JEE Mains 2023 Day 5 live Update: Check Paper Analysis, Student Reaction

1 minute read
JEE Mains 2023

एग्जाम देने के बाद छात्रों के दिमाग में सबसे पहली बात यह ही होती है कि उनका पेपर कैसा हुआ है और उनके इस एग्जाम में पास होने के कितने चांस है। इसके लिए वो बेसब्री से एनालिसिस का इंतज़ार करते हैं। लेकिन फिर भी छात्रों के लिए JEE Mains Analysis यहाँ उपलब्ध करवाया गया है।

JEE Mains 2023  

JEE Mains Exam Analysis 2023 में परीक्षा में सबसे अधिक पूछे जाने वाले विषयों के साथ-साथ विषयवार कठिनता का स्तर भी शामिल है। JEE Mains Exam Analysis 2023 आप सेक्शन के अनुसार यहाँ देख सकते हैं। अलग-अलग कोचिंग सेंटर भी एग्जाम के बाद एनालिसिस जारी करते हैं, जिससे छात्रों को अपना एनालिसिस करने में मदद मिलती है। 

सेक्शन फर्स्ट शिफ्ट सेकंड शिफ्ट 
JEE Main 2023 exam time9 AM to 12 PM3 PM to 6 PM
एग्जाम सेंटर में एंट्री7:30 AM to 8:30 AM1:30 PM to 2:30 PM
JEE Main 2023 इंस्ट्रक्शन 8:30 AM to 8:50 AM2:30 AM to 2:50 PM
लॉगिन टाइम 8:50 AM2:50 PM
एग्जाम शुरू 9:00 AM3:00 PM

JEE Mains 2023 Day 5 Shift 2 live Update

  • शाम 8:00 बजे: मैथ्स एनालिसिस
    • मैथ्स के पेपर का डिफिकल्टी लेवल मीडियम था, लेकिन सवाल बहुत बड़े और लंबे थे इसलिए पेपर को करने में वक्त लग रहा था।
  • शाम 7:30 बजे: फिजिक्स एनालिसिस
    • बारहवीं के छात्रों के अनुसार फिजिक्स का पेपर में वेटेज ज्यादा था। 
  • शाम 7:00 बजे: केमिस्ट्री एनालिसिस
    • अधिकांश पेपर NCERT की बुक्स और उदाहरणों पर आधारित थे। केमिस्ट्री साइंस में अधिकांश संख्यात्मक-आधारित समस्याएं शामिल थीं, बाकी के लिए कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन विज्ञान लेखांकन के साथ। कुल मिलाकर, फिजिकल, ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक शाखाओं के प्रश्न कमोबेश समान रूप से वितरित किए गए थे। संतुलन, ऊष्मप्रवैगिकी, रेडॉक्स प्रतिक्रियाएं, रासायनिक बंधन और रासायनिक कैनेटीक्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों से प्रश्न थे। 
  • शाम 6:00 बजे: JEE Mains: एग्जाम ख़त्म
    • JEE Mains 2023 के लिए शिफ्ट 2 का एग्जाम ख़त्म हो चूका है।
  • शाम 5:55 बजे: JEE Mains Analysis शिफ्ट 2
    • JEE Mains Analysis शिफ्ट 2 एग्जाम ख़त्म होने के बाद यहाँ अपडेट किया जायेगा।
  • शाम 5:45 बजे: JEE Mains 2023: शिफ्ट 2
    • JEE Mains 2023 शिफ्ट 2 की एग्जाम 15 मिनट में ख़त्म होने वाली है।
  • दोपहर 3:00 बजे: JEE Mains 2023: शिफ्ट 2 शुरू
    • JEE Mains 2023 जनवरी 30 की शिफ्ट 2 की परीक्षा दोपहर 3 बजे शुरू हुई। पेपर शाम 6 बजे खत्म होगा।

JEE Mains Analysis Shift 1 : Difficulty Level

गणित – गणित का सेक्शन कांसेप्ट बेस्ड था लेकिन लेवल मीडियम था। कैलकुलस से 6 से 7 प्रश्न प्राप्त करना पेपर का मुख्य आधार रहा। इसमें 2 प्रश्न बीजगणित से, 2 प्रश्न इंटीग्रेशन से, 1 प्रश्न डिफरेंशियल इक्वेशन से, 2 प्रश्न कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री से और 3 प्रश्न वेक्टर और 3डी ज्योमेट्री से थे।

फिजिक्स – फिजिक्स में सभी विषयों के प्रश्न थे। डायरेक्ट फॉर्मूला बेस्ड सवाल पूछे गए थे। छात्रों के अनुसार थर्मोडायनामिक्स से तीन प्रश्न, इलेक्ट्रोस्टैटिक्स से एक, ऑप्टिक्स से एक, चुंबकत्व से दो और मॉडर्न फिजिक्स से दो से तीन प्रश्न पूछे गए। 

केमिस्ट्री – केमिस्ट्री का पेपर बैलेंस्ड रहा। छात्रों ने देखा कि ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री की तुलना में फिजिकल पार्ट कम था। फिजिकल केमिस्ट्री के ज्यादातर सवाल इंटीजर टाइप के थे। पेपर में पी-ब्लॉक, डी-ब्लॉक और कोऑर्डिनेशन केमिस्ट्री जैसे चैप्टर्स का वेटेज ज्यादा था। पूरा पेपर ज्यादातर NCERT आधारित था। रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रसायन विज्ञान, जीओसी, एल्डिहाइड और केटोन्स, पर्यावरण रसायन विज्ञान और पॉलिमर से प्रश्न पूछे गए थे।

JEE Mains 2023 Day 5 Session 1 live Update

  • दोपहर 1:50: JEE Mains Analysis
    • छात्रों के अनुसार पेपर 24 और 25 जनवरी के जैसा ही आया था। डिफीकल्टी लेवल मीडियम था।
  • दोपहर 12:00 बजे: JEE Mains की पहली पारी समाप्त
    • 30 जनवरी की पहली पारी की JEE Mains परीक्षा दोपहर 12 बजे समाप्त हुई। जल्द ही एग्जाम एनालिसिस उपलब्ध कराया जायेगा।  
  • सुबह 11:00 बजे JEE Mains 2023 एग्जाम एनालिसिस
    • दोपहर 12 बजे के बाद JEE Mains मॉर्निंग शिफ्ट के पेपर का एनालिसिस कराया जाएगा।
  • सुबह 9:00 बजे: JEE Main 2023: मॉर्निंग शिफ्ट का इंजीनियरिंग का पेपर शुरू
    • JEE Mains 2023 पेपर 1, शिफ्ट 1 शुरू हो गया है। परीक्षा दोपहर 12 बजे खत्म होगी।
  • सुबह 9:00 बजे: JEE Mains 2023: शिफ्ट 1 सुबह 9 बजे शुरू
    • JEE Mains 2023 की पहली पाली 30 जनवरी की परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होगी। पेपर की अवधि 3 घंटे है। 
  • सुबह 8:30 बजे: JEE Mains 2023 सत्र 1: 30 जनवरी को शिफ्ट का समय
    • शिफ्ट 1: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
    • शिफ्ट 2: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
  • सुबह 8:00 : JEE Main 2023 Live Updates: इंजीनियरिंग की परीक्षा आज
    • 30 जनवरी को एनटीए बीई/बीटेक या पेपर 1 के उम्मीदवारों के लिए दो शिफ्ट में जेईई मेन 2023 आयोजित करेगा। 

JEE Mains 2023 से जुड़े अन्य अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिये!

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*