पोरस की पत्नी का नाम 

पोरस की पत्नी का नाम लाची था। वह दस्यु साम्राज्य की राजकुमारी थी। पहले वह पोरस की प्रेमिका थी जो कि पोरस से शादी करने के बाद पौरव साम्राज्य की महारानी गई। पोरस की पत्नी के पिता का नाम अरुणायक था। इनकी माता का नाम महानन्दिनी था। 

यह भी पढ़ें : पोरस का बेटा कौन था? 

पोरस के बारे में 

पोरस का जन्म पोरवा वंश में हुआ था। उनके पिता का नाम राजा बमनी था। उनकी माता का अनुसुइया था। राजा पोरस पंजाब-सिंध क्षेत्र के राजा थे। उनके राज्य का नाम पुरुवास था, जो पंजाब में झेलम नदी से चेनाब नदी तक फैला था। इतिहासकारों के अनुसार उनके शासनकाल का समय 340 ईसा पूर्व से 315 ईसा पूर्व के बीच बताया जाता है। 

विश्वविजेता सिकंदर ने राजा पोरस पर आक्रमण किया था। इतिहास में इस युद्ध को “Battle of the Hydaspes” के नाम से जाना जाता है। 

पोरस के जीवन से जुड़े रोचक तथ्य 

यहाँ पोरस के जीवन से जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में बताया जा रहा है : 

  • पोरस का साम्राज्य भारत के पंजाब से लेकर पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांत तक फैला हुआ था। 
  • पोरस की वीरता से प्रभावित होकर विश्वविजेता सिकंदर ने उसका जीता हुआ राज्य उसे वापस लौटा दिया था और उससे मित्रता कर ली थी। 
  • पोरस ने अपनी प्रेमिका लाची से शादी की थी।  
  • कहा जाता है कि युद्ध में हारने के बाद जब पोरस को सिकंदर के सामने पेश किया गया तो सिकंदर ने उससे पूछा कि उसके साथ कैसा व्यवहार किया जाए? इस पर पोरस ने कहा कि वैसा ही जैसा एक राजा दूसरे राजा के साथ करता है। पोरस के इस जवाब ने सिकंदर को बहुत प्रभावित किया था। 
  • पोरस ने केवल 20,000 सैनिकों के साथ सिकंदर की 50,000 सैनिकों की विशाल सेना का सामना किया था।  

आशा है कि आपको इस ब्लाॅग में पोरस की पत्नी का नाम इस बारे में पता चल गया होगा। इसी प्रकार के अन्य ऐतिहासिक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*