मौर्य वंश के बाद कौन सा वंश आया?

1 minute read
मौर्य वंश के बाद कौन सा वंश आया?

चन्द्रगुप्त मौर्य को भारत के सबसे महान शासकों में से एक माना जाता है। वे मध्यकालीन भारत के सबसे शक्तिशाली सम्राटों में से एक थे। उन्होंने ही अपने गुरु चाणक्य के मार्गदर्शन में महान मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी जिस वंश में आगे चलकर अशोक महान जैसे महान शासक का जन्म हुआ था। यहाँ मौर्य वंश के बाद कौन सा वंश आया? इस बारे में बताया जा रहा है।  

जानिए मौर्य वंश के बाद कौन सा वंश आया?

मौर्य वंश के बाद भारत पर शुंग वंश ने शासन किया था। शुंग वंश की नींव पुष्यमित्र शुंग ने रखी थी। इस राजवंश ने 185 ईसा पूर्व से 73 ईसा पूर्व तक मगध पर शासन किया। 

शुंग वंश के बारे में 

शुंग राजवंश (Pushyamitra Shunga)भारत पर शासन करने वाला 7वां राजवंश था। इस राजवंश में कुल दस राजाओं ने शासन किया। इस राजवंश का शासनकाल 185 ईसा पूर्व से 73 ईसा पूर्व तक था। पुष्यमित्र शंगु (Pushyamitra Shunga) ने इस राजवंश की नींव रखी थी। पुष्यमित्र शंगु मूल रूप से मध्य भारत के रहने वाले थे। वहां इनके पूर्वज सेनापति और प्रधानमंत्री हुआ करते थे। पुष्यमित्र शंगु अपने भोग विलासी राजा का वध करके मगध की सत्ता पर काबिज हुए थे।  

पुष्यमित्र शुंग के बारे में 

पुष्यमित्र शुंग (Pushyamitra Shunga) बृहद्रथ मौर्य की सेना में सेनापति हुआ करते थे। बृहद्रथ मौर्य एक बेहद ही अय्याश और कमजोर किस्म का शासक था। उसका जनता की तरफ कोई ध्यान नहीं था। जनता उसके शासन से बहुत दुखी थी। कहा जाता है कि यह देखकर पुष्यमित्र शुंग (Pushyamitra Shunga) बहुत ही बुरा महसूस किया करते थे। एक दिन बृहद्रथ मौर्य अपनी सेना का निरीक्षण कर रहा था तभी पुष्यमित्र शंगु (Pushyamitra Shunga) ने मौका पाकर उसका वध कर दिया और खुद उसकी जगह मगध का राजा बन गया। उसने अपनी राजधानी मध्य प्रदेश के विदिशा को बनाया था। 

आशा है कि आपको इस ब्लाॅग में मौर्य वंश के बाद कौन सा वंश आया? इस बारे में जानने को मिल गया होगा। इतिहास से जुड़े इसी प्रकार के अन्य ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*