JEE Main Correction Window 2024 Link : जेईई मेन आवेदन सुधार विंडो हुई ओपन, बदलाव के लिए यहां देखे स्टेप्स

1 minute read
JEE Main Correction Window 2024 Link (1)

देश के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट्स में एडमिशन के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Main) भी 24 जनवरी से 1 फरवरी, 2024 तक आयोजित होगा। इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आवेदन में गलत फोटो अपलोड करने वाले उम्मीदवारों को एक और मौका दिया है। NTA ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य परीक्षा 2024 सत्र 1 के लिए छवि सुधार विंडो (JEE main 2024 Correction Window) खोल दी है। जो कैंडिडेट्स आवेदन सुधार करना चाहते हैं तो वह ऑधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स को बता दें कि JEE Main Correction Window 2024 Link 6 जनवरी तक ओपन रहेगा। आवदेन सुधार में कैंडिडेट्स सिर्फ धुंधली छवि, साइन स्पष्ट न होने पर या फिर अपलोड किए गए साइन और फोटो मिसमैच होने पर ही बदलाव कर सकते है। 

ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है कि कुछ कैंडिडेट्स द्वारा अपलोड की गईं फोटो जरूरत सही नहीं पाई गई हैं, इसलिए कैंडिडेट्स को एक मौका दिया गया है। आवेदन रद न हो और इसे सही करने के लिए करेक्शन विंडो खोल दी गई है।

यह भी पढ़ें- JEE Mains 2024 : जेईई मेंस एग्जाम के लिए योग्यता, एप्लिकेशन फाॅर्म, करेक्शन विंडो, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, टिप्स

JEE Main Correction करने के लिए स्टेप्स इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं
  • तस्वीर सुधार जेईई मेन 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी डिटेल एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड, पिन के साथ लॉग इन करें।
  • तस्वीर बदलें और सबमिट करें।
  • अपलोड की गई तस्वीर को दोबार चेक करें।
  • फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।

JEE Mains 2024 हाइलाइट्स

एग्जामJEE Mains 2024
कंडक्टिंग बाॅडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स 1 वर्ष में 2 बार
रजिस्ट्रेशन डेट (पहला सत्र)1 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (पहला सत्र)24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक
रजिस्ट्रेशन डेट (दूसरा सत्र)2 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024। (संभावित)
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (दूसरा सत्र)1 से 15 अप्रैल 2024 तक।

दोनों सत्रों के लिए अप्लाई कर सकते हैं कैंडिडेट्स

NTA की ओर से यह भी कहा गया है कि देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स पहले या दूसरे या फिर दोनों सत्रों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। JEE Mains 2024 एग्जाम में बीटेक प्रोग्राम के लिए पेपर 1, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के लिए पेपर 2A और बैचलर ऑफ प्लानिंग के लिए पेपर 2B यानि कुल तीन पेपर होते हैं।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Main Correction Window 2024 Link की पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*