चंदेरी दुर्ग : जानिए मध्य प्रदेश के इस ऐतिहासिक किले के बारे में 

1 minute read
चंदेरी दुर्ग

अपने पड़ोसी राज्य राजस्थान की तरह ही भारत का मध्य प्रदेश राज्य भी ऐतिहासिक धरोहरों से सुसज्जित है। मध्य प्रदेश में भी राजस्थान की भाँती ही बहुत सारे ऐतिहासिक किले देखने को मिलते हैं, कई हज़ार वर्ष पहले के हैं। ऐसे किले समूचे भारत में लोकप्रिय हैं। इन्हीं किलों में से एक राजस्थान के चंदेरी जिले में स्थित चंदेरी दुर्ग भी आता है। इस किले का निर्माण 11वीं सदी में राजा कीर्तिपाल ने करवाया था। क्या आपको पता है कि चंदेरी दुर्ग के अलावा यहां कितने और महल हैं? चलिए, इस ब्लॉग में आपको चंदेरी दुर्ग के बारे में विस्तार से बताते हैं।

चंदेरी दुर्ग का इतिहास 

चंदेरी का किला मध्य प्रदेश के चंदेरी जिले में मौजूद है। इस किले का निर्माण दसवीं और ग्याहरवीं सदी में किया गया था। इस किले का निर्माण राजा कीर्तिपाल ने करवाया था। इस किले को वास्तव में शत्रुओं से बचाव के लिए बनाया गया था। यह किला 5 किलोमीटर लम्बा और 1 किलोमीटर चौड़ा है। यह किला मध्यकालीन भारतीय स्थापत्य कला का एक शानदार और बेहतरीन नमूना माना जाता है। 

इतिहास में चंदेरी का युद्ध बहुत ही प्रसिद्ध माना जाता है। यह युद्ध मुग़ल शासक बाबर और राजपूतों के बीच लड़ा गया था। उस समय चंदेरी दुर्ग पर राय खंगार का शासन था। चंदेरी के राजा को परास्त करने के बाद बाबर ने चंदेरी दुर्ग पर कब्जा कर लिया। 

चंदेरी दुर्ग की वास्तुकला कैसी थी?

यहाँ चंदेरी दुर्ग की वास्तुकला के बारे में बताया जा रहा है-

  • चंदेरी दुर्ग का निर्माण चंदेरी नगर के दक्षिण में स्थित पहाड़ को काटकर किया गया है। 
  • चंदेरी दुर्ग को बनाने के लिए 80 फ़ीट ऊंची घाटी को काटकर बनाया गया था। 
  • इस घाटी के बीच में ही एक पहाड़ को काटकर मेहराबदार द्वार का निर्माण किया गया है। इस द्वार के दोनों ओर दो बुर्ज बनाए गए हैं। 
  • कटी हुई घाटी की उत्तर दिशा में चट्टान को काटकर सीढ़ियां बनाई गई हैं जिससे द्वार के ऊपरी हिस्से में जाया जा सकता है। 

चंदेरी दुर्ग के प्रमुख दर्शनीय स्थल कौन-कौनसे हैं? 

यहाँ चंदेरी दुर्ग के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के बारे में बताया जा रहा है-

अशोक महल 

चंदेरी दुर्ग

अशोक महल चंदेरी दुर्ग में स्थित प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। इस महल को 1445 ईस्वी में मालवा के राजा महमूद खिलजी ने बनवाया था। 

खूनी दरवाजा 

चंदेरी दुर्ग

यह चंदेरी किले का मुख्य द्वार है। यह बहुत ही विशाल है। इस पर सुंदर नक्काशी की गई है। यह भी चंदेरी दुर्ग के अंदर स्थित प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। 

शहज़ादी का रोजा 

चंदेरी दुर्ग

शहज़ादी का रोजा भी चंदेरी दुर्ग के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। इस महल का निर्माण राजा की बेटियों के रहने के लिए किया गया था। देवगढ़ महल- इस महल में कई जैन मंदिरों का निर्माण किया था, लेकिन आज कई मंदिर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं।

बाबर की मस्जिद 

चंदेरी दुर्ग

ऐसा कहा जाता है कि इस मस्जिद का निर्माण बाबर ने करवाया था। वह इस मस्जिद में इबादत करने आता था। काफी पुरानी होने के कारण बाबर की मस्जिद भी चंदेरी किले के प्रमुख आकर्षणों में से एक है।  

देवगढ़ का महल 

चंदेरी दुर्ग

देवगढ़ का महल भी चंदेरी दुर्ग के अंदर मौजूद प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है। इस महल के अंदर अनेक सुंदर और अद्भुत जैन मंदिर स्थापित किए गए थे। दुर्भाग्यवश इनमें से अधिकतर मंदिर अब खंडहरों में बदल चुके हैं। लेकिन कुछ मंदिर अभी भी देखने योग्य हैं। 

FAQs 

चंदेरी का पुराना नाम क्या है?

चंदेरी का पुराना नाम बूढ़ी चंदेरी था। 

चंदेरी का किला क्यों प्रसिद्ध है?

चंदेरी का किला अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए प्रसिद्द है। 

चंदेरी के युद्ध में किसकी विजय हुई?

चंदेरी का युद्ध मुगलों और राजपूतों के बीच लड़ा गया था जिसमें मुगलों की जीत हुई थी।  

आशा है कि आपको इस ब्लाॅग में चंदेरी दुर्ग के बारे में पता चल गया होगा। इसी प्रकार के अन्य ऐतिहासिक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*