UGC NET Admit Card 2023 : यूजीसी नेट 2023 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

1 minute read
UGC NET Admit Card 2023

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट 2023 दिसंबर सत्र की परीक्षा 6 दिसंबर से लेकर 14 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। इस बीच अब यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 भी जारी किए जा चुके हैं। उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, या फिर इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक पर जाकर भी डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, इससे पहले 2 दिसंबर, 2023, शनिवार को एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई थी।

परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए टेबल को पढ़ें।

परीक्षा का नाम यूजीसी नेट (University Grants Commission National Eligibility Test)
कंडक्टिंग बॉडी एनटीए ( NTA )
एग्जाम मोड ऑनलाइन
यूजीसी नेट आवेदन पत्र दिसंबर सत्र 202330 सितंबर से शुरू
दिसंबर सत्र 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख28 अक्टूबर (समाप्त)
यूजीसी नेट 2023 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो30 – 31 अक्टूबर 2023 (समाप्त)
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि29 अक्टूबर (शाम 11.50 बजे)
यूजीसी नेट परीक्षा तारीख (दिसंबर 2023 सत्र)6 दिसंबर से 14 दिसंबर 2023
एग्जाम सिटी स्लिप2 दिसंबर को जारी
एडमिट कार्ड 4 दिसंबर को जारी
यूजीसी नेट रिजल्टपरीक्षा के बाद जारी किया जायेगा
आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने एक लॉगिन पेज खुल जाएगा, वहां अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
  4. इसके बाद “साइन इन” बटन पर क्लिक करें।
  5. अब आपके सामने यूजीसी नेट दिसंबर 2023 का एडमिट कार्ड आ जाएगा। एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी डिटेल को वेरिफाई कर लें।
  6. अब अपना डमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
  7. भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

उम्मीद है आपको UGC NET Admit Card 2023 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अन्य भर्ती और परीक्षा तिथियों पर नवीनतम अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*