NEET 2023 Paper Analysis: जानिए इस वर्ष के NEET UG पेपर एनालिसिस के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां

1 minute read
जानिए इस वर्ष के NEET UG पेपर एनालिसिस के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां

इस वर्ष 21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 07 मई 2023 को NEET UG एग्जाम दिया था। यह एग्जाम भारत के (मणिपुर राज्य को छोड़कर) 499 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में स्थित विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर सफलतापूर्वक कंडक्ट किया गया था। NEET एग्जाम की अवधि 200 मिनट यानि (03 घंटे 20 मिनट) और एग्जाम की टाइमिंग भारतीय स्टैंडर्ड के अनुसार दोपहर 02 बजे से शाम 05:20 बजे की थी। 

हालांकि अब जल्द ही NTA अपनी ऑफिशियल वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर NEET UG एग्जाम आंसर की जारी कर सकती है। जिसे सभी कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 

NEET 2023 Paper Analysis: जानते है वर्ष 2023 NEET UG एग्जाम के पेपर एनालिसिस के बारे में 

एक्सपर्ट और NEET कैंडिडेट्स के अनुसार इस साल एग्जाम का डिफिकल्टी लेवल पिछले वर्षो की तुलना में थोड़ा कम था। स्टूडेंट्स के लिए केमिस्ट्री सभी सब्जेक्ट से थोड़ा डिफिकल्ट था जबकि फिजिक्स और बायोलॉजी तुलनात्मक रूप से आसान था। इस वर्ष NEET UG एग्जाम में फिजिकल केमिस्ट्री की तुलना में इनऑर्गेनिक और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री को ज्यादा वेटेज दिया गया था। 

इसके साथ ही स्टूडेंट्स के लिए बॉटनी में ज्यादातर क्वेश्चन लंबे और समय लेने वाले थे। इस बार ज्यादातर क्वेश्चन 11वीं और 12वीं की NCERT बुक्स से ही पूछे गए थे। इस वर्ष के क्वेश्चन पेपर एनालिसिस और डिफिकल्टी लेवल से यह अनुमान लगाया जा सकता है की स्टूडेंट्स 160+ मार्क्स प्राप्त कर पाएंगे। 

NEET Topper 2022: जानते है पिछले वर्ष के NEET टॉपर्स के बारे में 

पिछले वर्ष NEET UG 2022 का रिजल्ट सितंबर के महीने में घोषित किया गया था। जिसमें राजस्थान की तनिष्का ने NEET UG एग्जाम में 99.99 प्रतिशत मार्क्स हासिल करते हुए पूरे देश में टॉप किया था। तनिष्का को 720 में से 715 स्कोर प्राप्त हुआ था और उन्होंने 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किया था। वहीं तनिष्का के बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा, तीसरे नंबर हृषिकेश नागभूषण गंगुले और चौथे स्थान पर कर्नाटक के रुचा पावाशे रहे थे। 

NEET UG 2023: एग्जाम के बाद अन्य होने वाले कार्यक्रम  

  • NEET UG प्रोविजनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG फाइनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित होने के बाद सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट द्वारा NEET कॉउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सबसे पहले NEET UG 2023 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएंगी और कैंडिडेट्स को आंसर की में कोई आपत्ति होने पर चैलेंज करने का मौका दिया जाएगा। सभी प्राप्त आपत्तियों को हल करने के बाद फाइनल आंसर-की और NEET UG 2023 रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद ही मेडिकल कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस शुरू किया जाएगा। NEET UG 2023 क्वालीफाई करने वाले सभी कैंडिडेट्स अपनी रैंक के अनुसार मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे।

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*