MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड ने कॉपी चेकिंग के लिए बनाए नए नियम,जानें विस्तार से 

1 minute read
MP Board 2024 : mp board ne checking ke liye banaye naye niyam

MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) द्वारा जल्द ही 10वीं, 12वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे अप्रैल 2024 के तीसरे या चौथे सप्ताह में आने की संभावना है। हालांकि MPBSE की ओर से नतीजों से संबंधित कोई भी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इसलिए सभी छात्रों को यह सलाह दी जाती हैं कि वह MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट को समय-समय पर चेक करते रहें। 

वहीं, एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि MPBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी से 20 मार्च और 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी से 20 मार्च के बीच किया गया था। आपको बता दें कि MPBSE द्वारा इस बार कॉपी चेकिंग को लेकर नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं। वहीं, कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया 22 फरवरी से शुरू हुई थी। आइए जानते हैं MPBSE MP Board 10th 12th Result 2024 से संबंधित सभी अहम जानकारियां।

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2024: कॉपियों में लगे होंगे बार कोड

MPBSE के द्वारा दी गई जानकारी के तहत 22 फरवरी 2024 से एमपी बोर्ड की 10वीं, 12वीं की बोर्ड कक्षाओं की कॉपियों की चेकिंग शुरू हुई थी। वहीं, इस बार एमपी बोर्ड के द्वारा स्टूडेंट्स की आंसर शीट्स पर बार कोड लगाए गए हैं। इन बार कोड्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब परीक्षक स्टूडेंट्स को मनमाने ढंग से अंक नहीं दे सकेंगे। इस बार बोर्ड कॉपियों पर बार कोड लगाकर स्टूडेंट की पहचान छिपा दी गई है। इससे कॉपी चेकिंग में धांधली होने की संभावना बहुत कम रह गई है।  

यह भी पढ़ें : MP Board 2024:परीक्षा ख़त्म होने से पहले आ गई एमपी बोर्ड की रिज़ल्ट डेट 

MP Board Result 2024: 99 या शून्य अंक लाने वाले छात्रों की कॉपी तीन बार होगी चेक 

MPBSE की तरफ से कॉपी चेकिंग के संबंध में एक अन्य बड़ा फैसला लिया गया है। एमपी बोर्ड के अनुसार इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में किसी स्टूडेंट को अगर किसी विषय में 99 या शून्य अंक प्राप्त होते हैं तो ऐसे स्टूडेंट की कॉपी तीन बार चेक की जाएगी। विषय शिक्षक के बाद मुख्य परीक्षक और उप मुख्य परीक्षक भी ऐसे स्टूडेंट्स की कॉपी को जांचेंगे।  

टीचर्स के लिए कॉपी जांचने की सीमा तय की गई 

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2024: एमपी बोर्ड के द्वारा इस बार टीचर्स के लिए प्रति दिन के हिसाब से कापियां जांचने के लिए सीमा तय की गई है। इस नए नियम के तहत अब एक टीचर एक दिन में केवल 45 कॉपियां ही जांच सकेगा। ऐसा करने के पीछे बोर्ड का उद्देश्य कॉपी चेकिंग की क्वालिटी को बढ़ाना है। पहले टीचर्स अधिक कॉपी चेक करने के चक्कर में कॉपियां ठीक से नहीं जांच पाते थे।  

मूल्यांकनकर्ताओं को 10वीं और 12वीं की कॉपी जांचने के लिए प्रति कॉपी के हिसाब से फीस दी जाएगी। 10वीं की कॉपी जांचने के लिए INR 15 और 12वीं की कॉपी जांचने के लिए INR 16 प्रति कॉपी के हिसाब से फीस के रूप में दिए जाएंगे। यदि टीचर्स द्वारा कॉपी जांचने में कोई गलती की जाती है तो प्रति अंक के हिसाब से INR 100 उनकी फीस से काट लिए जाएंगे। ऐसा एमपी बोर्ड द्वारा बोर्ड एग्जाम की कॉपियों की चेकिंग में होने वाली गलतियों को रोकने के लिए किया गया है। 

पिछले 5 वर्षों के रिजल्ट की सूची 

छात्र एमपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं के पिछले पांच वर्षों के नतीजों की डेट्स देख सकते हैं:-
परीक्षा का वर्षरिजल्ट डेट  
201915 मई, 2019 
202004 जुलाई, 2020 (10वीं) और 27 जुलाई, 2020 (12वीं)
202114 जुलाई, 2021 (10वीं) और 29 जुलाई, 2021 (12वीं)
202229 अप्रैल, 2022 (10वीं और 12वीं)
202325 मई, 2023
202415 अप्रैल, 2024 (संभावित)
यह भी पढ़ें – Today’s Current Affairs in Hindi | 16 अप्रैल 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

आशा है कि आपको MP Board एग्जाम के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको परीक्षा संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम अपडेट सम्बंधित अन्य ब्लॉग को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*