JPSC Syllabus in Hindi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) राज्य सरकार के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन करता है। यदि आप झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAS), पुलिस सेवा, वाणिज्यिक कर अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, एवं अन्य सरकारी पदों पर नियुक्ति पाना चाहते हैं, तो JPSC परीक्षा आपके लिए सुनहरा अवसर है। लेकिन इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए JPSC Syllabus in Hindi का विस्तृत और सही ज्ञान होना बेहद आवश्यक है। इस लेख में आपके लिए JPSC Syllabus in Hindi दिए गए हैं, जो आपको परीक्षा की तैयारी करने के लिए बेहतर रणनीति बनाने में मददगार साबित होगा।
परीक्षा का नाम | झारखंड पीसीएस एग्जाम |
कंडक्टिंग बॉडी | झारखण्ड पब्लिक सर्विस कमिशन (JPSC) बोर्ड |
एग्जाम मोड | ऑफलाइन |
आयु सीमा | अधिकतम 40 वर्ष |
सिलेक्शन प्रोसेस | प्री एग्जाम, मेंस एग्जाम एंड इंटरव्यू |
ऑफिशियल वेबसाइट | www.jpsc.gov.in |
This Blog Includes:
- JPSC एग्जाम क्या है?
- JPSC एग्जाम का संपूर्ण सिलेबस क्या है?
- JPSC प्री एग्जाम सिलेबस
- JPSC मेंस एग्जाम सिलेबस
- JPSC परीक्षा का एग्जाम पैटर्न क्या है?
- JPSC एग्जाम के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
- JPSC एग्जाम की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स
- JPSC एग्जाम के लिए योग्यता क्या है?
- JPSC एग्जाम की तैयारी के लिए कुछ टिप्स
- JPSC की तैयारी कैसे करें?
- FAQs
JPSC एग्जाम क्या है?
JPSC की फुल फॉर्म है “झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन” होती है। JPSC कमीशन झारखंड में सिविल सेवकों को चयनित करने वाली संस्था है, जिसकी परीक्षा झारखंड सरकार के लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाती है।
JPSC एग्जाम का संपूर्ण सिलेबस क्या है?
JPSC Syllabus in Hindi के इस ब्लॉग में हम आपको JPSC Syllabus के बारे में विस्तार से बताएंगे। तो चलिए बताते हैं JPSC की लिखित परीक्षा 2 चरणों में होती है जिसमें प्री और मेंस शामिल हैं। प्री एग्जाम में 2 पेपर होते हैं जबकि मेंस में 6 पेपर होते हैं।
JPSC प्री एग्जाम सिलेबस
JPSC प्री एग्जाम का सिलेबस निम्नलिखित है:-
पेपर-1 के लिए जनरल स्टडीज का सिलेबस
- इंडियन हिस्ट्री
- विश्व एवं भारत भूगोल
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- भारतीय राजनीति और शासन
- सामान्य विज्ञान
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाएँ
- झारखंड इतिहास, समाज, संस्कृति और विरासत
- देश और राजधानियाँ, आविष्कार और खोज, खेल, पर्यटन आदि।
पेपर-2 के लिए जनरल स्टडीज II का सिलेबस
- झारखंड का इतिहास
- झारखंड के प्रमुख शिक्षण संस्थान
- खेल, संस्कृति, पर्यटन स्थल
- भूमि संबंधी कानून
- उद्योग और संसाधन
- साहित्य और साहित्यकार, नृत्य एवं संगीत
JPSC मेंस एग्जाम सिलेबस
JPSC मेंस एग्जाम का सिलेबस निम्नलिखित है:
पेपर-1 के लिए जनरल हिंदी एंड इंग्लिश का सिलेबस
हिंदी का पाठ्यक्रम
- निबंध
- व्याकरण
- वाक्य
- सम्मरी
इंग्लिश सिलेबस
- Essay
- Grammar
- Comprehension
- Precis
पेपर-2 के लिए लैंग्वेज एंड लिटरेचर का सिलेबस
- उड़िया भाषा और साहित्य
- बंगाली भाषा और साहित्य
- उर्दू भाषा और साहित्य
- संस्कृत भाषा और साहित्य
- अंग्रेजी भाषा और साहित्य
- हिंदी भाषा और साहित्य
- संथाली भाषा और साहित्य
- पंचपरगनिया भाषा और साहित्य
- नागपुरी भाषा और साहित्य
- मुंडारी भाषा और साहित्य
- कुरक्स भाषा और साहित्य
- कुर्माली भाषा और साहित्य
- खोरठा भाषा और साहित्य
- खड़िया भाषा और साहित्य
- हो भाषा और साहित्य
पेपर-3 के लिए हिस्ट्री एंड जियोग्राफी का सिलेबस
हिस्ट्री सिलेबस
- प्राचीन काल
- मध्यकाल
- आधुनिक काल
- झारखंड का इतिहास
जियोग्राफी सिलेबस
- फिजिकल जियोग्राफी
- फिजिकल एंड ह्यूमन जियोग्राफी ऑफ़ इंडिया
- भारत के प्राकृतिक संसाधन
- झारखंड का भूगोल
- जनसंख्या
पेपर-4 के लिए इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन का सिलेबस
- भारतीय संविधान और राजनीति
- पब्लिक एडमिनिसट्रेशन
- गुड गवर्ननेंस
- ह्यूमन राइट्स
पेपर-5 के लिए इंडियन इकॉनमी का सिलेबस
- भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियादी विशेषताएँ
- आर्थिक मुद्दे और भारतीय विकास रणनीति
- फ़ूड एंड न्यूट्रिशन सिक्योरिटी
- नये आर्थिक सुधार
- झारखंड की अर्थव्यवस्था
पेपर-6 के लिए जनरल साइंस का सिलेबस
- केमिस्ट्री
- फिजिक्स
- लाइफ साइंस
- एग्रीकल्चर साइंस
- एनवायर्नमेंटल साइंस
- साइंस एंड टेक्नोलॉजी
JPSC परीक्षा का एग्जाम पैटर्न क्या है?
जेपीएससी परीक्षा का पैटर्न झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित किया जाता है। यह परीक्षा प्रत्येक वर्ष केवल एक बार आयोजित की जाती है। इस ब्लॉग में हम आपको जेपीएससी परीक्षा पैटर्न की विस्तृत रूप से जानकारी देंगे।
JPSC Pre Exam Pattern
नीचे दी गई तालिका में आप JPSC Pre एग्जाम का पैटर्न देख सकते हैं।
विषय | प्रश्न | कुल अंक | समय |
जनरल स्टडीज I | 100 | 100 | 2 घंटा |
जनरल स्टडीज II | 100 | 100 | 2 घंटा |
कुल | 200 | 200 | 4 घंटा |
JPSC Mains Exam Pattern
नीचे दी गई तालिका में आप JPSC मेंस एग्जाम का पैटर्न देख सकते हैं।
विषय | प्रश्न पत्र संख्या | कुल अंक | समय |
जनरल इंग्लिश एंड हिंदी | प्रश्न पत्र I | 100 | 3 घंटा |
लैंग्वेज एंड लिटरेचर | प्रश्न पत्र II | 150 | 3 घंटा |
हिस्ट्री एंड जियोग्राफी | प्रश्न पत्र III | 200 | 3 घंटा |
इंडियन कंस्टीट्यूशन | प्रश्न पत्र IV | 200 | 3 घंटा |
इंडियन इकॉनमी | प्रश्न पत्र V | 200 | 3 घंटा |
जनरल साइंस एंड एनवायरनमेंट | प्रश्न पत्र VI | 200 | 3 घंटा |
JPSC एग्जाम के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
JPSC एग्जाम की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को इस परीक्षा की चयन प्रक्रिया को जानना बेहद जरूरी है। JPSC Syllabus in Hindi के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि इस परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को 3 चरणों से होकर गुजरना पड़ता है जो कि निम्नलिखित हैं:-
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
- मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
- साक्षात्कार ( Interview)
आपको बता दें कि जो अभ्यार्थी इन तीनो चरणों को पास कर लेते हैं उनका फाइनल सिलेक्शन हो जाता है।
JPSC एग्जाम की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स
अगर आप JPSC परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं और इसके लिए बेस्ट बुक्स की तलाश कर रहे हैं तो JPSC Syllabus in Hindi के इस ब्लॉग में आपको कुछ बेस्ट बुक्स की लिस्ट दी गयी है। इन बुक्स में आपको लेटेस्ट सिलेबस के साथ ही साल्व्ड पेपर भी मिलेंगे। नीचे दी गयी इन बुक्स को आप अमेजन से ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
बुक्स | ऑथर / पब्लिकेशन | यहाँ से खरीदे |
JPSC General Studies Preliminary Exam Paper | Team Prabhat | यहाँ से खरीदे |
Kiran Jpsc Preliminary Exam 2003-2016 Solved Papers | Think Tank of Kiran Prakashan | यहाँ से खरीदे |
Jharkhand PCS General Studies | Examcart Experts | यहाँ से खरीदे |
JPSC Prelims Exams Comprehensive Guide Paper-I & Paper-II | Manish Rannjan | यहाँ से खरीदे |
History of Jharkhand | Dr. Satrughan Kumar Pandey | यहाँ से खरीदे |
JPSC एग्जाम के लिए योग्यता क्या है?
JPSC एग्जाम की परीक्षा देने के इच्छुक उम्मीदवारों को ये जान लेना जरुरी है कि वह इस परीक्षा के योग्य है भी या नहीं। JPSC Syllabus in Hindi के इस ब्लॉग में हम आपको इस परीक्षा के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे-
- कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
- अभ्यार्थी का झारखंड राज्य का मूल निवासी होना भी अति आवश्यक है।
- उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र सीमा 2० और अधिकतम 35 वर्ष होना अनिवार्य है।
- SC और ST उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।
JPSC एग्जाम की तैयारी के लिए कुछ टिप्स
अगर आप JPSC परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं तो JPSC Syllabus in Hindi के इस ब्लॉग में आपको JPSC की तैयारी के कुछ टिप्स बताये गए हैं जो निम्नलिखत है-
- किसी भी एग्जाम को क्लियर करने के लिए सबसे जरूरी टिप्स में से एक है टाइम मैनेजमेंट। सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय पर ही अपने कठिन टॉपिक्स पर अधिक ध्यान दें। लेकिन ध्यान रखें कि किसी एक टॉपिक पर जरूरत से अधिक समय न लगाएं।
- उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए एक टाइम टेबल जरूर बना लेना चाहिए ताकि वह अपने दैनिक लक्ष्यों को पूरा कर सके।
- सैंपल पेपर्स साल्व करें, जो आपको ऑफिशियल वेबसाइट या फिर किसी अन्य ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो जाएगा।
- शॉर्ट नोट्स तैयार करें और NCERT की बुक्स से पढ़ाई करें।
- ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट सॉल्व करें ताकि टेस्ट में प्राप्त अंकों की मदद से आप स्वयं का मूल्यांकन कर सकें।
- सभी महत्वपूर्ण विषयों का रिविजन जरूर करें।
JPSC की तैयारी कैसे करें?
JPSC की तैयारी के लिए आप निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं, जो इस प्रकार हैं –
- समाचार पत्र और मासिक पत्रिकाएँ पढ़ें – करंट अफेयर्स की अच्छी पकड़ बनाने के लिए आवश्यक है।
- एनसीईआरटी और राज्य बोर्ड की किताबों का अध्ययन करें – मूलभूत विषयों की स्पष्टता के लिए।
- मॉक टेस्ट और पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र हल करें – परीक्षा पैटर्न और समय प्रबंधन को बेहतर करने के लिए।
- नोट्स बनाकर दोहराएँ – मुख्य बिंदुओं को याद रखने के लिए संक्षिप्त नोट्स बनाना फायदेमंद रहेगा।
FAQs
JPSC की सैलरी में जिन उम्मीदवारों का 4,800 ग्रेड पे है उन्हें इन हैंड लगभग 47,600 रुपये प्रतिमाह और जिनका ग्रेड पे 5,400 है, उन्हें लगभग रु. 53,100 प्रतिमाह सैलरी मिलती है।
JPSC की आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।
JPSC पास करने के बाद जूनियर रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, असिस्टेंट डायरेक्टर, सोशल सिक्योरिटी, प्लानिंग ऑफिसर/डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग ऑफिसर, प्रोबेशन ऑफिसर आदि पदों पर नौकरी मिलती है।
JPSC की तैयारी शुरू करने के लिए अभ्यास पेपर का विकल्प चुनें, पिछले वर्षों के प्रश्नों को हल करें, अधिक से अधिक मॉक टेस्ट पर फोकस करें और साथ ही सेल्फ स्टडी पर भी ध्यान दें।
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) का मुख्य काम राज्य में सरकारी पदों के लिए भर्ती करना होता है।
पेपर 1: भारतीय इतिहास, भूगोल, भारतीय राजनीति, अर्थशास्त्र, विज्ञान एवं तकनीक, करंट अफेयर्स।
पेपर 2: झारखंड का इतिहास, भूगोल, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और करंट अफेयर्स।
JPSC परीक्षा तीन चरणों में होती है:
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): सामान्य अध्ययन के दो पेपर होते हैं।
मुख्य परीक्षा (Mains): इसमें हिंदी, निबंध, और सामान्य अध्ययन समेत कुल 6 पेपर होते हैं।
साक्षात्कार (Interview): अभ्यर्थी की प्रशासनिक क्षमता और व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया जाता है।
आप झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की आधिकारिक वेबसाइट, सरकारी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली वेबसाइटों, और प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों की गाइडबुक से JPSC सिलेबस हिंदी में प्राप्त कर सकते हैं।
PSC मुख्य परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण विषय निम्नलिखित हैं-
हिंदी और अंग्रेजी (क्वालिफाइंग पेपर)
निबंध लेखन
सामान्य अध्ययन – I (इतिहास और भूगोल)
सामान्य अध्ययन – II (संविधान, प्रशासन, झारखंड से जुड़े विषय)
सामान्य अध्ययन – III (विज्ञान, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था)
सामान्य अध्ययन – IV (नैतिकता और प्रशासनिक गुण)
JPSC परीक्षा की तैयारी में निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करके समय प्रबंधन किया जा हैं –
सबसे पहले सिलेबस को अच्छे से समझें।
टॉपिक्स को प्राथमिकता के आधार पर विभाजित करें।
डेली स्टडी प्लान बनाएं और करंट अफेयर्स पढ़ने के लिए समय निकालें।
नियमित रूप से मॉक टेस्ट और पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र हल करें।
संबंधित आर्टिकल्स
- SSC CGL Kya Hai: एसएससी सीजीएल 2025 का कंप्लीट सिलेबस एवं एग्जाम पैटर्न
- SSC CHSL Kya Hai: SSC CHSL क्या है? पूरी जानकारी, पात्रता, सिलेबस और परीक्षा पैटर्न
- MP Board 5th, 8th Result 2025: यहाँ देखें रिज़ल्ट 2025 चेक करने की लिंक
- MP Board Result 2025 (आउट): क्लास 5th रिज़ल्ट कैसे चेक करें?
- UP Board 10th 12th Result 2025- यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
- RRB JE Syllabus in Hindi: रेलवे आरआरबी जूनियर इंजीनियर सिलेबस और परीक्षा पैटर्न
- RPF Constable Syllabus in Hindi 2025: आरपीएफ कांस्टेबल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न
- JPSC Syllabus in Hindi: JPSC का सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, और तैयारी टिप्स हिंदी में
- CUET PG 2025 Admit Card: एडमिट कार्ड जारी, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड
- NEET UG 2025: आवेदन फॉर्म में संशोधन का आखिरी मौका, 11 मार्च तक करें जरूरी सुधार
- UPSC in Hindi: यूपीएससी क्या है, यूपीएससी से क्या बनते हैं जानिए अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के साथ
- UPSC Syllabus in Hindi: जानिए यूपीएससी 2025 का सम्पूर्ण सिलेबस
आशा करते हैं कि आपको JPSC Syllabus in Hindi के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य इंडियन एग्जाम के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।