MP Board 2024 : बोर्ड एग्जाम से पहले होंगे प्रैक्टिस पेपर,कॉपियां घर ले जा सकेंगे स्टूडेंट्स 

1 minute read
MP Board 2024 : board exams se pehle honge practice papers

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की घोषणा कर दी गई है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड क्लासेज़ की परीक्षाएं दिनांक 5.2.2024 और 6.2.2024 को आयोजित की जाएंगी। इस बार एमपी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए प्री बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित नहीं कराई जाएँगी। इसकी जगह पर लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा 9वीं क्लास से 12वीं तक के प्रैक्टिस पेपर का अभ्यास कराया जाएगा।  

नया पैटर्न किया जाएगा फॉलो 

एमपी बोर्ड द्वारा बोर्ड क्लासेज़ के लिए आयोजित कराए जा रहे प्रैक्टिस पेपर्स के लिए नया पैटर्न फॉलो किया जाएगा। ये प्रैक्टिस पेपर्स स्कूलों में 8 जनवरी 2024 से 13 जनवरी 2024 के बीच आयोजित कराए जाएंगे। 

लोकसभा चुनावों के कारण जल्दी आयोजित की जाएंगी बोर्ड परीक्षाएं 

 मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड क्लासेज़ की परीक्षाएं दिनांक 5.2.2024 और 6.2.2024 को आयोजित की जाएंगी। बता दें कि इस बार एमपी बोर्ड द्वारा परीक्षाएं मार्च में आयोजित न कराकर फरवरी में ही आयोजित कराई जा रही हैं। एग्जाम जल्दी आयोजित कराए जाने का एक प्रमुख कारण वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव भी हैं। 

प्रैक्टिस पेपर्स के दो सेट्स कराए जाएंगे तैयार  

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूलों में इस वर्ष प्री बोर्ड एग्ज़ाम्स के स्थान पर लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा 9वीं क्लास से 12वीं तक के प्रैक्टिस पेपर का अभ्यास कराया जाएगा। इन प्रैक्टिस पेपर्स के लिए 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड क्लासेज़ के लिए प्रत्येक विषय के दो सेट्स तैयार कराए जाएंगे।  

स्टूडेंट्स घर ले जा सकेंगे कॉपी और पेपर 

एमपी बोर्ड के स्कूलों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड क्लासेज़ के लिए इस बार प्री बोर्ड एग्ज़ाम्स की जगह प्रैक्टिस पेपर्स आयोजित कराए जाएंगे। इन प्रैक्टिस पेपर्स और उत्तर पुस्तिकाओं के चेक किए जाने के बाद स्टूडेंट्स इन्हें अपने घर ले जा सकेंगे। इसके पीछे का उद्देश्य है कि स्टूडेंट्स अपनी परफॉर्मेंस के बारे में अपने अभिभावकों को दिखा सकें। इससे स्टूडेंट्स के अभिभावकों को अपने बच्चों के अकादमिक प्रदर्शन के बारे में भी पूरी जानकारी प्राप्त होती रहेगी। 

यह भी पढ़ें : MP Board 2024 : मध्य प्रदेश बोर्ड के स्कूलों में कराई जा रही बोर्ड एग्ज़ाम्स की तैयारी, छुट्टी वाले दिन भी चलेंगी क्लासेज़

आशा है कि आपको MP Board Exam 2024 के बारे में हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा और इससे आपको परीक्षा संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम अपडेट सम्बंधित अन्य ब्लॉग को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*