MP Board Result 2024 : 10वीं, 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी, mpbse.mponline.gov.in पर ऐसे करें चेक 

1 minute read
MP Board Result 2024

MP Board Result 2024 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जो स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपने परिणाम को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या इस ब्लॉग में दिए गए लिंक की मदद से देख सकते हैं।

MP Board Result 2024 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स अब बोर्ड की आधिकारिक पोर्टल से अपने परीक्षा के परिणाम को देख सकते हैं। छात्रों को अपने एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट्स 2024 को चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpresuls.nic.in/ mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in. पर दिए गए रिजल्ट लिंक में एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।

MP Board Result 2024 इन वेबसाइट से करें चेक अपना रिजल्ट 

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड को स्टूडेंट्स इन आधिकारिक वेबसाइटों की मदद से चेक कर सकते हैं –

1. mpresuls.nic.in
2. mpbse.mponline.gov.in 
3. mpbse.nic.in.

बता दें की MPBSE 2024 एमपी बोर्ड रिजल्ट का 15 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स इंतजार कर रहे हैं। एमपी बोर्ड 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा 05 फरवरी से 20 मार्च, 2024 के बीच हुई थी, जिसमें 9 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। वहीं 12वीं  (इंटरमीडिएट) एग्जाम 06 फरवरी से 20 मार्च, 2024 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 6 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे।  

MP Board Result 2024 10, 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें-

  • 1. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • 2. होमपेज पर जाएं और एमपी कक्षा 10वीं/12वीं परिणाम लिंक पर जाएं।
  • 3. रिजल्ट्स लिंक पर क्लिक करें।
  • 4.अब अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
  • 5. एंटर करते ही एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • 6. इसके बाद छात्र अपना परिणाम जांचने के लिए आगे बढ़ सकते हैं।


उम्मीद है आप सभी को MP Board Result 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*