JEE Advanced 2024 : जेईई एडवांस्ड के लिए इनफार्मेशन बुलेटिन जारी, इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

1 minute read
JEE Advanced 2024 ke liye information bulletin release kar diya gaya hai

जेईई एडवांस्ड इंजीनियरिंग करने के इच्छुक छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है और इसका आयोजन हर वर्ष होता है। इस बार इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी मद्रास ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम- एडवांस्ड (JEE Advanced 2024) के लिए इनफार्मेशन बुलेटिन जारी कर दिया है। 

इनफार्मेंशन बुलेटिन के मुताबिक, जेईई एडवांस 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2024 से शुरू होगी। कैंडिडेट्स के लिए बता दें कि सभी कैटेगरी के लिए जेईई एडवांस 2024 एप्लिकेशन फीस में बढ़ोतरी की गई है। 

IIT-M ने पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस 2024 परीक्षा की तारीख, कार्यक्रम की जानकारी दे दी थी।

जेईई एडवांस्ड के लिए इनफार्मेशन बुलेटिन डायरेक्ट लिंक

JEE Advanced 2024 : Exam Highlights 

  • JEE Advanced का आयोजक: IIT मद्रास
  • एग्जाम के बाद का प्रोसेस: संस्थानों के लिए काउंसलिंग और BEBTech कोर्स में एडमिशन
  • एग्जाम का मोड: CBT (कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट)
  • सब्जेक्ट: मैथ, केमेस्ट्री और फिजिक्स
  • एग्जाम के लिए समय: 6 घंटे (3 घंटे पेपर 1 और 3 घंटे पेपर 2)।

JEE Advanced 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 

JEE Advanced के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार हैः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • JEE Advanced 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक फ़ील्ड में सभी आवश्यक क्रेडेंशियल्स भरें।
  • डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस सबमिट करें।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें।
  • सबमिट किए गए आवेदन पत्र को सेव करें और भविष्य के लिए प्रिंट ले सकते हैं। 
JEE Advanced 2024 ke liye information bulletin release kar diya gaya hai

2024 में इस दिन होगा एग्जाम

शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा 26 मई 2024 को होगी। कैंडिडेट को लगातार 2 वर्षों में अधिकतम 2 बार इस एग्जाम दे सकते हैं। बता दें कि एग्जाम से जुड़ी पूरी तैयारी आईआईटी मद्रास की तरफ से की जा रही है।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Advanced 2024 के बारे में जरूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*