औरंगजेब के बाद मुगल बादशाह कौन बना?

1 minute read
औरंगजेब के बाद मुगल बादशाह कौन बना

भारत देश में कई वर्षों तक राज करने वाले मुग़ल वंश के छठे शासक औरंगजेब की मृत्यु के बाद बहादुर शाह मुगल वंश का बादशाह बना। इतिहास में रुचि रखने वाले छात्रों को ये जानना बहुत जरूरी है आखिर औरंगजेब की मृत्यु कैसे हुई और कौन था बहादुर शाह, जिसने औरंगजेब जैसे शासक के बाद इतने बड़े साम्राज्य की बागडोर संभाली। तो आईये जानते हैं इन प्रश्नों के सभी उत्तर इस लेख के माध्यम से।

यह भी पढ़ें : औरंगजेब का शासनकाल

औरंगजेब के बाद मुगल बादशाह कौन बना?

मार्च, 1707 ई० में औरंगजेब की मृत्यु के बाद उसका सबसे बड़ा पुत्र 63 वर्षीय राजकुमार मुअज्जम बहादुर शाह की उपाधि लेकर मुग़ल वंश का सम्राट बना था। वहीं औरंगजेब की मृत्यु के साथ-साथ मुगल इतिहास ने भी एक नया मोड़ लिया। जिस तरह औरंगजेब ने अपने शासनकाल में साम्राज्य को विकास की चरम सीमा तक पहुंचाया, वहीं उनकी मृत्यु के बाद उस शक्तिशाली एवं वैभवशाली साम्राज्य का विघटन और पतन तेजी से हुआ।

भारत पर तेजी से विदेशी आक्रमण होने लगे, मुगल सम्राट की शक्ति एवं प्रतिष्ठा नष्ट हो गई, मुगल दरबार षड्यन्त्रों का अखाड़ा बनता गया और इसी का लाभ उठाकर ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने भारत में अपना शासन स्थापित कर लिया। इसी कड़ी में आगे जानते हैं कि औरंगजेब के बाद मुग़ल वंश की सत्ता में कौन-कौन से शासक आए, जो नीचे सूचीबद्ध है:

शासक का नाम शासनकाल 
बाबर30 अप्रैल 1526-26 दिसम्बर 1530
हुमायूं26 दिसम्बर 1530-17 मई 1540
अकबर27 जनवरी 1556-27 अक्टूबर 1605
जहांगीर27 अक्टूबर 1605-8 नवम्बर 1627
शाहजहाँ8 नवम्बर 1627-31 जुलाई 1658
औरंगजेब31 जुलाई 1658-3 मार्च 1707
बहादुरशाह19 जून 1707-27 फ़रवरी 1712
जहांदार शाह27 फ़रवरी 1712-11 फ़रवरी 1713
फर्रुख्शियार11 जनवरी 1713-28 फ़रवरी 1719
मोहम्मद शाह27 सितम्बर 1719-26 अप्रैल 1748
अहमद शाह बहादुर26 अप्रैल 1748-2 जून 1754
आलमगीर द्वितीय2 जून 1754-29 नवम्बर 1759
शाह आलम द्वितीय24 दिसम्बर 1760-19 नवम्बर 1806
अकबर शाह द्वितीय19 नवम्बर 1806-28 सितम्बर 1837
बहादुर शाह द्वितीय28 सितम्बर 1837-14 सितम्बर 1857

मुग़ल सम्राट औरंगजेब की मृत्यु कब और कैसे हुई?

इतिहास गवाह है कि भारत पर राज करने वाला छठा मुगल बादशाह औरंगजेब अपनी क्रूरता और कट्टरता के लिए प्रसिद्ध था। उसने सत्ता पर कब्ज़ा करने के लिए क्या क्या नहीं किया। अपने बूढ़े पिता को बंदी बनाने से लेकर अपने बेटे को जहर देने तक अनगिनत ज़ुल्म किये। औरंगजेब जब तक शासन में रहा, तबतक उसके विद्रोह में कई जंग चलते रहे। ऐसे में जानिए कि इस क्रूर शासक की मृत्यु कब और कैसे हुई?

इतिहासकारों के मुताबिक, 50 वर्षों तक शासन करने के बाद औरंगजेब की मृत्यु दक्षिण के अहमदनगर में 3 मार्च सन 1707 ई. में हो गई। बुन्देलखंड के वीर छत्रसाल ने एक युद्ध में औरंगजेब के शरीर पर एक चीरा दिया, जिससे वह 3 महीने तक बिस्तर पर तड़पता रहा और इसी तरह तड़प तड़प कर 1707 ई. में उसकी मृत्यु हो गयी।

यह भी पढ़े : मुग़ल बादशाह ‘औरंगजेब’ को किसने मारा था?

आशा है कि मुग़ल बादशाह ‘औरंगजेब के बाद मुगल बादशाह कौन बना’, के बारे में आपको जानकारी मिल गई होगी। इतिहास से संबंधित ऐसे ही अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए जुड़े रहिये Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*