JEE Main April 2024 : जानिए पहले दिन कैसा रहा जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम और आगे की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड के बारे में

1 minute read
JEE Main April 2024 (1)

JEE Main April 2024 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से 4 अप्रैल 2024 को जेईई मेंस दूसरे सत्र का एग्जाम आयोजित किया गया है। दूसरे सत्र के पहले दिन B.E/B.Tech की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गईं। शिफ्ट 1 का आयोजन सफलतापूर्वक रहा है। अब शिफ्ट ओवर होने के बाद हम जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम का पेपर एनालिसिस देखेंगे जिससे आगे एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स के लिए पेपर पैटर्न और सब्जेक्ट की आसानी और कठिनाई के स्तर का अनुमान लगाया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रों की प्रतिक्रिया के अनुसार जेईई मेन 4 अप्रैल को पहली शिफ्ट में पेपर 1 मध्यम कठिनाई स्तर (Moderate Difficulty Level) था। डिफिकल्टी लेवल में गणित को मध्यम जबकि भौतिकी और रसायन विज्ञान को आसान आंका गया। 

पेपर में छात्रों और विशेषज्ञों ने फिजिक्स को आसान बताया।  एनसीईआरटी के कक्षा 12 अध्यायों से कुछ तथ्य-आधारित प्रश्न भी पूछे गए थे। परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं हुआ था। 

यह भी पढ़ें- JEE Mains 2024 : जेईई मेंस एग्जाम के लिए योग्यता, एप्लिकेशन फाॅर्म, करेक्शन विंडो, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, टिप्स

JEE Main April 2024 Paper Analysis- शिफ्ट 1 

छात्रों की पहली प्रतिक्रिया के अनुसार, जेईई मेन पेपर 1 का एनालिसिस इस प्रकार हैः

डिटेलJEE Main Exam Analysis 2024
ओवरऑल डिफिकल्टी लेवलमध्यम (Moderate)
फिजिक्स डिफिकल्टी लेवलआसान (Easy)
मैथ डिफिकल्टी लेवलमध्यम से कठिन (Moderate To Difficult)
केमेस्ट्री डिफिकल्टी लेवलआसान (Easy).

जेईई मेन 2024 सत्र 2 के प्रवेश पत्र 

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने JEE Main April 2024 में 8, 9 और 12 अप्रैल की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें कैंडिडेट्स इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैंः

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स को एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा।
  • अब होमपेज पर जेईई मेन्स एडमिट कार्ड 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करने के बाद, ‘सबमिट’ पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाएगा।
  • एडमिट कार्ड की जांच करें और दस्तावेज़ को सेव करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी काॅपी अपने पास रखें।

यह भी पढ़ें- Today School Assembly News Headlines in Hindi (5 April) : स्कूल असेंबली के लिए 5 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

JEE Main April 2024

JEE Main April 2024 Exam Date इस प्रकार हैः

एग्जामJEE Mains 2024
कंडक्टिंग बाॅडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स 1 वर्ष में 2 बार
रजिस्ट्रेशन डेट (पहला सत्र)1 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (पहला सत्र)24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक
रजिस्ट्रेशन डेट (दूसरा सत्र)2 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024। (संभावित)
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (दूसरा सत्र)4 से 15 अप्रैल 2024 तक।
जेईई मेन सेशन 2 आवेदन पत्र 2024फरवरी 2024
जेईई मेन 2024 सेशन 2 के लिए आवेदन की अंतिम तिथिमार्च 2024
आवेदन सुधार प्रक्रिया मार्च 2024
परीक्षा केंद्रों की सूचनाअप्रैल 2024
जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड रिलीज अप्रैल 2024
जेईई मेन 2024 प्रोविजनल आंसर की अप्रैल 2024
जेईई मेन 2024 फाइनल आंसर कीअप्रैल 2024
जेईई मेन रिजल्ट डेट 2024 अप्रैल 2024.

जेईई मेन 2024 परीक्षा का समय

जेईई मेन 2024 परीक्षा का समय इस प्रकार हैः

विषयपहली शिफ्टदूसरी शिफ्ट
जेईई मेन 2024 परीक्षा समय9 बजे से 12 बजे तक3 से 6 बजे तक
परीक्षा केंद्र में प्रवेश7:30 बजे से 8:30 बजे तक2 बजे से 2:30 बजे तक
परीक्षक द्वारा निर्देश 8:30 बजे से 8:50 बजे तक2:30 बजे से 2:50 बजे तक
निर्देश पढ़ने के लिए लॉगिन 8:50 बजे2:50 बजे
एग्जाम शुरू का समयसुबह 9:00 बजेदोपहर 3:00 बजे।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Main April 2024 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*