MP Board Duplicate Marksheet 2025: एमपी बोर्ड डुप्लीकेट मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

1 minute read
MP Board Duplicate Marksheet 2025

MP Board Duplicate Marksheet 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो स्टूडेंट्स इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं की परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं, वे MPBSE एडमिट कार्ड 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च तक किया जाएगा। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा हिंदी भाषा के पेपर से शुरू होगी और गणित के पेपर के साथ समाप्त होंगी। वहीं मैट्रिक की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेंगी। ध्यान दें कि बोर्ड परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। 

वहीं MPBSE द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद स्टूडेंट्स MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड द्वारा मार्कशीट जारी की जाती है। लेकिन अगर आप अपनी MP बोर्ड की मार्कशीट कहीं खो दें तो? आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि इस ब्लॉग में एमपी बोर्ड डुप्लीकेट मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें? (MP Board Duplicate Marksheet 2025) की विस्तृत जानकारी दी गई है। 

एमपी बोर्ड परीक्षा तिथियां 2025

MPBSE कक्षा 12वीं परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षार्थी नीचे टेबल में 2025 के लिए एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का कार्यक्रम देख सकते हैं:-

परीक्षा तिथि विषय 
25 फरवरी, 2025 हिंदी 
28 फरवरी, 2025 इंग्लिश 
1 मार्च, 2025 उर्दू, मराठी 
4 मार्च, 2025 फिजिक्स, इकोनॉमिक्स, एनिमल हसबेंडरी, इंडियन आर्ट 
5 मार्च, 2025 बायोटेक्नोलॉजी, इंडियन म्यूजिक 
7 मार्च, 2025 जियोग्राफी, एग्रीकल्चर 
8 मार्च, 2025 बायोलॉजी 
10 मार्च, 2025 साइकोलॉजी 
17 मार्च, 2025 हिस्ट्री, केमिस्ट्री, बिज़नेस स्टडीज 
25 मार्च, 2025 गणित 

MPBSE कक्षा 10वीं परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षार्थी नीचे टेबल में 2025 के लिए एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का कार्यक्रम देख सकते हैं:-

परीक्षा तिथि विषय 
27 फरवरी, 2025 हिंदी 
28 फरवरी, 2025 उर्दू 
1 मार्च, 2025 NSQF (स्किल डेवलपमेंट) 
3 मार्च, 2025 इंग्लिश 
5 मार्च, 2025 मराठी, गुजराती, पेंटिंग, म्यूजिक, कंप्यूटर, सिंधी, पंजाबी 
6 मार्च, 2025 संस्कृत 
10 मार्च, 2025 गणित 
13 मार्च, 2025 सोशल साइंस 
19 मार्च, 2025 साइंस 

MP बोर्ड की डुप्लीकेट मार्कशीट ऐसे करें डाउनलोड 

यहाँ मध्य प्रदेश बोर्ड की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स दिए जा रहे हैं:- 

  • स्टेप 1 : सबसे पहले आप MP बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://mpbse.mponline.gov.in/ पर जाएं।
  • स्टेप 2 : अब counter based form पर क्लिक करें।    
  • स्टेप 3 : उसके बाद Duplicate/Correction – Marksheet/Migration/Certificate पर Application Entry Form पर क्लिक करें।  
  • स्टेप 4 : अब आपके सामने एक नई विंडो ओपन होगी।  
  • स्टेप 5 : अब आपको जिस क्लास की मार्कशीट चाहिए उसे चुनें।  
  • स्टेप 6 : एग्जाम टाइप (main/supplementary) पर क्लिक करें।  
  • स्टेप 7 : रोल नंबर लिखकर captcha सबमिट करें।  
  • स्टेप 8 : अब Get Document पर क्लिक करें।  
  • स्टेप 9 : अब आप payment gateway पर पहुच जायेंगे।  Rs. 300/- ( 10 वर्ष तक )/Rs. 400/- ( 10 वर्ष के पूर्व )
  • स्टेप 10 : एप्लिकेशन नबर सेव करके पेमेंट करें।  
  • स्टेप 11 : अब MP Board एग्जाम के लिए डुप्लीकेट मार्कशीट प्राप्त करने की आवेदन प्रक्रिया हो चुकी है।  
  • स्टेप 12 : अब आप डुप्लीकेट MP बोर्ड मार्कशीट को डाउनलोड करके अपने कंप्यूटर में सेव कर लें।  

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में एमपी बोर्ड डुप्लीकेट मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें (MP Board Duplicate Marksheet 2025) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*

3 comments
      1. राशिका जी, हम समझते हैं कि मार्कशीट खो जाने से असुविधा हो सकती है। आप संबंधित विश्वविद्यालय या बोर्ड से संपर्क करके नकल (duplicate) मार्कशीट प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए आपको आमतौर पर एक आवेदन पत्र, पहचान प्रमाण, और कुछ अन्य आवश्यक दस्तावेज़ देने पड़ सकते हैं। कृपया बोर्ड या विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पूरी प्रक्रिया और दिशा-निर्देश देखें।

      1. राशिका जी, हम समझते हैं कि मार्कशीट खो जाने से असुविधा हो सकती है। आप संबंधित विश्वविद्यालय या बोर्ड से संपर्क करके नकल (duplicate) मार्कशीट प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए आपको आमतौर पर एक आवेदन पत्र, पहचान प्रमाण, और कुछ अन्य आवश्यक दस्तावेज़ देने पड़ सकते हैं। कृपया बोर्ड या विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पूरी प्रक्रिया और दिशा-निर्देश देखें।