NEET Answer Key 2023: जानिए कब तक जारी हो सकती है आंसर की, कैंडिडेट्स neet.nta.nic.in से कर सकते हैं डायरेक्ट डाउनलोड

1 minute read
जानिए कब तक जारी हो सकती है आंसर की, कैंडिडेट्स neet.nta.nic.in से कर सकते हैं डायरेक्ट डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही NEET UG एग्जाम 2023 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर सकती है। हालांकि अभी तक NTA की ओर से NEET UG आंसर की से संबंधित कोई ऑफिशियल डेट अनाउंस नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मई के अंत तक आंसर की जारी की जा सकती है। कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ से आंसर की जारी होने के बाद डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस वर्ष 21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 07 मई 2023 को NEET UG एग्जाम दिया था। यह एग्जाम भारत के (मणिपुर राज्य को छोड़कर) 499 शहरों और भारत के बाहर 14 शहरों में स्थित विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर सफलतापूर्वक कंडक्ट किया गया था। NEET एग्जाम की अवधि 200 मिनट यानि (03 घंटे 20 मिनट) और एग्जाम की टाइमिंग भारतीय स्टैंडर्ड के अनुसार दोपहर 02 बजे से शाम 05:20 बजे की थी। 

NEET UG क्वेश्चन पेपर 2023 में 720 मार्क्स से 200 क्वेश्चन शामिल थे, जिसमें प्रत्येक सही आंसर करने पर 4 मार्क्स दिए जाते हैं और प्रत्येक गलत अंसार करने पर -1 मार्क्स काट लिया जाता है। NEET परीक्षा ऑफलाइन मोड से कंडक्ट की गई थी जिसमें कैंडिडेट्स को OMR शीट पर सही आंसर का चयन करना था। 

यह भी पढ़ें – NEET Expected Cutoff 2023: जानिए इस वर्ष कितनी हो सकती हैं NEET UG एग्जाम की एक्सपेक्टेड कटऑफ

NEET Answer Key 2023: NEET UG आंसर की डाउनलोड करने के स्टेप्स 

यहां NEET UG Answer Key डाउनलोड करने के कुछ प्रमुख स्टेप्स के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • स्टेप 1: NTA NEET की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: आंसर की को चेक करने और चुनौती देने के लिए दिए गए ‘NEET Answer Key’ लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद लॉग इन करने के लिए अपना ‘एप्लिकेशन नंबर’ और ‘पासवर्ड दर्ज’ करें।
  • स्टेप 4: अब लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल NEET UG 2023 आंसर की डाउनलोड करें।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा सबसे पहले NEET UG 2023 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएंगी और कैंडिडेट्स को आंसर की में कोई आपत्ति होने पर चैलेंज करने का मौका दिया जाएगा। सभी प्राप्त आपत्तियों को हल करने के बाद फाइनल आंसर-की और NEET UG 2023 रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद ही मेडिकल कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस शुरू किया जाएगा। NEET UG 2023 क्वालीफाई करने वाले सभी कैंडिडेट्स अपनी रैंक के अनुसार मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें – How Many Students Appeared For NEET 2023: जानिए NEET UG 2023 एग्जाम में कितने स्टूडेंट्स उपस्थित हुए?

NEET UG 2023: एग्जाम के बाद अन्य होने वाले कार्यक्रम  

  • NEET UG प्रोविजनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG फाइनल आंसर की 2023 रिलीज की जाएंगी। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 
  • NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित होने के बाद सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट द्वारा NEET कॉउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*