NIT राउरकेला ने बनाया 100 प्रतिशत प्लेसमेंट का रिकॉर्ड, 24 स्टूडेंट्स को मिला INR 50 लाख से अधिक का पैकेज

1 minute read
NIT Rourkela ke 100 percent campus placement me 24 students ko inr 50 lakh se adhik ka salary package offer hua hai

NIT कॉलेज कैंपस प्लेसमेंट में रिकाॅर्ड बना रहे हैं। NIT राउरकेला के कैंपस प्लेसमेंट 2022-23 में 330 कंपनियों ने 1,534 जॉब ऑफर कीं। इंस्टिट्यूट में बीटेक इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिरेमिक और माइनिंग इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स का 100 प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ है।

प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान NIT राउरकेला के 24 स्टूडेंट्स को सालाना INR 50 लाख से अधिक पैकेज ऑफर हुए हैं और 8 स्टूडेंट्स को INR 52,89,000 का पैकेज ऑफर मिला है। इस बार औसत CTC बीते वर्ष के INR 11.15 लाख प्रति वर्ष से बढ़कर INR 12.95 लाख प्रति वर्ष रही और इस वर्ष के लिए बीटेक की औसत CTC INR 14.22 लाख प्रति वर्ष है।

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए औसत सीटीसी INR 21.87 लाख सालाना है। इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग के लिए औसत CTC INR 18.12 लाख सालाना है और इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन के लिए यह INR 17.97 लाख सालाना है और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए यह INR 14.55 लाख सालाना है।

यह भी पढ़ें- बीटेक में कौन-कौन से कोर्स होते हैं?

इन कंपनियों ने ऑफर कीं जाॅब्स

सॉफ्टवेयर और आईटी के लिए Microsoft, Amazon, Hotstar, SAP Labs आदि कंपनियों ने प्लेसमेंट में हिस्सा लिया और कोर इंजीनियरिंग में Shell, ExxonMobil, Tata Steel, Schlumberger, John Deere आदि कंपनियों ने स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर की हैं। कैंपस प्लेसमेंट के लिए इस साल 1,474 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

NIT राउरकेला के बारे में

NIT राउरकेला देश में तकनीकी शिक्षा के लिए प्रमुख नेशनल लेवल के संस्थानों में से एक है और भारत सरकार द्वारा फंडेड है। भारत सरकार ने रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज, राउरकेला को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राउरकेला के नाम से डीम्ड यूनिवर्सिटी बना दिया है। संस्थान का मुख्य उद्देश्य इंजीनियरिंग और साइंस की ब्रांच में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल पर इंजीनियरों और साइंटिस्ट को तैयार करना है। 

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*