जानिए क्या है मुग़ल सम्राट औरंगजेब का इतिहास

1 minute read
औरंगजेब का इतिहास

भारत में कई सौ वर्षों तक राज करने वाले मुगल वंश भारतीय इतिहास के महानतम राजवंशो में से एक था। भारत में इस वंश की स्थापना बाबर द्वारा लगभग 1526 के करीब की गयी थी। स्थापना करने के कुछ ही समय बाद उनकी मृत्यु हो गयी, जिसके बाद उनके बेटे हुमायूं ने मुगल साम्राज्य का विस्तार किया। इस तरह भारत में इस वंश के कई बादशाहों का शासन रहा। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जिसमें इतिहास विषय शामिल हैं तो आपको मुगल साम्राज्य का इतिहास और इसके महान शासकों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। इसी कड़ी में हम अपने ब्लॉग के जरिए आपको औरंगजेब और औरंगजेब का इतिहास इतिहास के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

कौन था औरंगजेब?

औरंगजेब, मुग़ल वंश का छठा सम्राट था, जो बाद में अकबर के बाद सबसे अधिक समय तक शासन करने वाला मुग़ल शासक बना। उसका मूल नाम अबुल मुजफ्फर मुहिउद्दीन मोहम्मद था लेकिन आमतौर पर उसे औरंगजेब या आलमगीर के नाम से जाना जाता था। आपको बता दें की वह, मुगल सम्राट शाहजहाँ और उसकी पत्नी मुमताज महल का सबसे बड़ा पुत्र था। उसके अन्य तीन भाइयों का नाम था दारा शिकोह, शुजा और मुराद। इसी तरह इस लेख के माध्यम से हम औरंगजेब से संबंधित अन्य जानकारी भी साझा करेंगे जिसके लिए आपको ये लेख अंत तक पढ़ना होगा। 

औरंगजेब का जीवन परिचय

औरंगजेब का जन्म 3 नवंबर, 1618 को दाहोद, गुजरात में हुआ था। वह मुगल वंश के छठे सम्राट थे जिसके अधीन, साम्राज्य अपनी नई ऊंचाइयों पर पहुंचा। औरंगजेब को आलमगीर की उपाधि दी गई जिसका अर्थ है दुनिया का विजेता। कुछ इतिहासकरों के मुताबिक, औरंगजेब अपने समय का सबसे क्रूर शासक था, जिसने सत्ता पर कब्ज़ा करने के लिए अनगिनत ज़ुल्म किये। औरंगजेब के जीवन परिचय से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए तालिका को पढ़ें।

नामऔरंगजेब
पूरा नाम अबुल मुजफ्फर मुहिउद्दीन मोहम्मद
जन्म3 नवंबर 1618 (दाहोद, गुजरात)
पिता का नामशाहजहां
माता का नाममुमताज महल
औरंगजेब का सत्ता धारण13 जून 1658 
शासनकालसन 1658 से 1707 तक 
औरंगजेब की मृत्यु3 मार्च 1707 (अहमदनगर)

औरंगजेब का शासनकाल

मुग़ल इतिहास में सबसे ज्यादा जाना जाने वाला नाम है औरंगज़ेब। इतिहासकारों के मुताबिक, औरंगज़ेब अपने पिता शाहजहां को कई सालों तक बंदी बनाने के बाद मुगल सिंहासन की राजगद्दी पर बैठा। वह मुग़ल वंश का एकमात्र ऐसा शासक था, जिसने करीब 50 वर्षों (1658 से 1707) तक अपना शासन चलाया। इसी शासनकाल के दौरान उसने भारतीय उपमहाद्वीप के ज़्यादातर हिस्सों पर अपने साम्राज्य का विस्तार किया। साथ ही औरंगज़ेब ने कई लड़ाईयां भी जीतीं। वह अपने समय का सबसे प्रभावी राजा था जिसके शासनकाल के दौरान कई प्राथमिक घटनाएं घटी जो कि निम्नलिखित है : 

  • उन्होंने संगीत पर प्रतिबंध लगा दिया
  • अफगानों से संघर्ष
  • उत्तर-पूर्व से संघर्ष
  • मराठों से संघर्ष
  • धार्मिक असामंजस्य

इन सब के अंत में बुंदेला राजा वीर छत्रसाल के साथ एक युद्ध में औरंगजेब को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा और इसके कुछ समय बाद 1707 ई. में उसकी मृत्यु हो गयी।

औरंगजेब की मृत्यु

इतिहासकारों के मुताबिक, मुग़ल वंश का छठा मुगल सम्राट औरंगजेब अपने समय का बहुत ही क्रूर शासक था। उसने अपने शासनकाल के दौरान लोगों के साथ कई ऐसे ज़ुल्म किये, जिसके विद्रोह में कई युद्ध होते रहे और इसी तरह एक युद्ध के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। 50 वर्षों तक शासन करने के बाद मुगल साम्राज्य के सबसे शक्तिशाली सम्राट औरंगजेब की मृत्यु बुंदेलखंड साम्राज्य के महाराजा वीर छत्रसाल के हाथों हुई। आपको बता दें कि बुंदेला राजा वीर छत्रसाल ने एक युद्ध के दौरान औरंगजेब के शरीर पर एक चीरा दिया, जिससे वह 3 महीने तक बिस्तर पर तड़पता रहा और इसी तरह तड़प तड़प कर महाराष्ट्र के अहमदनगर में 3 मार्च सन 1707 ई. में उसकी मृत्यु हो गयी।

FAQs

औरंगजेब क्यों प्रसिद्ध था?

औरंगजेब, मुग़ल सम्राट अकबर के बाद सबसे अधिक समय तक शासन करने वाला मुग़ल शासक था। उसने अपने शासनकाल के दौरान मुग़ल साम्राज्य को विस्तार के शिखर पर पहुँचाया। इसके अलावा दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में विजयी प्राप्त कर अपने साम्राज्य को साढ़े बारह लाख वर्ग मील में फैलाया। 

औरंगजेब को किसने और कैसे मारा था?

आपको बता दें कि औरंगजेब को मारने वाले व्यक्ति का नाम है बुंदेला राजा वीर छत्रसाल। उन्होंने इस कार्य को सफलता पूर्वक अंजाम दिया और जैसा जैसा महाप्रभु जी ने कहा ठीक उसी प्रकार औरंगजेब के शरीर पर एक चीरा दिया, जिससे वह 3 महीने तक बिस्तर पर तड़पता रहा और इसी तरह तड़प-तड़प कर 1707 ई. में हो उसकी मृत्यु हो गयी।

औरंगज़ेब कौन था और किसका पुत्र था?

औरंगज़ेब, मुग़ल वंश का छठा शासक था और वह मुग़ल बादशाह शाहज़हां का पुत्र था।

औरंगज़ेब का शासनकाल कब से लेकर कब तक चला?

औरंगज़ेब का शासनकल सन 1658 से लेकर 1707 में उनकी मृत्यु तक चला।

औरंगजेब की मृत्यु के बाद मुगल वंश का राजा कौन बना?

औरंगजेब की मृत्यु के बाद मुगल वंश का राजा बहादुर शाह बना। वह औरंगजेब का सबसे बड़ा पुत्र था जो 63 वर्ष की उम्र में राजकुमार मुअज्जम बहादुर शाह की उपाधि लेकर सम्राट बना।

आशा है कि आपको औरंगजेब का इतिहास के बारे में सभी आवश्यक जानकारी मिल गयी होगी। ऐसे ही इतिहास से संबंधित अन्य ब्लॉग्स को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*