JoSAA Counselling 2023 : इस सीट अलाॅटमेंट लिस्ट आने के बाद ऑनलाइन रिपोर्टिंग, यहां जानें कब तक होगी?

1 minute read
JEE Mains & Advanced 2023

ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथाॅरिटी (JoSAA) की ओर से पांचवें राउंड की सीट अलाॅटमेंट लिस्ट 21 जुलाई को शाम 5 बजे जारी की गई है। पांचवें राउंड की सीट अलाॅटमेंट लिस्ट आने के बाद कैंडिडेट्स को ऑनलाइन रिपोर्टिंग का मौका मिलेगा। 

राउंड 5 के लिए फीस, डाक्यूमेंट्स अपलोड आदि के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग 21 जुलाई से 24 जुलाई 2023 तक है। किसी क्वैश्चन का आंसर देने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2023 है। 

JoSAA Counselling 2023 की ओऱ से बताया गया है कि छात्र अपना सीट अलाॅटमेंट रिजल्ट JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

जोसा काउंसलिंग में वे ही छात्र भाग ले सकते हैं जिन्होंने जेईई मेन्स और जेईई एडवांस्ड 2023 परीक्षा पास की है।

JoSAA Counselling 2023 के आधार पर ही कैंडिडेट्स को टाॅप इंजीनियरिंग काॅलेजों में सीट अलाॅटमेंट की जाएंगी। आपको बता दें कि इस बार JoSAA Counselling 2023 के लिए 1 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने 1 करोड़ से ज्यादा च्वॉइसेज फिल की हैं। 

JoSAA Counselling 2023

यह भी पढ़ें- Josaa Counseling 2023 : जेईई एडवांस्ड काउंसलिंग प्रोसेस शुरू, इस दिन होगा सीटों का आवंटन

JoSAA Round 5 Result Date 2023 : सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट ऐसे चेक करें

रिजल्ट चेक करने का प्रोसेस इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  • अब व्यू सीट अलॉटमेंट रिजल्ट राउंड के लिंक पर क्लिक करें। 
  • लॉगिन डिटेल सेव कर सबमिट कर दें।
  • JoSAA राउंड सीट अलॉटमेंट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  • सीट आंवटन रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।

JoSAA Counselling 2023 के लिए इस तरह करें रजिस्ट्रेशन

जोसा काउंसलिंग 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले संयुक्त सीट आवंटन की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  • पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सीधे लिंक “JoSAA रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें।
  • आवश्यक फ़ील्ड में सभी आवश्यक क्रेडेंशियल्स भरें।
  • JoSAA 2023 चॉइस फिलिंग फॉर्म भरें।
  • ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म कंप्लीट होने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

JoSAA Counselling 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज़ 

JoSAA Counselling 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज की लिस्ट इस प्रकार हैः

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • पासिंग सर्टिफिकेट
  • जेईई मेन रैंक कार्ड
  • जेईई एडवांस्ड रैंक कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र, आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र
  • सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइवर का लाइसेंस आदि।

यह भी पढ़ें- JoSAA Counselling 2023 : आज रिलीज हो रही पांचवें राउंड की सीट अलाॅटमेंट लिस्ट, इस तरह कर सकते हैं चेक

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*