MP Board Result 2025: जानिए MP Board 12वीं पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

1 minute read
MP Board 12th Passing Marks 2025

MP Board 12th Passing Marks 2025: MP Board ने MPBSE कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। जो स्टूडेंट्स इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं की परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं, वे MPBSE एडमिट कार्ड 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान दें कि कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 वेबसाइट पर 31 मार्च, 2025 तक उपलब्ध रहेगा। 

MP Board कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी से शुरू होगी और 25 मार्च, 2025 को समाप्त होगी। बताना चाहेंगे MPBSE 12वीं परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं MPBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा हिंदी के पेपर से शुरू होगी और मैथ्स के पेपर के साथ समाप्त होगी। इस ब्लॉग में एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 के पासिंग मार्क्स (MP Board 12th Passing Marks 2025) की जानकारी दी गई है। 

MP Board 2025 हाईलाइट्स

विवरणडिटेल्स 
बोर्ड का नाम मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (MPBSE)
विषय 5 विषय 
परीक्षा थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा 
MP Board 12वीं परीक्षा तिथि 25 फरवरी से 25 मार्च, 2025 
MP Board 12वीं परीक्षा रिजल्ट अप्रैल 2025 
MP Board 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि मई 2025 
MP Board 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा रिजल्ट जून 2025 

यह भी पढ़ें : पिछले 5 साल में कैसा रहा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट और पास प्रतिशत

कितने चाहिए MP Board Class 12th 2025 में पासिंग मार्क्स?

MP Board कक्षा 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को 33 फीसदी अंकों की जरूरत है। वहीं हर विषय में 33% अंक लाने वाले विद्यार्थी ही बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण माने जाएंगे। MP board 12वीं पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए, यह नीचे टेबल के माध्यम से बताया गया है-

थ्योरी और प्रैक्टिकल

पेपरमैक्सिमम मार्क्समिनिमम मार्क्स
थ्योरी7025
प्रैक्टिकल308

सब्जेक्ट्स

सब्जेक्ट्सथ्योरी मार्क्सथ्योरी में पासिंग मार्क्स
मैथ्स10033
साइंस10033
सोशल साइंस10033
इंग्लिश10033
हिंदी10033

MP Board Result 2025 कैसे करें चेक

स्टूडेंट्स नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके 10वीं और 12वीं एमपीबीएसई बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट को देख सकेंगे।

  • MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
  • अब 10वीं और 12वीं MP Board Result 2025 का ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर, आवेदन संख्या और कैप्चर कोड दर्ज करें।
  • फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब एमपी बोर्ड परिणाम 2025 स्क्रीन पर होगा ।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिकॉर्ड रखने के लिए एमपी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 का एक प्रिंट सुरक्षित रख लें।

उम्मीद है आपको MP Board 12th Passing Marks 2025 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*