ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में MBA कैसे करें?

1 minute read
ऑक्सफोर्ड में MBA

विश्व के सबसे बड़े स्टडी डेस्टिनेशन में से एक यूके है, जिसे हर साल लाखों छात्र पढ़ाई के लिए चुनते हैं। UK की टॉप यूनिवर्सिटी में से एक यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड है जो हर साल क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग की लिस्ट के टॉप 10 में अपनी जगह सुनिश्चित करती है। यहां अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए कई कोर्स की एक डाइवर्स रेंज उपलब्ध है। इनमें छात्रों की एक पॉपुलर च्वाइस MBA प्रोग्राम है। अपनी क्वालिटी एजुकेशन और MBA के लिए विभिन्न फैकेल्टी के कारण यह विश्वविद्यालय आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यदि आप भी Oxford में MBA करना चाहते हैं तो आइए इस ब्लॉग के माध्यम से इससे जुड़ी सभी जानकारी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विश्वविद्यालयऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय
कार्यक्रमएमबीए (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर)
अवधि1 वर्ष, फुल टाइम
आवश्यक परीक्षाGMAT/GRE
इंग्लिश प्रोफिशिएंसी टेस्टIELTS/TOEFL
फीस£65,520 (INR 65.32 लाख)
संबंधन (अफीलिएशन) सेड बिजनेस स्कूल
स्वीकृति दर 20%
एमबीए छात्रवृत्ति–Rhodes Scholarship
–Felix Scholarships 
–Chevening Scholarship

ऑक्सफोर्ड में MBA क्यों करें?

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी 1096 में स्थापित इंग्लैण्ड ही नहीं पूरे विश्व की सबसे पुरानी और प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में से एक है। ऑक्सफोर्ड में MBA प्रोग्राम 1 साल का कोर्स है। यह छात्रों को कॉम्प्लेक्स वर्ल्ड लेवल की समस्याओं से निपटने और एक सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ने में उनकी मदद करता है। 

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में MBA करने के कुछ लाभ नीचे दिए गए हैं:

  • ग्लोबल क्यूएस रैंकिंग 2022 की लिस्ट में ऑक्सफोर्ड ने #2 रैंक हासिल की है।
  • यह प्रोग्राम एक व्यापक मानसिकता और समाज में बिजनेस की गहरी समझ विकसित करता है।
  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में MBA के ज़रिए छात्र एक सफल करियर के लिए सामरिक कौशल और अंतर्दृष्टि प्राप्त करते हैं।
  • यहाँ की MBA डिग्री को विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है।  
  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में Rhodes Scholarship, Felix Scholarships, Chevening Scholarship जैसे scholarship प्रोग्राम उपलब्ध हैं, जो स्टूडेंट को एक फाइनेंशियल सपोर्ट प्रदान करते हैं।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय रैंकिंग

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की रैंकिंग के बारे में नीचे बताया गया है:

QS क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2022 #4
टाइम्स हायर एजुकेशन 2022#1
द कम्पलीट यूनिवर्सिटी गाइड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (यूके) 2022#1
द गार्जियन यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 #1
ग्लोबल यूनिवर्सिटी- यूएस न्यूज एंड वर्ल्ड रिपोर्ट 2022#5
यूनिवर्सिटी रैंकिंग- एआरडब्ल्यूयू (शंघाई रैंकिंग) 2021#7

ऑक्सफोर्ड 1+1 एमबीए

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, ऑक्सफोर्ड 1+1 MBA, एक 2 वर्षीय ग्रेजुएट प्रोग्राम भी प्रदान करती है। इसमें एक साल MBA के साथ एक साल मास्टर्स डिग्री प्रोग्राम भी जुड़ा होता है।

1+1 कार्यक्रम के माध्यम से, Saïd Business School एमबीए के लिए विशेष मास्टर पाठ्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला को जोड़ने के लिए 16 अन्य विश्वविद्यालय विभागों के साथ साझेदारी कर रहा है। इस पाठ्यक्रम के पूरा होने के बाद, आप ऑक्सफोर्ड के कॉलेजिएट अनुभव के माध्यम से पूर्व छात्रों के दो पूरक नेटवर्क के विकास से लाभान्वित होंगे; और आपको नियोक्ताओं द्वारा विस्तृत विषय ज्ञान के रूप में पहचाना जाएगा, जो अत्यधिक विकसित वितरण कौशल के साथ संयुक्त है।

2021-23 MBA 1+1 प्रोग्राम के लिए स्वीकृत उम्मीदवार 2021-22 शैक्षणिक वर्ष के दौरान अपने मास्टर कोर्स और 2022-23 शैक्षणिक वर्ष के दौरान MBA करेंगे।

ऑक्सफोर्ड स्वीकृति दर

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए 14% और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए 16% की स्वीकृति दर है। इस यूनिवर्सिटी की स्वीकृति दर के शानदार नंबर उस कट-ऑफ प्रतियोगिता को दर्शाती है, जिसे यूनिवर्सिटी में अपनी पसंद के प्रोग्राम में सीट सिक्योर करने के लिए पार करना पड़ता है। यूनिवर्सिटी के ऑफिसियल आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2018 में 26,914 आवेदक बढ़े हैं और अभी भी बढ़ रहे हैं।

अब जब आप ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय की स्वीकृति दर के बारे में जान चुके हैं, तो यह समय है कि आप अपनी कमर कस लें और कॉम्पिटिटिव एग्जाम में हाई स्कोर प्राप्त करने की दिशा में काम करना शुरू करें। यदि आप इस उच्च स्वीकृति दर के तहत अपने एडमिशन के अवसर को बढ़ाने के लिए तत्पर हैं, तो अपने चुने हुए प्रोग्राम के अनुसार आप IELTS, GMAT, GRE, SAT आदि जैसी परीक्षाओं की तैयारी शुरू करें।

आम तौर पर, ऑक्सफोर्ड में स्वीकृत छात्रों का GMAT स्कोर 690 से अधिक होता है। GRE के लिए, छात्रों के पास कम से कम 160 स्कोर होना चाहिए। SAT और ACT स्कोर क्रमसः 1470 और 32 हैं।

आप UniConnect के जरिए विश्व के पहले और सबसे बड़े ऑनलाइन विश्वविद्यालय मेले का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद के विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि से सीधा संपर्क कर सकेंगे।

ऑक्सफोर्ड में एमबीए के लिए प्रमुख तिथियां

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में MBA में अप्लाई करने के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ नीचे दी गई हैं–

आवेदन समय-सीमा

2022-23 के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में MBA के लिए एप्लिकेशन डेडलाइन इस प्रकार है-

चरण 131 अगस्त 2022
चरण 212 अक्टूबर 2022
चरण 34 जनवरी 2023
चरण 422 मार्च 2023

आप हमारे AI course finder की मदद से अपने पसंद के कोर्सेस और यूनिवर्सिटी का चयन कर सकते हैं।

इंटरव्यू के निर्णय की डेडलाइन

सबसे पहले एडमिशन कम्युनिटी आपके पूरे एप्लीकेशन को रिव्यू करेगी। फिर आपको इस बारे में सूचित किया जाएगा कि आपको 2022-23 में एडमिशन के लिए इंटरव्यू के लिए चुना गया है या नहीं। नीचे साक्षात्कार के निर्णय की डेडलाइन दी गई है:

चरण 1बुधवार, 29 सितंबर 2021
चरण 2बुधवार, 10 नवंबर 2021
चरण 3बुधवार, 16 फरवरी 2022
चरण 4बुधवार, 20 अप्रैल 2022

अंतिम निर्णय

सभी इंटरव्यू आयोजित किए जाने के बाद एडमिशन कम्युनिटी तय करेगी कि के कैंडिडेट को एमबीए प्रोग्राम में शामिल होने का प्रपोजल दिया जाएगा या नहीं। जिस स्टेज में आप ने आवेदन किया है उस स्टेज की फाइनल डिसीजन डेडलाइन पर सभी कैंडिडेट को 2022-23 के लिए फाइनल डिसीजन ईमेल किए जाएंगे। 

2022-23 के लिए फाइनल डिसीजन डेडलाइन इस प्रकार है–

चरण 1बुधवार, 27 अक्टूबर 2021
चरण 2बुधवार, 8 दिसंबर 2021
चरण 3बुधवार, 16 मार्च 2022
चरण 4बुधवार, 25 मई 2022

इन तीनों चरणों में आपको थोड़ी मुश्किल हो सकती है इसलिए आप इस प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए Leverage Edu एक्सपर्ट से 1800 572 000 पर संपर्क कर सकते हैं। 

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में MBA के लिए योग्यता

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में MBA के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया इस प्रकार हैं:

  • सभी उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। बैचलर्स डिग्री में फर्स्ट या अपर सेकंड क्लास में (2.1) या कम से कम 3.5 / 4.0 (या अंतरराष्ट्रीय समकक्ष) GPA मार्क्स होने चाहिए।
  • यदि उम्मीदवारों के पास ओरिजिनल ट्रांसक्रिप्ट इंग्लिश में नहीं हैं, तो उनको एक ऑफिशियल अनुवाद भी देना होगा। 
  • उम्मीदवारों के पास कम से कम दो साल का फुल टाइम वर्क एक्सपीरियंस होना चाहिए।
  • GMAT स्कोर 650 से अधिक होना चाहिए। GRE स्कोर 160 से अधिक होना चाहिए। 
  • अंग्रेजी प्रवीणता परीक्षा
  • TOEFL न्यूनतम स्कोर: 110
  • IELTS न्यूनतम स्कोर: 7.5
  • कैम्ब्रिज सर्टिफिकेट (C1 एडवांस्ड) मिन। स्कोर: 191
  • कैम्ब्रिज सर्टिफिकेट (C2 प्रवीणता) मिन। स्कोर: 191

क्या आपको IELTS या TOEFL की तैयारी में दिक्कत आ रही है? तो आज ही Leverage Live पर रजिस्टर करें और अच्छे अंक प्राप्त करें।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एमबीए के लिए आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को डेडलाइन तक एप्लिकेशन आवश्यकताओं को पूरा करते हुए अपना ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म जमा करना होगा। ऑक्सफोर्ड में MBA के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस इस प्रकार है:

  • ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और ‘Create an account’ पर क्लिक करें।
  • अपनी पर्सनल जानकारी सबमिट करें जिसमें नाम, ईमेल, जन्म की तारीख आदि शामिल होती है।
  • अब आपको अपने ईमेल पते पर एक एक्टिवेशन मेल प्राप्त होगा। एक्टिवेशन के बाद आपको एक पासवर्ड बनाना होगा।
  • अपनी रूचि के अनुसार MBA कोर्स का चयन करें और निर्देशों के अनुसार अपनी एप्लिकेशन डिटेल्स भरना शुरू करें।
  • आपको ऑनलाइन असेसमेंट प्लेटफार्म के माध्यम से पांच प्रश्नों का जवाब देना होगा, जिसमें 2 मोटिवेशन बेस्ड और 2 एबिलिटी बेस्ड प्रश्न शामिल हैं।
  • अपने फॉर्म को शुरु से आखिर तक अच्छी तरह से जांच लें।
  • फिर ऑक्सफोर्ड में MBA के लिए आवश्यक एप्लीकेशन फीस £150 (14,976 INR) का भुगतान करें। यदि आपको ये प्रक्रिया मुश्किल लग रही है तो आप Leverage Edu एक्सपर्ट्स की मदद भी ले सकते हैं।

आवदेन प्रक्रिया से सम्बन्धित जानकारी और मदद के लिए Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800572000 पर संपर्क करें

आवश्यक दस्तावेज़

कुछ जरूरी दस्तावेज़ की लिस्ट नीचे दी गई है–

छात्र वीजा पाने के लिए भी Leverage Edu विशेषज्ञ आपकी हर सम्भव मदद करेंगे।

ऑक्सफोर्ड में MBA के लिए खर्च

ऑक्सफोर्ड में MBA के लिए ट्यूशन फीस और अन्य खर्चों के बारे में नीचे बताया गया है–

फीस फैक्टरराशि (£)
ट्यूशन शुल्क65,520 (INR 65.32 लाख)
छात्रावास और भोजन7,283 (INR 7.27 लाख) 
अध्ययन लागत881 (INR 88,001) 
व्यक्तिगत वस्तुएं2,401 (INR 2.39 लाख) 
सामाजिक गतिविधियों में1,002 (INR 1 लाख) 
अन्य लागत455 (INR 45,518) 

रहने का खर्च

यूके में छात्रों के लिए रहने की लागत उनकी लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है, नीचे आम रहने की लागत दी गई है-

खर्च के प्रकारकॉस्ट (GBP)
वीजा आवेदन के लिए शुल्क348 (INR 34,480)
आवास500 (INR 50,000) महीना
परिवहन150-200 (INR 15,000-20,000) महीना
भोजन150-200 (INR 15,000-20,000) महीना
कपड़े और छुट्टियां50 (INR 5,000) महीना

विदेश में अपनी पढ़ाई के लिए रहने पर लगने वाले खर्च के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप Cost of Living Calculator का उपयोग कर सकते हैं।

ऑक्सफोर्ड में MBA के लिए इंटरव्यू राउंड

आपके अप्लाई करने के बाद एडमिशन कमेटी द्वारा आपके एप्लीकेशन को रिव्यू किया जाता है। एक बार जब आप शॉर्टलिस्ट हो जाते हैं, तो आपको इंटरव्यू डिसीजन डेडलाइन के बारे में इनफॉर्म किया जाता है। इंटरव्यू से रिलेटेड कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स नीचे बताए गए हैं जो इंटरव्यू और सिलेक्शन प्रोसेस को समझने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं।

  • इंटरव्यू या तो एक फैकल्टी मेम्बर, ऑक्सफोर्ड एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ के सीनियर मैनेजर, या एक इंडस्ट्री कंसलटेंट द्वारा आयोजित किया जा सकता है।
  • ऑक्सफोर्ड में आपका इंटरव्यू वहां जाकर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हो सकता है। 
  • इंटरव्यू लगभग 30 मिनट तक चलता है। इसमें आपसे आपकी आकांक्षाओं, बैकग्राउंड और MBA प्रोग्राम आपके फ्यूचर प्लान के साथ कैसे फिट बैठता है, आदि के बारे में प्रश्न पूछे जाएंगे ।

ऑक्सफोर्ड MBA में सेलेक्शन के बाद की प्रक्रिया

एक बार इंटरव्यू आयोजित किए जाने के बाद, एडमिशन कम्युनिटी डिसाइड करती है कि किन उम्मीदवारों को MBA प्रोग्राम में शामिल होने का मौका दिया जाना चाहिए।  यदि आपको कोई प्रोपोजल प्राप्त होता है, तो आपको नीचे दी गई आवश्यकताओं को पूरा करना होगा–

  • £8856 (INR 8,84,000) डिपॉजिट फीस का भुगतान करना होगा। 
  • अपने पसंद के कॉलेज को चुनना होगा। इसमें आप AI Course Finder की मदद भी ले सकते हैं जो कुछ स्टेप में ही आपकी पसंद की और टॉप यूनिवर्सिटी को खोजने में मदद करेगा। 

ऑक्सफोर्ड में MBA के लिए छात्रवृत्तियां

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी अपने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए कई स्कॉलरशिप प्रोग्राम प्रदान करती है। MBA स्कॉलरशिप आमतौर पर अकादमिक योग्यता आधार पर प्रदान की जाती है, लेकिन विभिन्न स्कॉलरशिप के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया भिन्न हो सकता है। MBA की डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए ऑक्सफोर्ड में प्रदान की जाने वाली कुछ स्कॉलरशिप के बारे में नीचे दिया गया है:

स्कॉलरशिप का नाम राशि (£)
Rhodes Scholarship57,612 (INR 57 लाख)
Felix Scholarships 80,111 (INR 80 लाख)
Chevening Scholarship
Said Business School Foundation Scholarship

FAQs

ऑक्सफोर्ड में MBA की फीस कितनी है?

ऑक्सफोर्ड में 1 वर्षीय फुल टाइम MBA की फीस लगभग £65,520 (INR 65.32 लाख) है।

ऑक्सफोर्ड MBA का स्वीकृति दर क्या है?

ऑक्सफोर्ड MBA का स्वीकृति दर 4 में से 1 या 25% के आसपास है। 

क्या MBA के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में GMAT और GRE जरूरी हैं?

जी हां, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA करने के लिए आपको GMAT और GRE स्कोर जमा करना अनिवार्य है।

ऑक्सफोर्ड से MBA के लिए कौन से स्कॉलरशिप प्रोग्राम उपलब्ध हैं?

ऑक्सफोर्ड एमबीए स्कॉलरशिप इस प्रकार है-
Rhodes Scholarship
Felix Scholarships
Chevening Scholarship
–Said Business School Foundation Scholarship

ऑक्सफोर्ड 1+1 MBA क्या है?

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, ऑक्सफोर्ड 1+1 MBA, एक 2 वर्षीय ग्रेजुएट प्रोग्राम भी प्रदान करती है। इसमें एक साल MBA के साथ एक साल मास्टर्स डिग्री प्रोग्राम भी जुड़ा होता है।

हम आशा करते हैं कि इस ब्लॉग में ऑक्सफोर्ड में MBA से जुड़ी सभी जानकारियां आपको मिल गई होगी। यदि आप UK या oxford से MBA करना चाहते हैं तो आज ही 1800 572 000 पर कॉल करके हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें और एक बेहतरीन गाइडेंस पाएं। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*