UK Board 12 Result Topper list : उत्तराखंड बोर्ड 12वीं के टॉपर्स 

1 minute read
UK Board 12 Result Topper list

UK Board 12 Result Topper list : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) की ओर से आज यानी 30 अप्रैल 2024 को सुबह 11 : 30 बजे 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किये गए है। जिसके लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज कर नतीजे चेक कर सकेंगे। स्टूडेंट्स के रिजल्ट जारी होने के साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी है। आपको बता दें कि टॉपर्स लिस्ट दोनों ही क्लास की अलग-अलग जारी की गई है। 

UP Board Topper List 2024 Class 12: यूपी बोर्ड इंटर के टॉपर्स

यूके बोर्ड इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं जनमत बाघेश्वर ने टॉप 12वीं में टॉप किया है। 12वीं में ये रहे टॉपर पीयूष खोलिया और कंचन जोशी ने 97.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करके परीक्षा में टॉप किया है। इन्होंने 500 में से 488 अंक प्राप्त किए। वहीं दूसरा स्थान पर अंशुल नेगी ने 500 में से 485 अंक प्राप्त करने के साथ ही 97 प्रतिशत अंक हासिल किया। तीसरे स्थान पर हरीश चंद्र बिजलवान रहे। उन्होंने 500 में से 480 अंक प्राप्त किए और 96 प्रतिशत पर रहे।

12वीं पास प्रतिशत ये रहा –

आर्ट : 93.16 प्रतिशत
कॉमर्स: 90.60 प्रतिशत
साइंस : 72.70 प्रतिशत

2023 में इन स्टूडेंट्स ने किया था टॉप

2023 12वीं परीक्षा में तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, हिमानी ने 97 प्रतिशत अंक अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और राज मिश्रा ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करके राज्यभर में तृतीय स्थान हासिल किया था।

 ये भी पढ़ें :

उम्मीद है की आप सभी को UK Board 12 Result Topper list संबंधित जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*