NEET UG 2023: इस वर्ष NEET UG एग्जाम के लिए पिछले वर्ष की तुलना में अधिक कैंडिडेट्स ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें एग्जाम से संबंधित सभी अहम जानकारियां

1 minute read
Is varsh NEET UG exam ke liye pichle varsh ki tulna me adhik candidates ne karaya registration jaane exam se sambandhit sabhi ahem jaankariya

NEET UG 2023 में मेडिकल रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट्स की संख्या में इजाफा हुआ है। इस वर्ष करीब 21 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन प्राप्त होने का अनुमान है जो पिछले वर्ष की तुलना में बहुत ज्यादा है। NEET UG 2023 के कैंडिडेट्स ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 6 कल अप्रैल 2023 को मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET UG 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन समाप्त किया है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर NEET UG 2023 एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड जारी करने से पहले, NTA (NEET UG) एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को उनके शहर के बारे में सूचित करने के लिए NEET UG एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा। 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: जानें देश के सभी NEET UG एग्जाम सेंटर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

NEET UG 2023 एग्जाम डेट और टाइमिंग 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा NEET UG 2023 के लिए ऑनलाइन मोड से नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। NEET UG 2023 एग्जाम डेट के अनुसार एग्जाम 07 मई 2023 को कंडक्ट किया जाएगा। इस बार NEET UG 2023 13 भाषाओं यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। 

NEET UG 2023 एडमिट कार्ड डेट 

NTA द्वारा एग्जाम से 15-20 दिन पहले NEET UG एडवांस इंटिमेशन स्लिप जारी करने की संभावना है, जिसका अर्थ है कि कैंडिडेट्स 15 अप्रैल के बाद किसी भी समय NEET UG एग्जाम सिटी स्लिप की उम्मीद कर सकते हैं।

NTA एग्जाम से एक सप्ताह पहले NEET UG एडमिट कार्ड 2023 जारी कर सकता है। जिसके अनुसार कैंडिडेट्स 30 अप्रैल 2023 के बाद NEET UG एडमिट कार्ड प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते है। 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: स्टूडेंट्स जो चीन से करना चाहते है MBBS की पढ़ाई; जान लें एडमिशन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां

यह भी पढ़ें – NEET UG Examination 2023: कोचिंग के बिना मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम क्रैक करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स  के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*