NEET UG 2023 @mcc.nic.in neet ug 2023 registration date: जानिए कब से शुरू हो सकती हैं NEET UG की कॉउंसलिंग रजिस्ट्रेशन डेट्स, जानें NEET UG की अन्य लेटेस्ट अपडेट्स

1 minute read
NEET UG 2023 @mcc.nic.in neet ug 2023 registration date

mcc.nic.in neet ug 2023 registration date: NEET UG 2023 रिजल्ट के बाद अब जल्द ही NEET UG काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि NEET UG काउंसिलिंग का आयोजन जुलाई महीने से शुरू किया जा सकता हैं। जिसके लिए कैंडिडेट्स मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। आइए जानते हैं mcc.nic.in neet ug 2023 registration date के समय  कैंडिडेट्स को किन जरुरी डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी। 

NEET UG एग्जाम में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को MBBS, BDS , BUMS, BAMS, BSMS, BNYS और BVSc कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। कैंडिडेट्स का एडमिशन NEET UG एंट्रेंस में प्राप्त मार्क्स के आधार पर किया जाएगा। 

इस वर्ष NEET UG काउंसलिंग के जरिए कैंडिडेट्स 99,013 MBBS, 52,720 आयुष, 27,868 BDS, 1,899 AIIMS, 525 BVSc, AH सीटों और 249 जिपमर सीटों पर एडमिशन ले सकते हैं। 

यह भी पढ़ें – NEET Syllabus 2024: जानिए वर्ष 2024 के नए NEET सिलेबस की कंप्लीट जानकारी

NEET UG Counseling 2023 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 

NEET UG 2023 के mcc.nic.in neet ug 2023 registration date के साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की भी कंप्लीट जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • NTA की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें। 
  • अब NEET UG रोल नंबर और पासवर्ड आदि फिल करें। 
  • इसके बाद अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और अकादमिक डिटेल्स फिल करें।  
  • अब निश्चित फीस का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 

यह भी पढ़ें – Who Will Conduct NEET 2024

NEET UG 2023 कॉउंसलिंग के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स की लिस्ट 

कैंडिडेट्स को mcc.nic.in neet ug 2023 registration date के साथ ही कॉउंसलिंग के समय जरुरी डाक्यूमेंट्स की सूची की जानकारी दी जा रही है। जिसकी कैंडिडेट्स को NEET UG कॉउंसलिंग के समय आवश्यकता होगी:-

  • NEET UG एडमिट कार्ड
  • NEET UG रिजल्ट स्कोर कार्ड 
  • 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • फोटो आइडेंटिटी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवासीय पता 
  • हस्ताक्षर 
  • चरित्र प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट लेटर / कॉल लेटर 
  • मेडिकल फिटेनस प्रमाण पत्र

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*