JOSAA 2024:  JOSAA काउंसलिंग शेड्यूल हुआ जारी, 10 जून से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 

1 minute read
JOSAA 2024  JOSAA counsling schedule hua jaari

JOSAA (जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) ने काउंसलिंग शेड्यूल 2024 जारी कर दिया गया है। JEE एडवांस 2024 का एग्जाम क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह काउंसलिंग प्रक्रिया 5 चरणों में पूरी की जाएगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट www.josaa.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।  

9 जून को जारी किया जाएगा JEE एडवांस का रिज़ल्ट 

JEE एडवांस 2024 का रिज़ल्ट 9 जून 2024 को जारी किया जाएगा। इसके अलगे दिन यानी 10 जून 2024 के दिन से ही शाम 5 बजे से कैंडिडेट्स JOSAA 2024 के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

यह भी पढ़ें : 05 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

आर्किटेक्चर वाले 14 जून से कर सकेंगे आवेदन 

वे कैंडिडेट्स जो आर्किटेक्चर फील्ड से संबंध रखते हैं, वे आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (ATA) का रिज़ल्ट घोषित किए जाने के बाद दिनांक 14 जून 2024 से JOSAA 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।  

यह भी पढ़ें : स्कूल असेंबली के लिए 5 जून की मुख्य समाचार सुर्खियां

पहले दो चरणों के लिए JOSAA 2024 का शेड्यूल 

पहले दो चरणों के लिए JOSAA 2024 का शेड्यूल इस प्रकार है: 

जोसा इवेंट्सजोसा महत्वपूर्ण तिथि
जोसा 2024 रजिस्ट्रेशन/च्वाॅइस फिलिंग10 जून 2024(शाम 5 बजे से)
एएटी क्वालीफाइड उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण (एएटी रिजल्ट घोषणा के बाद)14 जून 2024
एएटी-योग्य उम्मीदवारों के लिए विकल्प भरनासूचित किया जाएगा
उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर जोसा मॉक सीट आवंटन-115 जून 2024 (2 बजे से)
उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर जोसा सीट आवंटन-1 (उम्मीदवार अपनी पसंद को लॉक कर सकते हैं)17 जून 2024 (12.30 बजे से)
JoSAA 2024 के तहत शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण और च्वाॅइस फिलिंग समाप्त (च्वाॅइस की ऑटो/सिस्टम लॉकिंग)18 जून 2024 ( शाम 5 बजे तक)
आवंटित सीटों के आंकड़ों का मिलान और सत्यापन19 जून 2024
जोसा सीट आवंटन – राउंड 120 जून 2024 (सुबह 10 बजे से)
ऑनलाइन रिपोर्टिंग: शुल्क भुगतान/दस्तावेज़ अपलोड/पूछे गए सवाल के लिए उम्मीदवार का जवाब (यदि आवश्यक हो) (राउंड 1)24 जून 2024 (शाम 5 बजे तक)
उन अभ्यर्थियों के लिए शुल्क भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान जिन्होंने निर्धारित तिथि से पहले भुगतान का प्रयास किया है25 जून 2024 (शाम 5 बजे तक)
क्वेरी का उत्तर देने का अंतिम दिन (राउंड 1)26 जून 2024 (शाम 5 बजे तक)
जोसा सीट आवंटन – राउंड 227 जून 2024 (शाम 5 बजे से)
ऑनलाइन रिपोर्टिंग: शुल्क भुगतान/दस्तावेज़ अपलोड/पूछे गए सवाल के लिए उम्मीदवार का जवाब (यदि आवश्यक हो) (राउंड 2)1 जुलाई 2024 (शाम 5 बजे तक)
उन अभ्यर्थियों के लिए शुल्क भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान जिन्होंने निर्धारित तिथि से पहले भुगतान का प्रयास किया है2 जुलाई 2024 (शाम 5 बजे तक)
क्वेरी प्रश्न का उत्तर देने का अंतिम दिन (राउंड 2)3 जुलाई 2024
सीट वापस करने/सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकलने की जानकारी देना (राउंड 2)3 जुलाई 2024 (शाम 5 बजे तक)

इसी और अन्य प्रकार के  Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*