पोरस का बेटा कौन था? 

1 minute read
पोरस का बेटा कौन था? 

सम्राट पोरस के पुत्र का नाम मलयकेतु था। जिसके बारे में  यह कहा जाता हैं कि उसने अकेले सिकंदर के विरुद्ध युद्ध में  12 लोगों  का वध किया था। मलयकेतु रानी लाची और राजा पोरस की संतान था। मलयकेतु को यह नाम स्वयं चाणक्य ने दिया था। मलयकेतु 315 ईसा पूर्व में सिंहासन पर बैठा था।  

पोरस के बारे में 

पोरस या पोरोस  पौरों का राजा था। इनका क्षेत्र हाइडस्पेश (झेलम) और एसीसेंस (चिनाब) के बीच था जो कि अब पंजाब का क्षेत्र है। पोरस ने हाइडस्पेश की लड़ाई में अलेक्जेंडर ग्रेट के साथ लड़ाई की। पोरस का साम्राज्य विशालकाय था। महाराजा पोरस सिन्ध-पंजाब सहित एक बहुत बड़े भू-भाग के स्वामी थे। पोरस का साम्राज्य जेहलम (झेलम) और चिनाब नदियों के बीच स्थित था।

‘पोरस अपनी बहादुरी के लिए विख्यात था। उसने उन सभी के समर्थन से अपने साम्राज्य का निर्माण किया था जिन्होंने खुखरायनों पर उसके नेतृत्व को स्वीकार कर लिया था। जब सिकंदर हिन्दुस्तान आया और जेहलम (झेलम) के समीप पोरस के साथ उसका संघर्ष हुआ, तब पोरस को खुखरायनों का भरपूर समर्थन मिला था। पोरस का सामना विश्वविजेता सिकंदर से हुआ था। पोरस ने पूरी बहदुरी से उसका सामना किया। पोरस की बहादुरी से प्रभावित होकर सिकंदर ने उसे उसका राज्य वापस लौटा दिया था।  

मलयकेतु से जुड़े रोचक तथ्य 

यहां पोरस के पुत्र मलयकेतु से जुड़े कुछ रोचक तथ्य दिए जा रहे हैं : 

  • मलयकेतु का नामकरण महाज्ञानी और गुप्त साम्राज्य के गुरु चाणक्य ने किया था।  
  • मलयकेतु ने अपने पिता के हत्यारे की हत्या करके अपने पिता की हत्या का बदला लिया था।  
  • सिकंदर के साथ हुए युद्ध में उसने अकेले ही 12 योद्धाओं को मार गिराया था। 

आशा है कि आपको इस ब्लाॅग में पोरस का बेटा कौन था?  इस बारे में पता चल गया होगा। इसी प्रकार के अन्य ऐतिहासिक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*