JEE Main Result 2024 : जेईई मेन फाइनल आंसर-की जारी, किसी भी समय आ सकता है रिजल्ट

1 minute read
JEE Main Result 2024 (1)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Mains) 2024 पेपर 2 के लिए फाइनल आंसर की गई है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आंसर की देख सकते हैं। कैंडिडेट्स को बता दें कि आंसर की जारी होने के बाद अब किसी भी पेपर 2 का रिजल्ट (JEE Main Result 2024) जारी किया जा सकता है।

NTA के मुताबिक, कैंडिडेट्स के लिए आंसर-की को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। जेईई मेन पहले सेशन के पेपर 2 का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा, हालांकि इस संबंध में अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। 

रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल सबमिट करनी होगी। बता दें कि जेईई मेन सेशन पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) परीक्षा के लिए कुल 55,493 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे जिन्हें अपने रिजल्ट (JEE Main Result 2024) का इंतजार है। 

JEE Main Result 2024
Source- jeemain.nta.nic.in

JEE Main Result 2024: आंसर-की कैसे चेक करें?

यहां जेईई मेन 2024 की आंसर-की डाउनलोड करने के स्टेप्स दिए गए हैंः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले IIT JEE की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
  • अब होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन 2024 आंसर की लिंक पर क्लिक करें
  • कैंडिडेट्स लॉगिन डिटेल सेव करें और सबमिट पर क्लिक करें
  • कैंडिडेट्स की आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • अब कैंडिडेट्स आंसर-की चेक करें और डाउनलोड करें
  • आंसर-की चेक करने के बाद कैंडिडेट्स प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- JEE Mains 2024 : जेईई मेंस एग्जाम के लिए योग्यता, एप्लिकेशन फाॅर्म, करेक्शन विंडो, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, टिप्स

कम स्कोर आने पर कैंडिडेट्स कर सकते हैं ये काम

जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम में जिन कैंडिडेट्स को कम स्कोर मिला है तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे कैंडिडेट्स परीक्षा की तैयारी करते रहें और जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम में शामिल हो सकते हैं। 

NTA की ओर से यह भी कहा गया है कि देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स पहले या दूसरे या फिर दोनों सत्रों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

JEE Main Exam in Hindi में बीटेक प्रोग्राम के लिए पेपर 1, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के लिए पेपर 2A और बैचलर ऑफ प्लानिंग के लिए पेपर 2B यानि कुल तीन पेपर होते हैं।

JEE Main Exam 2024 हाइलाइट्स

एग्जामJEE Main Exam in Hindi
कंडक्टिंग बाॅडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स 1 वर्ष में 2 बार
रजिस्ट्रेशन डेट (पहला सत्र)1 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (पहला सत्र)24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक
रजिस्ट्रेशन डेट (दूसरा सत्र)2 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024। (संभावित)
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (दूसरा सत्र)3 से 15 अप्रैल 2024 तक।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Main Result 2024 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*