JoSAA Counselling 2023 : एडमिशन के लिए अब सबमिट करनी होगी पार्शियल एडमिशन फीस, जानें क्या है लास्ट डेट? 

1 minute read
JEE Mains & Advanced 2023

JoSAA Counselling 2023 पूरी होने के बाद IIT-NIT और IIIT में एडमिशन के लिए रिपोर्टिंग शुरू हो गई है। सभी उम्मीदवारों को 29 जुलाई से 31 जुलाई 2023 (शाम 5:00 बजे) के दौरान JoSAA पोर्टल से पार्शियल एडमिशन फीस (पीएएफ) का ऑनलाइन भुगतान करना आवश्यक है।

फीस सबमिशन के लिए यदि आपने जेईई (मेन) 2023 में पंजीकरण कराया है तो जेईई (मेन) 2023 आवेदन संख्या का उपयोग करेें। यदि उम्मीदवारों ने जेईई (मेन) 2023 में पंजीकरण नहीं कराया है और जेईई (एडवांस्ड) 2023 के लिए आवेदन किया है तो वह एप्लीकेशन नंबर के रूप में जेईई (एडवांस्ड) 2023 लॉगिन आईडी का उपयोग करें।

JoSAA Counselling 2023
कैंडिडेट्स पार्शियल एडमिशन फीस ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सबमिट कर सकते हैं।

बता दें कि JoSAA Counselling के हर राउंड के बाद ऑथोरिटी कट-ऑफ स्कोर जारी करती है। JoSAA Counselling 2023 के आधार पर ही कैंडिडेट्स को टाॅप इंजीनियरिंग काॅलेजों में सीट अलाॅटमेंट की जाएंगी। इस बार JoSAA Counselling 2023 के लिए 1 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 1 करोड़ से ज्यादा च्वॉइसेज फिल की हैं। 

यह भी पढ़ें- JoSAA Counselling 2023 : इस सीट अलाॅटमेंट लिस्ट आने के बाद ऑनलाइन रिपोर्टिंग, यहां जानें कब तक होगी?

JoSAA Counselling 2023 : सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट ऐसे चेक करें

रिजल्ट चेक करने का प्रोसेस इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  • अब व्यू सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  • लॉगिन डिटेल सेव कर सबमिट कर दें।
  • JoSAA सीट अलॉटमेंट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • सीट आंवटन रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

JoSAA Counselling 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज़ 

JoSAA Counselling 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज की लिस्ट इस प्रकार हैः

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • पासिंग सर्टिफिकेट
  • जेईई मेन रैंक कार्ड
  • जेईई एडवांस्ड रैंक कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र, आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र
  • सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइवर का लाइसेंस आदि।

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*