JKBOPEE Exam Date 2024: 9 जून को है JKCET एग्जाम, जुलाई में जारी होगा रिजल्ट

1 minute read
JKBOPEE Exam Date 2024

JKBOPEE Exam Date 2024 जारी कर दी गई है। यह एग्जाम 9 जून को आयोजित कराया जाएगा। इस एग्जाम का एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। JKBOPEE के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 मई से 19 मई तक चली थी। इस एग्जाम का रिजल्ट जुलाई में जारी किया जा सकता है। JKBOPEE की फुलफॉर्म जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन होती है। वहीं JKCET की फुलफॉर्म जम्मू एंड कश्मीर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट होती है।

JKBOPEE Exam Date 2024

ऑफिशियल वेबसाइट पर इस एग्जाम का ब्यौरा दिया गया है, जो इस प्रकार है:

महत्वपूर्ण डेट्सइवेंट्स
5 मई से 19 मई 2024JKCET रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
मई से जून 2024JKCET 2024 एडमिट कार्ड
9 जून 2024JKBOPEE Exam Date 2024 (JKCET)
जुलाई 2024JKCET 2024 रिजल्ट

यह भी पढ़ें: Today School Assembly News Headlines (26 May) : स्कूल असेंबली के लिए 26 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

JKCET एग्जाम का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

JKCET एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें-

  • JKBOPEE की ऑफिशियल वेबसाइट jakbopee.org विजिट करें।
  • ‘होमपेज खुलने पर एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड’ लिंक पर जाएं।
  • अब ‘एंटर कोर्स’ पर क्लिक करें और संबंधित कोर्स दर्ज करें।
  • वेरिफिकेशन करने के लिए नाम, JKBOPEE CET 2024 एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और ‘सबमिट’ दबाएं।
  • अब JKBOPEE CET एडमिट कार्ड 2024 अब स्क्रीन पर दिखेगा।
  • कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे JKBOPEE CET 2024 एडमिट कार्ड को कलर फॉर्मेट में प्रिंट करें।
  • अपना वेरिफाइड कलर फोटो दिए गए स्थान पर लगाएं।

यह भी पढ़ें: IB ACIO Tier 2 Exam Date: जल्द ही होगा एग्जाम, जानें कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

JKCET के लिए एग्जाम पैटर्न

JKCET के लिए एग्जाम पैटर्न नीचे दिया गया है-

स्ट्रीमपेपरसब्जेक्ट्सटोटल क्वेश्चनड्यूरेशन
PCM & PCBAPhysics, Chemistry (Common Paper)1202 घंटे
PBCBBiology601 घंटा
PCMCMathematics601 घंटा

उम्मीद है कि JKBOPEE Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*