NEET UG 2023: OCI कैंडिडेट्स के लिए NEET UG एडमिशन के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया हुआ रिवाइज्ड, जानिए पूरी खबर

1 minute read
NEET UG 2023 OCI Candidates ke liye NEET UG admission ke liye eligibility criteria hua revised janiye puri khabar

हाल ही में नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट NEET UG 2023 में ओवरसीज़ सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI)  स्टूडेंट्स के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को रिवाइज्ड किया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर रिवाइज्ड एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पर एक नोटिस जारी किया है। जिसे NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic पर देखा जा सकता है। 

NEET UG 2023  भारत के ओवरसीज़ सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कैटेगिरी से संबंधित एप्लीकेंट भी अब भारत में MBBS, BDS , BUMS, BAMS, BSMS, BNYS और BVSc  इत्यादि मेडिकल कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए एलिजिबल मानें जाएंगे। इससे पहले OCI कैंडिडेट्स को नॉन-रेजिडेंट इंडियन (NRI) कैंडिडेट्स के बराबर माना जाता था और भारतीय नागरिकों के लिए विशेष रूप से रिजर्व सीटों पर एडमिशन लेने के लिए एलिजिबल नहीं माना जाता था। 

NEET UG 2023 रजिस्ट्रेशन 

NEET UG 2023: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट -अंडरग्रेजुएट (NEET) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। इच्छुक कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in या neet.nta.nic.in पर जाकर NEET 2023 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सभी कैंडिडेट्स के लिए रेजिस्ट्रशन विंडो 06 अप्रैल 2023 तक खुली रहेगी। 

स्टूडेंट्स को भारत के सेंटर्स में एप्लीकेशन फॉर्म फिल करते समय 1700 रुपये (सामान्य श्रेणी) का भुगतान करना होगा। जबकि भारत के बाहर केंद्रों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 9500 रुपये का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: OCI कैंडिडेट्स भी भारत में मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए मानें जाएंगे योग्य, जानिए पूरी खबर

NEET UG 2023 एप्लीकेशन प्रोसेस 

OCI कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस के बारे में नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट-neet.nta.nic पर जाएं। 
  • वेबसाइट के होमपेज पर NEET UG एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब एक नया लॉगिन पेज ओपन होगा। 
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए क्रेडेंशियल फिल करें। 
  • कंप्लीट फॉर्म फिल करें और आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करें। 
  • एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें। 
  • भविष्य में रेफ़्रेन्स के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट रख लें। 

NEET UG 2023 एग्जाम डेट 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा NEET UG 2023 के लिए ऑनलाइन मोड से नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है। NEET UG 2023 एग्जाम डेट के अनुसार एग्जाम 07 मई 2023 को कंडक्ट किया जाएगा। इस बार NEET UG 2023 13 भाषाओं यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – NEET UG 2023: जानें देश के सभी NEET UG एग्जाम सेंटर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*