UCEED Admit Card 2023 की डाउनलोडिंग कल से शुरू- जानिए कैसे करें Download

1 minute read
UCEED Admit Card

Undergraduate Common Entrance Examination for Design (UCEED) के एडमिट कार्ड की डाउनलोडिंग 13 जनवरी 2023 से शुरू होने वाली है। UCEED Admit Card 13 जनवरी, 2023 को ऑनलाइन मोड में जारी किया जायेगा। आप ऑफिशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। UCEED 2023 exam 22 जनवरी 2023 को होने वाला है।

UCEED Admit Card में कैंडिडेट को नाम, UCEED रजिस्ट्रेशन आईडी, UCEED 2023 के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि, केटेगरी, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा कार्यक्रम, परीक्षा केंद्र विवरण और उम्मीदवारों के लिए निर्देश देखने को मिलेंगे।

एडमिट कार्ड में उपलब्ध सभी जानकरियों को ठीक से जांच लें और किसी भी विसंगति के मामले में आप [email protected] के माध्यम से जनवरी 17, 2023, शाम 05:00 बजे से पहले IIT बॉम्बे में UCEED कार्यालय से संपर्क करें। एडमिट कार्ड में विसंगतियों के सुधार की अंतिम तिथि जनवरी 17, 2023, शाम 05:00 बजे तक है इसलिए कल जैसे ही एडमिट कार्ड आप डाउनलोड कर लेते हैं उसके बाद तुरंत दी तारीख से पहले मेल करें। यदि आप जनवरी 17, 2023, शाम 05:00 बजे के बाद ऐसा करते हैं तो एडमिट कार्ड में चैंजेस नहीं किये जायेंगें।

यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध नहीं है, तो उम्मीदवार को तुरंत ईमेल या फोन के माध्यम से IIT बॉम्बे में UCEED कार्यालय से संपर्क करना चाहिए।

उम्मीदवार परीक्षा के दिन तक आधिकारिक वेबसाइट से UCEED 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वेरिफिकेशन पर्पस के लिए एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र ले जाना चाहिए।

UCEED Admit Card 2023 Official Link for Download

UCEED Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी आपके पास होना बहुत ही जरुरी है क्योंकि उसके बिना आपको UCEED 2023 परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी इसलिए नीचे दी गई स्टेप्स से जानिए की UCEED Admit Card कैसे आप डाउनलोड कर सकते हैं :

  • चरण 1: UCEED की ऑफिशियल वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाएं।
  • चरण 2 : ‘UCEED Admit Card’ टैब पर क्लिक करें।
  • चरण 3 : रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • चरण 4 : UCEED एडमिट कार्ड देखें और डाउनलोड करें।
  • चरण 5 : UCEED प्रवेश परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड का स्पष्ट प्रिंट लें।

UCEED Registration 2023

UCEED ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023 30 सितंबर, 2022 से शुरू हुआ था। UCEED ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 9 नवंबर, 2022 थी और देर से रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 16 नवंबर, 2022, (रात 11:55 बजे) तक थी देर से रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि पर ₹ 500/यूएस $50 का विलंब शुल्क लगा था। 16 नवंबर 2022 को रात्रि 11:55 बजे के बाद रजिस्ट्रेशन बंद हो गया था।

यह भी पढ़ें : UCEED 2023 Exam Centers List

UCEED 2023 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*