JEE Mains 2023- छात्र एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप के इंतज़ार में!

1 minute read
JEE Mains

JEE Mains 2023 के लिए बैठने वाले छात्र चिंता में नज़र आ रहे हैं और इस चिंता का कारण है एडमिट कार्ड और सिटी। JEE Mains की एग्जाम 24 जनवरी से शुरू होने वाली है, लेकिन एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आयी है। 

सामान्यत: NTA जनवरी के दूसरे सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी कर देती है, लेकिन इस बार NTA की तरफ से एडमिट कार्ड को लेकर कोई अपडेट नहीं हैं।  हालाँकि इस बार भी NTA जनवरी के दूसरे सप्ताह में एग्जाम सिटी स्लिप और तीसरे सप्ताह में एडमिट कार्ड जारी करने वाले थी। 

छात्र NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप में परीक्षा केंद्र के शहर का नाम दिया गया होगा। सिटी स्लिप एक या दो दिन में कभी भी जारी की जा सकती है। 

JEE Mains 2023 Exam Dates 

JEE Mains 2023 सेशन-1 की परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी 2023 को होनी है। वहीं दूसरे सेशन की एग्ज़ाम 6, 08, 10, 11 और 12 अप्रैल 2023 को होनी है। 

JEE Mains 2023 के लिए बेस्ट बुक्स 

JEE Mains 2023 के लिए बेस्ट बुक्स यहाँ दी गई है: 

JEE Mains एग्जाम से जुड़े अन्य अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए!

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*