NEET UG Result 2024: नीट यूजी रिजल्ट में 67 स्टूडेंट्स को मिली AIR 1, इस बार 56.4% रहा नीट यूजी रिजल्ट 

1 minute read
NEET UG Result 2024

NEET UG Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो कैंडिडेट्स अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नीट यूजी 2024 में उपस्थित हुए थे, वे अब एनटीए नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को स्कोरकार्ड पर अपनी फोटो और क्यूआर कोड न होने पर उसे फिर से डाउनलोड करना होगा। 

वहीं NEET UG एग्जाम में सफल होने वाले कैंडिडेट्स MBBS, BDS , BUMS, BAMS, BSMS, BNYS और BVSc कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। कैंडिडेट्स का एडमिशन NEET UG एंट्रेंस में प्राप्त मार्क्स के आधार पर किया जाएगा। आइए जानते हैं NEET UG Result 2024 से संबंधित सभी अहम जानकारी। 

67 कैंडिडेट्स का 99.997 रहा परसेंटाइल 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी नीट यूजी रिजल्ट में 67 कैंडिडेट्स ने टॉप रैंक हासिल की है। ये रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर जारी किया गया है। इसमें 67 कैंडिडेट्स ने एक समान 99.997129 परसेंटाइल हासिल की है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टॉप रैंक पाने वालों में 14 लड़कियां भी शामिल हैं। 

NEET Tie Breaking New Rule के बारे में जानिए 

बता दें कि अगर दो या उससे ज्यादा कैंडिडेट्स को नीट एग्जाम में इक्वल मार्क्स मिलते हैं तो रैंक का फैसला NEET Tie Breaking New Rule के अनुसार किया जाएगा। जो कि इस प्रकार होगा:-

  • नीट ट्राई ब्रेकिंग पॉलिसी के अनुसार अब उम्र और नीट यूजी रजिस्ट्रेशन नंबर को वरीयता नहीं दी जाएगी।
  • NEET परीक्षा में जिसे बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) में ज्यादा मार्क्स मिलेंगे, उसे प्राथमिकता दी जाएगी। 
  • इसके बाद भी अगर ड्रॉ रहा तो परीक्षा में जिसे केमिस्ट्री में ज्यादा मार्क्स मिलेंगे, उसे हायर रैंक दी जाएगी।
  • अगर इसके बाद भी ड्रॉ रहा तो फिजिक्स में जिसे बाकी कैंडिडेट्स से ज्यादा मार्क्स मिले होंगे, उसे टॉप रैंक दी जाएगी।
  • इसके बाद भी अगर ड्रा रहा तो कंप्यूटर या IT के इस्तेमाल से लकी ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसमें कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा। 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*