UP Board Result 10th 12th Result: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी उत्तीर्ण छात्रों को बधाई

1 minute read
UP Board Result 10th 12th Result cm yogi adityanath ne di pass students ko badhaai

UP Board Result 10th 12th Result जारी हो चुका है। इस बारी कक्षा 10 और 12 में क्रमश: 89.55 और 82.60% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इसी उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X (पूर्व Twitter) के माध्यम से उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने X (पूर्व Twitter) के माध्यम से लिखा कि “माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को हार्दिक बधाई! आप सभी ‘नए उत्तर प्रदेश’ का स्वर्णिम भविष्य हैं। ऐसे ही परिश्रम, लगन और धैर्य के साथ आप सभी जीवन की हर परीक्षा में सफल हों, यही कामना है। माँ शारदे की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे!”

UP Board Result 10th के परिणाम

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस वर्ष भी हाई स्कूल फाइनल एग्जाम में लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा है।

  • लड़कियों का पास प्रतिशत: 93.40 फीसद
  • लड़कों का पास प्रतिशत: 86.05 फीसद।

यह भी पढ़ें: UP Board 10th Topper List 2024 : जानें इस बार यूपी बोर्ड हाई स्कूल में कौन रहे टॉपर्स

UP Board Result 12th के परिणाम

यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। हाई स्कूल में प्राची निगम (Prachi Nigam) ने टॉप किया है, जबकि कक्षा इंटरमीडिएट की परीक्षा में शुभम वर्मा (Shubham Verma) ने टॉप किया है। 88.42% लड़कियां और 77.78% लड़के इस बारी उत्तीर्ण हुए हैं।

UP Board 10th Result 2024 : उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल टॉपर लिस्ट 2024

यूपी बोर्ड हाईस्‍कूल टॉपर्स लिस्‍ट 2024 इस प्रकार है:

  • प्राची निगम
  • दीपिका सोनकर
  • नव्‍या सिंह
  • स्‍वाति सिंह
  • दीपांशी सिंह सेंगर

यह भी पढ़ें: UP Board Result 2024 Live Updates : सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी 10वीं और 12वीं के छात्रों को बधाई

UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर्स

  • शुभम वर्मा
  • विष्‍णु चौधरी
  • काजल सिंह
  • राज वर्मा
  • कशिश मौर्या

इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*