JPSC Syllabus in Hindi: जानिए इस एग्जाम के लिए संपूर्ण सिलेबस

2 minute read
JPSC Syllabus in Hindi

JPSC Syllabus in Hindi: अगर आप झारखंड राज्य के निवासी हैं और सिविल सर्विस की नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए जेपीएससी एक अच्छा विकल्प बन सकता है। आपको बता दें कि UPSC के बाद JPSC की परीक्षा झारखंड राज्य के छात्रों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। झारखंड में रहने वाले जिन छात्रों का UPSC में चयन नहीं होता, वह जेपीएससी परीक्षा एक बार जरूर देते हैं। क्योंकि वह इसके माध्यम से अपने किस्मत को एक बार फिर से आज़मा सकते है। 

अगर आप भी JPSC की परीक्षा देना चाहते हैं तो ये ब्लॉग आपके लिए मददगार साबित होगा। क्योंकि इस ब्लॉग में हम आपको JPSC Syllabus in Hindi के बारे में विस्तारपूर्वक बताएंगे। 

परीक्षा का नाम झारखंड पीसीएस एग्जाम 
कंडक्टिंग बॉडी झारखण्ड पब्लिक सर्विस कमिशन (JPSC) बोर्ड
एग्जाम मोड  ऑफलाइन 
आयु सीमाअधिकतम 40 वर्ष
सिलेक्शन प्रोसेस  प्री एग्जाम, मेंस एग्जाम एंड इंटरव्यू 
ऑफिशियल वेबसाइट www.jpsc.gov.in

JPSC एग्जाम क्या है?

JPSC की फुल फॉर्म है “झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन” होती है। JPSC कमीशन झारखंड में सिविल सेवकों को चयनित करने वाली संस्था है, जिसकी परीक्षा झारखंड सरकार के लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाती है। 

JPSC एग्जाम का संपूर्ण सिलेबस क्या है?

JPSC Syllabus in Hindi के इस ब्लॉग में हम आपको JPSC Syllabus के बारे में विस्तार से बताएंगे। तो चलिए बताते हैं JPSC की लिखित परीक्षा 2 चरणों में होती है जिसमें प्री और मेंस शामिल हैं। प्री एग्जाम में 2 पेपर होते हैं जबकि मेंस में 6 पेपर होते हैं। 

JPSC प्री एग्जाम सिलेबस

JPSC प्री एग्जाम का सिलेबस निम्नलिखित है:- 

पेपर  1:- जनरल स्टडीज 

  • इंडियन हिस्ट्री
  • विश्व एवं भारत भूगोल
  • भारतीय अर्थव्यवस्था 
  • भारतीय राजनीति और शासन
  • सामान्य विज्ञान 
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाएँ 
  • झारखंड इतिहास, समाज, संस्कृति और विरासत 
  • देश और राजधानियाँ, आविष्कार और खोज, खेल, पर्यटन आदि। 

पेपर  2 :- जनरल स्टडीज II 

  • झारखंड का इतिहास
  • झारखंड के प्रमुख शिक्षण संस्थान
  • खेल, संस्कृति, पर्यटन स्थल
  • भूमि संबंधी कानून 
  • उद्योग और संसाधन
  • साहित्य और साहित्यकार, नृत्य एवं संगीत

JPSC मेंस एग्जाम सिलेबस 

JPSC मेंस एग्जाम का सिलेबस निम्नलिखित है:   

पेपर  1:- जनरल हिंदी एंड इंग्लिश 

हिंदी का पाठ्यक्रम 

  • निबंध 
  • व्याकरण 
  • वाक्य
  • सम्मरी 

इंग्लिश सिलेबस 

  • Essay 
  • Grammar 
  • Comprehension 
  • Precis 

पेपर 2 :- लैंग्वेज एंड लिटरेचर 

  • उड़िया भाषा और साहित्य
  • बंगाली भाषा और साहित्य
  • उर्दू भाषा और साहित्य
  • संस्कृत भाषा और साहित्य
  • अंग्रेजी भाषा और साहित्य
  • हिंदी भाषा और साहित्य
  • संथाली भाषा और साहित्य
  • पंचपरगनिया भाषा और साहित्य
  • नागपुरी भाषा और साहित्य
  • मुंडारी भाषा और साहित्य 
  • कुरक्स भाषा और साहित्य
  • कुर्माली भाषा और साहित्य 
  • खोरठा भाषा और साहित्य 
  • खड़िया भाषा और साहित्य 
  • हो भाषा और साहित्य 

पेपर 3 :- हिस्ट्री एंड जियोग्राफी  

हिस्ट्री सिलेबस 

  • प्राचीन काल
  • मध्यकाल
  • आधुनिक काल
  • झारखंड का इतिहास

जियोग्राफी सिलेबस

  • फिजिकल जियोग्राफी 
  • फिजिकल एंड ह्यूमन जियोग्राफी ऑफ़ इंडिया 
  • भारत के प्राकृतिक संसाधन
  • झारखंड का भूगोल 
  • जनसंख्या

पेपर 4  :- इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन 

  • भारतीय संविधान और राजनीति
  • पब्लिक एडमिनिसट्रेशन 
  • गुड गवर्ननेंस 
  • ह्यूमन राइट्स 

पेपर 5 :- इंडियन इकॉनमी  

  • भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियादी विशेषताएँ
  • आर्थिक मुद्दे और भारतीय विकास रणनीति
  • फ़ूड एंड न्यूट्रिशन सिक्योरिटी 
  • नये आर्थिक सुधार
  • झारखंड की अर्थव्यवस्था 

पेपर 6:- जनरल साइंस  

  • केमिस्ट्री 
  • फिजिक्स 
  • लाइफ साइंस 
  • एग्रीकल्चर साइंस 
  • एनवायर्नमेंटल साइंस 
  • साइंस एंड टेक्नोलॉजी 

JPSC परीक्षा का एग्जाम पैटर्न क्या है?

जेपीएससी परीक्षा का पैटर्न झारखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित किया जाता है। यह परीक्षा प्रत्येक वर्ष केवल एक बार आयोजित की जाती है। इस ब्लॉग में हम आपको जेपीएससी परीक्षा पैटर्न की विस्तृत रूप से जानकारी देंगे। 

JPSC Pre Exam Pattern

नीचे दी गई तालिका में आप JPSC Pre एग्जाम का पैटर्न देख सकते हैं। 

विषय प्रश्न कुल अंक समय 
जनरल स्टडीज I 100 100 2 घंटा 
जनरल स्टडीज II100 100 2 घंटा 
कुल 200 200 4 घंटा 

JPSC Mains Exam Pattern

नीचे दी गई तालिका में आप JPSC मेंस एग्जाम का पैटर्न देख सकते हैं। 

विषय प्रश्न पत्र संख्या कुल अंक समय 
जनरल इंग्लिश एंड हिंदी प्रश्न पत्र I100 3 घंटा 
लैंग्वेज एंड लिटरेचर प्रश्न पत्र II150 3 घंटा 
हिस्ट्री एंड जियोग्राफी प्रश्न पत्र III200 3 घंटा 
इंडियन कंस्टीट्यूशन प्रश्न पत्र IV 2003 घंटा 
इंडियन इकॉनमी प्रश्न पत्र V 2003 घंटा 
जनरल साइंस एंड एनवायरनमेंटप्रश्न पत्र VI 2003 घंटा 

JPSC एग्जाम के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

JPSC एग्जाम की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को इस परीक्षा की चयन प्रक्रिया को जानना बेहद जरूरी है। JPSC Syllabus in Hindi के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि इस परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को 3 चरणों से होकर गुजरना पड़ता है जो कि निम्नलिखित हैं:-

  • प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) 
  • मुख्य परीक्षा (Mains Exam) 
  • साक्षात्कार ( Interview)

आपको बता दें कि जो अभ्यार्थी इन तीनो चरणों को पास कर लेते हैं उनका फाइनल सिलेक्शन हो जाता है।

JPSC एग्जाम की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स 

अगर आप JPSC परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं और इसके लिए बेस्ट बुक्स की तलाश कर रहे हैं तो JPSC Syllabus in Hindi के इस ब्लॉग में आपको कुछ बेस्ट बुक्स की लिस्ट दी गयी है। इन बुक्स में आपको लेटेस्ट सिलेबस के साथ ही साल्व्ड पेपर भी मिलेंगे। नीचे दी गयी इन बुक्स को आप अमेजन से ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

बुक्स ऑथर  / पब्लिकेशनयहाँ से खरीदे 
JPSC General Studies Preliminary Exam PaperTeam Prabhat यहाँ से खरीदे
Kiran Jpsc Preliminary Exam 2003-2016 Solved Papers Think Tank of Kiran Prakashan यहाँ से खरीदे
Jharkhand PCS General StudiesExamcart Expertsयहाँ से खरीदे
JPSC Prelims Exams Comprehensive Guide Paper-I & Paper-IIManish Rannjan यहाँ से खरीदे
History of Jharkhand Dr. Satrughan Kumar Pandeyयहाँ से खरीदे

JPSC एग्जाम के लिए योग्यता क्या है?

JPSC एग्जाम की परीक्षा देने के इच्छुक उम्मीदवारों को ये जान लेना जरुरी है कि वह इस परीक्षा के योग्य है भी या नहीं। JPSC Syllabus in Hindi के इस ब्लॉग में हम आपको इस परीक्षा के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे-

  • कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।  
  • अभ्यार्थी का झारखंड राज्य का मूल निवासी होना भी अति आवश्यक है। 
  • उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र सीमा 2० और अधिकतम 35 वर्ष होना अनिवार्य है। 
  • SC और ST उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।

JPSC एग्जाम की तैयारी के लिए कुछ टिप्स

अगर आप JPSC परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं तो JPSC Syllabus in Hindi के इस ब्लॉग में आपको JPSC की तैयारी के कुछ टिप्स बताये गए हैं जो निम्नलिखत है-

  • किसी भी एग्जाम को क्लियर करने के लिए सबसे जरूरी टिप्स में से एक है टाइम मैनेजमेंट। सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय पर ही अपने कठिन टॉपिक्स पर अधिक ध्यान दें। लेकिन ध्यान रखें कि किसी एक टॉपिक पर जरूरत से अधिक समय न लगाएं।  
  • उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए एक टाइम टेबल जरूर बना लेना चाहिए ताकि वह अपने दैनिक लक्ष्यों को पूरा कर सके।
  • सैंपल पेपर्स साल्व करें, जो आपको ऑफिशियल वेबसाइट या फिर किसी अन्य ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो जाएगा। 
  • शॉर्ट नोट्स तैयार करें और NCERT की बुक्स से पढ़ाई करें। 
  • ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट सॉल्व करें ताकि टेस्ट में प्राप्त अंकों की मदद से आप स्वयं का मूल्यांकन कर सकें।
  • सभी महत्वपूर्ण विषयों का रिविजन जरूर करें। 

FAQs 

JPSC में कितनी सैलरी मिलती है?

JPSC की सैलरी में ‌जिन उम्मीदवारों का 4,800 ग्रेड पे है उन्हें इन हैंड लगभग 47,600 रुपये प्रतिमाह और जिनका ग्रेड पे 5,400 है, उन्हें लगभग रु. 53,100 प्रतिमाह सैलरी मिलती है।

JPSC की आयु सीमा क्या है?

JPSC की आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष तथा अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।

JPSC पास करने के बाद कौन सी नौकरी मिलती है?

JPSC पास करने के बाद जूनियर रजिस्ट्रार, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, असिस्टेंट डायरेक्टर, सोशल सिक्योरिटी, प्लानिंग ऑफिसर/डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग ऑफिसर, प्रोबेशन ऑफिसर आदि पदों पर नौकरी मिलती है।

JPSC की तैयारी कैसे शुरू करें?

JPSC की तैयारी शुरू करने के लिए अभ्यास पेपर का विकल्प चुनें, पिछले वर्षों के प्रश्नों को हल करें, अधिक से अधिक मॉक टेस्ट पर फोकस करें और साथ ही सेल्फ स्टडी पर भी ध्यान दें।

JPSC का क्या काम है?

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) का मुख्य काम राज्य में सरकारी पदों के लिए भर्ती करना होता है।

आशा करते हैं कि आपको JPSC Syllabus in Hindi के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य इंडियन एग्जाम के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*