NEET UG 2025 Form Correction Last Date 11 March 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है, जिससे अभ्यर्थी अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। अगर आपने पहले ही आवेदन कर दिया है और अब किसी जानकारी को सही करना चाहते हैं, तो 11 मार्च तक का समय है। यह प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर पूरी की जा सकती है।
This Blog Includes:
किन-किन जानकारियों में सुधार किया जा सकता है?
इस बार NTA ने उम्मीदवारों को कुछ विशेष जानकारियों को संशोधित करने की अनुमति दी है, जिनमें शामिल हैं:
- माता-पिता का नाम: यदि आवेदन के दौरान कोई गलती हुई हो, तो इसे सही किया जा सकता है।
- शैक्षणिक योग्यता: कक्षा 10वीं और 12वीं से जुड़ी जानकारी को अपडेट किया जा सकता है।
- राज्य पात्रता: यदि किसी कारणवश आपका पात्रता राज्य गलत दर्ज हो गया है, तो इसे ठीक किया जा सकता है।
- श्रेणी और उप-श्रेणी: आरक्षण से संबंधित बदलाव किए जा सकते हैं।
- दिव्यांगता स्थिति: यदि दिव्यांगता संबंधी जानकारी पहले गलत भरी गई थी, तो इसे सुधार सकते हैं।
- हस्ताक्षर: गलत अपलोड किए गए हस्ताक्षर को फिर से सही किया जा सकता है।
- परीक्षा केंद्र: यदि स्थायी पते में बदलाव हुआ है, तो परीक्षा केंद्र भी बदला जा सकता है।
- NEET प्रयासों की संख्या: अगर पहले प्रयासों की संख्या गलत दर्ज हुई थी, तो इसे सही किया जा सकता है।
NEET UG 2025 Form में कैसे करें सुधार?
NEET UG 2025 Form Correction Last Date 11 March 2025 है, इसमें सुधार करने की स्टेप्स इस प्रकार हैं:
- neet.nta.nic.in पर जाएं।
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड) से लॉगिन करें।
- सुधार के लिए दिए गए सेक्शन को खोलें और आवश्यक बदलाव करें।
- फॉर्म को पुनः जाँचें और अंतिम सबमिशन करें।
- यदि किसी बदलाव से आवेदन शुल्क बढ़ता है, तो उसे ऑनलाइन जमा करें।
- फाइनल सबमिशन के बाद संशोधित फॉर्म डाउनलोड कर लें।
ध्यान देने योग्य बातें
- यह सुधार की अंतिम तिथि है, इसके बाद कोई और बदलाव संभव नहीं होगा।
- यदि संशोधन से आवेदन शुल्क बढ़ता है, तो उसे जमा करना अनिवार्य होगा, अन्यथा सुधार मान्य नहीं होगा।
- पहले से जमा किए गए अतिरिक्त शुल्क की कोई वापसी नहीं की जाएगी।
- यह एक बार मिलने वाला मौका है, इसलिए सुधार बहुत सावधानी से करें।
यह भी पढ़ें : CUET PG 2025 Admit Card: एडमिट कार्ड जारी, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड
NEET UG 2025: आगे की महत्वपूर्ण तिथियाँ
📌 26 अप्रैल: परीक्षा शहर सूचना पर्ची (City Intimation Slip) जारी होगी।
📌 1 मई: एडमिट कार्ड उपलब्ध होगा।
📌 4 मई: NEET UG 2025 परीक्षा का आयोजन होगा।
अगर किसी भी उम्मीदवार को सुधार प्रक्रिया में कोई परेशानी आती है, तो वे NTA हेल्पडेस्क से 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल भेज सकते हैं।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपने आवेदन की जाँच करें और आवश्यक सुधार कर लें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
यह भी पढ़ें :
- NEET UG 2025: आवेदन फॉर्म में संशोधन का आखिरी मौका, 11 मार्च तक करें जरूरी सुधार
- NEET Kya Hota Hai: नीट क्या है, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और काउंसलिंग की पूरी जानकारी यहाँ
- NEET 2025 Syllabus in Hindi: वर्ष 2025 के लिए NEET का सम्पूर्ण सिलेबस, एनटीए द्वारा जारी पीडीएफ भी करें डाउनलोड
- Without NEET Medical Courses in Hindi: NEET के बिना 12वीं के बाद मेडिकल कोर्स की लिस्ट
- PWD Certificate for NEET in Hindi : नीट पंजीकरण के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र कैसे और कहां बनवाएं? यहाँ जानें स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- NEET Exam Pattern in Hindi : नीट परीक्षा पैटर्न का महत्व, मार्किंग सिस्टम, सिलेबस और बेस्ट टिप्स
- Gap Certificate for NEET in Hindi : क्या है नीट गैप सर्टिफिकेट और क्यों है ये जरूरी?
- Biology Questions for NEET in Hindi 2025 : नीट परीक्षा की तैयारी के लिए बायोलॉजी के महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर
- Best Books for NEET in Hindi Medium 2025 : नीट परीक्षा की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें कौन सी हैं? यहाँ देखें लिस्ट
उम्मीद है, NEET UG 2025 Form Correction Last Date 11 March 2025 से जुड़ी जानकारी आपको मिल गई होगी। नीट से जुड़े से अपडेट पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।