जानिए व्यावसायिक संचार क्या है, इसके प्रकार, महत्व, कार्य, लाभ

1 minute read
व्यावसायिक संचार क्या है

किसी भी व्यावसाय यानी बिजनेस के लिए संचार जरूरी है। व्यवसाय में कमाई के लिए या उसकी स्थापना से लेकर उसे आगे ले जाने के लिए संचार जरूरी है। किसी भी व्यावसाय को बढ़ाने के लिए कई लोगों से संपर्क करना पड़ता है और कस्टमर्स, कर्मचारियों और अधिकारियों से सपर्क करने की प्रक्रिया को व्यावसायिक संचार कहते हैं। इस ब्लाॅग में हम व्यावसायिक संचार क्या है के बारे में विस्तृत जानेंगे।

व्यावसायिक संचार क्या है?

व्यावसायिक संचार यानी बिजनेस कम्युनिकेशन बिजनेस या व्यवसाय से जुड़े लोगों को जानने औऱ समझने की प्रक्रिया है। व्यावसायिक संचार में सूचनाओं एवं विचारों आदान-प्रदान होता है। साथ ही इसमें व्यवसाय संबंधित लोगों से लेन-देन शामिल होता है और सूचनाओं के इंप्लीमेंटेशन के लिए कई माध्यमों का प्रयोग किया जाता है। 

वर्तमान में व्यावसायिक संचार के लिए लोग मोबाइल मैसेज, ईमेल, टीम चैट सॉफ़्टवेयर और ज़ूम सहित अन्य कई प्रकार के माध्यमों का उपयोग करते हैं। अगर कोई भी व्यक्ति अपने प्रोजेक्ट या अन्य किसी सब्जेक्ट से संबंधित कुछ विचार या जानकारी देना चाहता है तो उसके लिए संचार जरूरी है और इसे व्यावसायिक संचार कहा जाता है। 

व्यावसायिक संचार के उद्देश्य क्या हैं?

व्यावसायिक संचार क्या है और इसके उद्देश्य क्या हैं के बारे में हम नीचे प्वाइंट्स में जानेंगे-

  • किसी भी व्यावसाय के लिए संचार अच्छा माहौल बनाता है, इसलिए व्यावसायिक संचार का मुख्य उद्देश्य व्यावसाय में कार्य करने वालों को लोग, जानकारियां, विचार और सूचनाएं उपलब्ध कराना है।
  • व्यावसायिक संचार मैनेजमेंट और कर्मचारियों में अच्छा रिलेशन डेवलप करता है। इसके अलावा व्यावसायिक संचार में एक पक्ष की जानकारी, विचार और उसका दृष्टिकोण दूसरे पक्ष तक पहुंचना भी शामिल है। 
  • किसी भी व्यावसाय को आगे बढ़ाने के लिए समन्वय स्थापित करना जरूरी है, इसके लिए व्यावसायिक संचार की मदद लेकर आगे बढ़ सकते हैं। 
  • किसी भी कंपनी या संस्थान में अपनी पाॅलिजीज होती हैं, जो कर्मचारियों और वहां काम कर रहे लोगों के लिए उपयोगी हैं तो इसलिए भी व्यावसायिक संचार की अहम भूमिका है। 

व्यावसायिक संचार का महत्व क्या है?

व्यावसायिक संचार का महत्व नीचे प्वाइंट्स में बताया गया है-

  • कर्मचारियों में स्किल और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए व्यावसायिक संचार जरूरी है।
  • संचार के माध्यम से कर्मचारियों को विभिन्न योजनाओं और नीतियों, आवश्यक मुद्दों, संगठनात्मक लक्ष्यों आदि के बारे में व्यावसायिक संचार आवश्यक है।
  • कर्मचारियों की नाॅलेज बढ़ाने और उनको उनकी जिम्मेदारियों को सही से पूरा करने में स्किल्ड करने के लिए व्यावसायिक संचार की आवश्यकता होती है।
  • कस्टमर्स सर्विस बढ़ाने के लिए, मीटिंग गोल्स को पाने के लिए और कर्मचारियों की सफलता के लिए व्यावसायिक संचार का अहम रोल होता है। 
  • किसी प्रोडक्ट या गुड्स एंड सर्विस की सफलता के लिए, प्रमोशन और क्रिएटीविटी के लिए व्यावसायिक संचार जरूरी है।

व्यावसायिक संचार के प्रकार कितने होते हैं?

व्यावसायिक संचार क्या है यह तो जान ही गए हैं अब आप जानेंगें यह कितने प्रकार का होता है :

  • आंतरिक व्यापार संचार- जब किसी संगठन के सदस्यों में संचार होता है तो उसे आंतरिक व्यापार संचार माना जाता है। जब भी विभिन्न विभाग, संगठन के कर्मचारियों को जानकारी देते हैं तो यह आंतरिक संचार के तहत आता है। प्रभावी आंतरिक संचार होना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उत्पादकता और संतुष्टि के स्तर को बढ़ाता है। 
  • बाहरी व्यापार संचार- जब भी किसी व्यावसायिक फर्म के संबंध में कोई सूचना किसी अन्य व्यावसायिक संगठन या दूसरे संगठन के अधिकारियों को दी जाती है तो उसे बाहरी व्यापार संचार कहा जाता है। संगठन अपने व्यावसायिक अवसरों को बढ़ाने के लिए अन्य संगठनों के साथ बातचीत करते हैं। 
  • हाॅरिजेंटल/ लेटरल व्यापार संचार- हाॅरिजेंटल लेवल होने वाले संचार या फिर किसी संगठन या फर्म के सहकर्मियों में लिखित या मौखिक संचार को हाॅरिजेंटल या लेटरल व्यापार संचार कहते हैं। आपसी सहयोग के लिए हाॅरिजेंटल या लेटरल व्यापार संचार महत्वपूर्ण है।
  • औपचारिक और अनौपचारिक- यह निर्भर करता है कि आपने से कौन बातचीत कर रहा है। जब बाहरी रूप से कंपनी के बाहर एजेंटों से संचार होता है, जैसे आधिकारिक निकायों और कानूनी कार्रवाई के लिए औपचारिक और अनौपचारिक संचार की कैटेगरी में आता है।
  • प्रतिक्रिया- व्यावसायिक संचार में सूचनाओं या विचारों को आगे बढ़ाना ही नहीं बल्कि अन्य लोगों की प्रतिक्रिया को जानना भी शामिल है, जिसमें आपकी सर्विस या प्रोडक्ट्स के लिए टिप्पणी शामिल होती हैं। 
Source- Dr. Lalita Parihar

व्यावसायिक संचार के कार्य क्या हैं?

व्यावसायिक संचार का मुख्य कार्य सूचनाओं का आदान-प्रदान, विचारों और जानकारियों को साझा करना है। नीचे हम प्वाइंट्स में व्यावसायिक संचार के कार्यों के बारे में जानेंगे-

  • सूचनाएं एकत्रित करना
  • समन्वय स्थापित करना
  • कर्मचारियों और अधिकारियों के विचारों का आदान-प्रदान
  • सुझाव देना
  • प्रतिक्रिया या टिप्पणी करना
  • गुड्स एंड सर्विसेज की बिक्री
  • सप्लायर्स के साथ अच्छे रिलेशन को बढ़ावा देना
  • क्रय और विक्रय के लिए टीम बनाना
  • सभी पक्षों के विचार और सूचनाओं को सुनना या समझना
  • विवाद प्रबंधन को ध्यान में रखना
  • प्रशिक्षण और अच्छे काम की सराहना करना।

व्यावसायिक संचार के लाभ क्या हैं?

ऐसे कई लाभ हैं जो व्यावसायिक संचार के माध्यम से संगठन के लिए होते हैं। नीचे कुछ व्यावसायिक संचार के लाभ बताए गए हैं-

  • ट्रस्ट को बढ़ावा- व्यावसायिक संचार भरोसे को यानी ट्रस्ट को बढ़ावा देता है। जब किसी भी कंपनी में संचार के लिए मानक निर्धारित किया जाते हैं तो यह टीम वर्क और विश्वास को प्रोत्साहित करते हैं और लोगों के लिए काम का माहौल बेहतर होता है। 
  • टीम वर्क में सुधार- व्यावसायिक संचार टीम वर्क में सुधार करता है। सहयोग और सहकर्मी में रिलेशन को मजबूत करने के लिए या टीम को सही दिशा देने के लिए व्यवसायिक संचार जरूरी होती है। 
  • प्रोडक्टविटी में सुधार- यह उत्पादकता में सुधार करता है। किसी भी टीम के अच्छे सदस्य व्यावसायिक संचार कर अपनी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों की समझ रखने के अलावा दूसरी टीम के सदस्यों की तुलना में अधिक प्रोडक्टविटी करते हैं और अपनी जिम्मेदारियों को अधिक कुशलता से निभा सकते हैं।
  • क्लाइंट्स के साथ अच्छा रिलेशन- व्यावसायिक संचार क्लाइंट्स के साथ बेहतर रिलेशन बनाता है और उनके साथ बिजनेस करने का अच्छा माहौल भी डेवलप करता है।
  • समस्याओं का हल- व्यावसायिक संचार मुद्दों को सुलझाता है। टीमें आमतौर पर अच्छे संचार के साथ इंटर्नल समस्याओं को हल कर सकती हैं। बेहतर व्यावसायिक संचार से ही टीम को सफलता मिल सकती है।

व्यावसायिक संगठन एवं संचार क्या है?

व्यावसायिक संगठन से हम किसी भी बिजनेस या फिर कंपनी और इंस्टिट्यूट्स के बारे में समझते हैं, जबकि संचार व्यावसायिक संगठनों में लोगों के बीच होने वाली बातचीत की प्रक्रिया में आता है। कर्मचारियों और संगठन के बीच या बाहर के लोगों के साथ जानकारी, सूचनाओं या विचारों के आदान-प्रदान को संचार कहते हैं। 

व्यावसायिक संस्थाओं या संगठनों को प्रोडक्ट बेचने या सर्विसेज उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। व्यवसाय को चलाने वाले विभिन्न लोगों में समन्वय बनाने के लिए जो भी संचार किया जाता है उसे व्यावसायिक संचार कहते हैं।

व्यावसायिक संचार में मजबूत शब्दावली कैसे मदद करती है?

संचार यानी कम्युनिकेशन के लिए शब्दावली जरूरी है औऱ यह काफी हेल्प करती है। व्यावसायिक संचार में मजबूत शब्दावली आपको औरों से अलग बनाती है और लोगों के बीच ट्रस्ट कायम करने के लिए यह आवश्यक है।

मजबूत शब्दावली से व्यावसायिक संचार को भी मजबूती मिलेगी और क्लाइंट्स के बीच या कस्टमर्स के बीच बेहतर वार्ता के जरिये ही बिजनेस की फार्मेलिटीज पूरी की जा सकेंगी। अगर कोई भी व्यावसायिक संचार कर रहा है तो वह मजबूत शब्दावली के जरिये सिर्फ सूचनाएं ही नहीं, बल्कि तर्क, आपत्तियां, विचार, सुझाव, प्रतिक्रिया और परामर्श भी दे सकता है। 

व्यावसायिक संचार के लिए बेस्ट बुक्स कौन-कौन सी हैं?

व्यावसायिक संचार क्या है के बारे में अधिक समझने के लिए और इसे बेहतर करने के लिए हमें जानकारी हासिल करनी होती है। नीचे व्यावसायिक संचार के लिए बेस्ट बुक्स दी गई हैं-

बुक्सपब्लिशर-राइटरलिंक
Simply Said: Communicating Better at Work and Beyond Jay Sullivan यहां से खरीदें
Just Listen: Discover the Secret to Getting Through to Absolutely AnyoneM.D. Goulston, Mark यहां से खरीदें
Fierce Conversations (Revised and Updated): Achieving Success at Work and in Life One Conversation at a TimeSusan Scott यहां से खरीदें
Digital Body Language: How to Build Trust and Connection, No Matter the DistanceErica Dhawan यहां से खरीदें
We Need to Talk: How to Have Conversations That MatterCeleste Headlee यहां से खरीदें

FAQs

व्यावसायिक संचार क्या है?

उत्तर- बिजनेस में अपने कस्टमर्स, कर्मचारियों और अन्य लोगों से संचार करना होता या फिर संवाद करना होता है। इस प्रक्रिया को व्यावसायिक संचार कहते हैं। 

व्यावसायिक संचार क्यों आवश्यक है?

उत्तर- व्यावसायिक संचार के जरिये दो या दो से अधिक लोगों के बीच बिजनेस से जुड़ी जानकारी, सूचना या विचारों का आदान-प्रदान करते हैं और इसीलिए व्यावसायिक संचार आवश्यक है।

व्यावसायिक संचार के लिए बेस्ट बुक्स कौन सी हैं?

उत्तर- व्यावसायिक संचार के लिए Simply Said: Communicating Better at Work and Beyond, Discover the Secret to Getting Through to Absolutely Anyone, We Need to Talk: How to Have Conversations That Matter आदि बेस्ट बुक्स हैं।

उम्मीद है कि आपको इस ब्लाॅग व्यावसायिक संचार क्या है? से व्यावसायिक संचार के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। यदि आपको यह ब्लॉग पसंद आया है, तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर ज़रूर करें। ऐसे ही अन्य रोचक, ज्ञानवर्धक और आकर्षक ब्लॉग पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*