How Many Attempts for JEE Mains : कितनी बार दे सकते हैं जेईई मेंस एग्जाम? जानें यहां

1 minute read
How Many Attempts for JEE Mains

देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए होने वाले JEE Mains 2024 एग्जाम के लिए इस समय रजिस्ट्रेशन प्रोसेस चल रहा है। इस दौरान कई कैंडिडेट्स के मन में सवाल आता है कि पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली तो आगे वह इस एग्जाम में कितनी बार (How Many Attempts for JEE Mains) अपियर हो सकते हैं तो आपको बता दें कि कैंडिडेट लगातार 3 वर्षों की अवधि में छह बार JEE Mains परीक्षा दे सकता है। 

1 वर्ष में कैंडिडेट जनवरी और अप्रैल के महीनों में 2 बार JEE Mains के लिए उपस्थित हो सकता है। यदि कैंडिडेट ने 2022 या 2023 में अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी की है तो वह JEE Mains 2024 में भाग लेने के लिए एलिजिबल है। 

यह भी पढ़ें- JEE Mains 2024 Registration Fee : JEE Mains के आवेदन के लिए देनी होगी इतनी फीस, जानें कब होगी परीक्षा?

यदि कोई कैंडिडेट वर्तमान में 2024 में 12वीं बोर्ड परीक्षा दे रहा है, तो वह JEE Mains के दोनों सत्र दे सकता है। कैटेगरी के हिसाब से देखा जाए तो JEE Mains परीक्षा के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को अधिकतम 3 अटेम्प्ट्स की अनुमति है और OBC से संबंधित कैंडिडेट्स भी अधिकतम 3 अटेम्प्ट्स दे सकते हैं।

JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स हाइलाइट्स

एग्जामJEE Mains 2024
कंडक्टिंग बाॅडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स 1 वर्ष में 2 बार
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (पहला सत्र)24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (दूसरा सत्र)1 से 15 अप्रैल 2024 तक।

Jee Mains 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 

Jee Mains 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • Jee Mains 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक फ़ील्ड में सभी आवश्यक क्रेडेंशियल्स भरें।
  • डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस सबमिट करें।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें।
  • Jee Mains सबमिट किए गए आवेदन पत्र को सेव करें और भविष्य के लिए प्रिंट ले सकते हैं। 

2024 में इन डेट्स पर होगा एग्जाम

JEE Mains 2024 Registration Fee समझने के साथ ही यह जानना जरूरी है कि Jee Mains 2024 का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से देश में एग्जाम सेंटर्स पर सेशन 1 एग्जाम 24 जनवरी और 1 फरवरी 2024 को किया जाएगा। Jee Mains 2024 के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से 3 दिन पूर्व ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको How Many Attempts for JEE Mains के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*