NEET UG 2023 Counselling Round 2: कल जारी होगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार 

1 minute read
NEET UG 2023 Counselling Round 2

NEET UG 2023 Counselling Round 2: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा कल यानी 18 अगस्त को NEET UG कॉउंसलिंग का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। वे सभी कैंडिडेट्स जो NEET UG काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए उपस्थित हुए हैं वह MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर काउंसलिंग राउंड-2 का रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

आपको बता दें कि जो कैंडिडेट्स अपने सीट अलॉटमेंट रिजल्ट से संतुष्ट हैं, उन्हें MCC कॉउंसलिंग पोर्टल पर सभी अनिवार्य डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग के दौरान अपने मूल डाक्यूमेंट्स ले जाना भी अनिवार्य है ताकि एलॉटेड सीट की पुष्टि हो सके। आइए जानते हैं NEET UG 2023 Counselling Round 2 के बारे में सभी आवश्यक जानकारी। 

NEET UG Counselling 2023 Round 2: ऐसे चेक करें रिजल्ट

यहाँ कैंडिडेट्स के लिए कॉउंसलिंग राउंड-2 रिज्लट चेक करने के कुछ आसान स्टेप्स बताएं जा रहे है। जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  • कैंडिडेट्स को NEET UG काउंसलिंग के पहले राउंड का फाइनल रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर ‘Final Result Round 2 UG 2023’ लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब अलॉटमेंट लिस्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को NEET UG रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन फिल करना होगा। 
  • इसके बाद स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्म में एक फाइल ओपन हो जाएगी। जिससे कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 
  • कैंडिडेट्स भविष्य के लिए इसकी हार्डकॉपी का प्रिंट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं। 

NEET UG Counselling 2023 Round 2: इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार

कैंडिडेट्स को NEET UG Counselling 2023 Round 2 की एडमिशन डेट्स के साथ ही कॉउंसलिंग के समय जरुरी डाक्यूमेंट्स की सूची की जानकारी भी दी जा रही है। जिसकी कैंडिडेट्स को NEET UG कॉउंसलिंग के समय आवश्यकता होगी:-

  • NEET UG एडमिट कार्ड
  • NEET UG रिजल्ट स्कोर कार्ड 
  • 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • फोटो आइडेंटिटी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवासीय पता 
  • हस्ताक्षर 
  • विकलांगता प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • कम्युनिटी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट लेटर / कॉल लेटर 
  • मेडिकल फिटेनस सर्टिफिकेट
  • केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर/लद्दाख का डोमिसाइल सर्टिफिकेट 
  • केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से संबंधित कैंडिडेट्स के संबंध में एसटी कैटेगिरी सर्टिफिकेट

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*