NEET UG Result neet.nta.nic.in 2023: जानिए NEET UG रिजल्ट के बाद आप भारत के इन प्रमुख कॉलेज में एडमिशन लेकर बना सकते हैं अपना सुनहरा भविष्य

1 minute read
जानिए कब तक आ सकती हैं NEET UG आंसर की और रिजल्ट, जानें NEET से संबंधित सभी लेटेस्ट अपडेट्स

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET UG एग्जाम 2023 की प्रोविजनल आंसर की और OMR शीट जारी कर सकती है। हालांकि अभी तक NTA की ओर से NEET UG आंसर की से संबंधित कोई ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मई के अंत तक आंसर की जारी की जा सकती है। कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in से आंसर की जारी होने के बाद डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

NTA द्वारा सबसे पहले NEET UG 2023 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएंगी और कैंडिडेट्स को आंसर की में कोई आपत्ति होने पर चैलेंज करने का मौका दिया जाएगा। NEET UG आंसर की को चुनौती देने के लिए कैंडिडेट्स को प्रति क्वेश्चन 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस जमा करनी होगी। 

सभी प्राप्त आपत्तियों को NTA द्वारा हल करने के बाद फाइनल आंसर-की और NEET UG 2023 रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद ही मेडिकल कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस शुरू किया जाएगा। NEET UG 2023 क्वालीफाई करने वाले सभी कैंडिडेट्स अपनी रैंक के अनुसार मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे।

NEET UG Result neet.nta.nic.in 2023: भारत के प्रमुख मेडिकल कॉलेज और इंस्टिट्यूट 

यहां नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) की वर्ष 2022 के अनुसार भारत के प्रमुख मेडिकल कॉलेज की सूची दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

1. एम्स (AIIMS), नई दिल्ली
2. पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़​
3. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर​
4. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस (NIMHANS), बेंगलुरु​
5. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), बनारस
6. ​​जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER), पुदुचेरी​
7. संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI), लखनऊ
8. अमृता विश्वा विद्यापीठ, कोयम्बटूर​
9. श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी, तिरुवनंतपुरम​
10. कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपुर

यह भी पढ़ें – जानिए नीट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

NEET UG Result neet.nta.nic.in 2023: के बाद इन प्रमुख कोर्सेज में स्टूडेंट्स ले सकते हैं एडमिशन 

NEET UG एग्जाम में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को MBBS, BDS , BUMS, BAMS, BSMS, BNYS और BVSc कोर्सेज में एडमिशन दिया जाता है। कैंडिडेट्स का एडमिशन एंट्रेंस में प्राप्त मार्क्स के आधार पर होता है। इस बार NEET UG 2023 13 भाषाओं यानी इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बांग्ला, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में कंडक्ट किया गया था। 

NEET UG Result neet.nta.nic.in 2023 के बाद होने वाले अन्य कार्यक्रम  

  • NEET UG प्रोविजनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG फाइनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित होने के बाद सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट द्वारा NEET कॉउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें – NEET Syllabus 2024: जानिए वर्ष 2024 के नए NEET सिलेबस की कंप्लीट जानकारी

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*