NEET UG 2024: रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, अब 16 मार्च तक कर सकते हैं अप्लाई

1 minute read
NEET UG 2024 Registration Extension

NEET UG 2024 Registration Extension: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उन कैंडिडेट्स को बढ़ी राहत दी है जो अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे। बता दें कि NTA ने NEET UG के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट अब 16 मार्च तक बढ़ा दी है। कैंडिडेट्स अब NTA की ऑफिशियल वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आइए जानते हैं NEET UG 2024 Registration Extension से संबंधित सभी अहम जानकारियां। 

16 मार्च तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

NTA ने NEET UG 2024 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट अब 16 मार्च तक बढ़ा दी है। बता दें कि NTA की ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार कैंडिडेट्स 16 मार्च रात 10:15 PM तक फॉर्म सबमिट कर सकते हैं जबकि एग्जाम फीस का भुगतान रात 11:50 PM तक किया जा सकता है। 

NEET UG 2024 के लिए जनरल कैटेगरी और NRI कैंडिडेट्स को INR 1700 की एप्लीकेशन फीस देनी होगी। जबकि जनरल-EWS/OBC-NCL कैंडिडेट्स को INR 1600 और SC/ST/PWD व थर्ड जेंडर कैंडिडेट्स को INR 1,000 का भुगतान करना होगा। 

वहीं, NEET UG के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय किसी भी टेक्निकल इश्यूज का सामना करने पर कैंडिडेट्स 011-69227700, 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी अन्य जानकारी के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर ईमेल भी कर सकते हैं। 

720 अंकों की होगी नीट परीक्षा 

NEET UG परीक्षा को तीन भागों में बांटा गया है, जिनमें केमिस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी विषय शामिल हैं। केमिस्ट्री और फिजिक्स के पेपर में से 45-45 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके अनुसार दोनों पेपर 180-180 अंकों के होंगे। वहीं बायोलॉजी विषय में से 360 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें बॉटनी विषय से 45 और जूलॉजी विषय से 45 प्रश्न रहेंगे। 

NEET UG परीक्षा 180 मिनट यानी 3 घंटे की होगी जिसमें कैंडिडेट्स को 720 अंकों वाले 180 प्रश्नों को हल करना होगा। कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह ही NEET में भी नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। बता दें कि प्रत्येक सही सवाल पर कैंडिडेट को 4 अंक दिए जाएंगे वहीं गलत जवाब देने पर 1 अंक काट लिया जाएगा। ध्यान दें कि अनुत्तरित सवालों के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*